App बना कर पैसा कैसे कमाए : बहुत ही आसान है App बनाकर पैसा कमाना, यहाँ मिलेंगे सभी तरीके और कमाई टिप्स

0

App बना कर पैसा कैसे कमाए : आज हमारा देश एक डिजिटल इंडिया बन गया है जहाँ आपको कई Developer मिल जाएगे। कई ऐसे डेवलपर है जो App बना कर अपना करियर सेट कर रहे है। आज जितनी तेजी से लोग स्मार्टफोन और ऐप का इस्तेमाल कर रहे है, उतनी ही तेजी से App Development का स्कोप बढ़ रहा है। अगर आपको भी टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया कदम रखना है और आपको कई तरह की कोडिंग आती है तो आप भी Apps बना कर पैसा कमा सकते है।

अगर आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आपको सभी कोडिंग आती है तो आप भी इस डिजिटल युग में अपना खुद का कोई App बना कर उससे काफी अच्छी कमाई कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएगे की आप अपना खुद का App कैसे बना सकते है और उससे लाखो की कमाई कैसे कर सकते है तो आइए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े और समझे।

App बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

आज के टाइम में App बनाना तो बहुत आसान है लेकिन आपको एक ऐसे आईडिया की जरूरत होगी जिससे आप एक अच्छा ऐप बना सको जो लोगो की परेशानी दूर करे या उन्हें मनोरंजन दे। इसके अलावा आपको सबसे जरुरी स्किल्स आना चाहिए आपको Android (Java/Kotlin) या iOS (Swift) Development आना चाहिए। जब आप ऐप को बना लो तो उसको एंड्राइड फ़ोन के लिए Play Store और iOS के लिए App Store पर पब्लिश करना होगा।

मोबाइल App कैसे बनाए

दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में मोबाइल App बनाना का तरीका बताने वाले है और आपको बता दे की आप दो तरीके से ऐप बना सकते है। यदि आपको कोडिंग नहीं आती है तो आप बिना कोडिंग के भी ऐप बना सकते है। इसके लिए आपको कई ऑनलाइन प्लेटफार्म मिल जाएगी जैसे Appy Pie, Kodular, MIT App Inventor, Andromo इन प्लेटफार्म की मदद से सिर्फ ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके ऐप तैयार किया जा सकता है।

यदि आपको App बनाने की कोडिंग आती है और आप एक प्रोफेशनल ऐप बनाना चाहते है तो आप Android Studio या Flutter सीखकर बेहतरीन ऐप डेवलप कर सकते हैं। अगर आपको जावा ( Java ), कोटलिन ( Kotlin ), डार्ट ( Dart ) जैसे टेक्नोलॉजी आती है तो आप एंड्राइड और iOS के लिए एक बेहतरीन ऐप बना सकते है।

ऐप बना कर पैसा कैसे कमाए

अगर आप भी टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते है और आप कुछ ऐसा App बनाना चाहते है जिससे आप अच्छी कमाई भी कर सको तो आज हम आपको इसके कुछ तरीके बताएगे जहाँ आप App बना कर अच्छा पैसा कमा सकते है।

Google AdMob Ads से पैसा कमाए : अगर आपने भी कोई App बनाया है तो आप उसमे Google AdMob Ads की मदद से काफी अच्छी कमाई कर सकते है। इसके लिए आप गूगल से अपने ऐप के लिए एडसेंस अप्रूवल ले सकते है। जिसके बाद आपके ऐप पर गूगल Ads दिखाई देने लगेंगे जितने लोग आपके ऐप का उपयोग करेंगे आप उतनी अधिक कमाई इस ऐप से कर सकोगे।

In-App Purchase से कमाई : अगर आप कोई ऐसा App बनाते है जो गेमिंग, कुछ चीज सिखने या मनोरजन से रिलेटेड है तो आप ऐप के अंदर कुछ फीचर्स पेड़ कर सकते है। जैसे प्रीमियम लेवल, एडवांस टूल, Coins खरीदने का विकल्प, Ads हटाने का विकल्प इन तरीको को कई गेम्स और एडिटिंग ऐप्स इस्तेमाल करते हैं। इससे आप काफी अच्छी कमाई भी कर सकते है।

पेड ऐप (Paid App) बनाकर : अगर आप कोई ऐसा यूनिक App बना रहे है जिसे आप पेड़ ऐप के जरिए डाउनलोड करवाते है तो आपको इससे कमाई भी अच्छी होगी। जैसे आप अपने कोई भी पेड़ ऐप को प्ले स्टोर पर डालते है और यूजर्स उस ऐप को डाउनलोड करने पर पेमेंट करेगा तो वो पैसा आपको मिलेगा। आपको बता दे ऐसे ऐप तरीका खासकर Productivity, Education, Tools और Business apps में ज्यादा काम करता है।

App को बेचकर पैसे कमाइए : अगर आप कुछ अलग तरीके से पैसा कामना चाहते है तो आप App बेच कर भी अच्छा पैसा कमा सकते है। यदि आप कोई भी ऐप बनाते है और आप उसे किसी कोई व्यक्ति, कंपनी या निवेशक को बेचते है तो आपको वो अच्छी रकम दे सकता है। आपका ऐप जितना अच्छा परफॉरमेंस करेगा आपकी मार्केट वैल्यू उतनी बढ़ेगी और आप मार्केट में ऐप के लिए जाने जाओगे। आप अपने ऐप को Flippa, App Business Brokers जैसे मार्केटप्लेस या MicroAcquire जैसी साइट्स पर लिस्ट कर सकते हैं।

ऐप बनाने में कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा

अब बात करे App बनाने में कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा तो वो आपके ऊपर डिपेंड करेगा आप किस तरीके का ऐप बना रहे है। यदि आप सिंपल ऐप बना रहे है तो और उसे फ्रीलांसर से बनवा रहे है तो आपको 5000 रुपये से 20,000 रुपये का खर्चा आएगा। इसके अलावा अगर आप कोई प्रोफेशनल ऐप बना रहे है तो आपको उसमे 50,000 से 5 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों, App बनाकर पैसे कमाना 100% मुमकिन है। आपको बस एक मज़बूत आइडिया, स्मार्ट एग्ज़िक्यूशन और सब्र चाहिए। अगर आप सही स्ट्रेटेजी अपनाते हैं, तो ऐप से पैसिव इनकम का आपका सपना भी सच हो सकता है, तो सोचना बंद करें और अपने ऐप आइडिया पर काम करना शुरू करें! क्योंकि आज आप एक छोटे से ऐप में जो मेहनत करेंगे, वही कल आपको बड़ी सफलता दिलाएगी।

FAQ

क्या बिना कोडिंग सीखे ऐप बना सकते हैं?

हाँ, बिलकुल! आप No-Code प्लेटफॉर्म जैसे Kodular, AppyPie, Glide या MIT App Inventor से बिना कोडिंग के ऐप बना सकते हैं।

ऐप से पैसे कैसे मिलते हैं?

आप पैसे Google AdMob, In-App Purchase, Subscription, Affiliate Marketing और Sponsorship के माध्यम से कमा सकते हैं। कमाई सीधे बैंक अकाउंट में आती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें