मुख्य सामग्री पर जाएँ

Kutumb App क्या है? कुटुंब का मतलब, रजिस्ट्रेशन और कमाई

Kutumb App क्या है? कुटुंब का मतलब, रजिस्ट्रेशन और कमाई
विज्ञापन

Kutumb app kya hai — Kutumb एक भारतीय कम्युनिटी ऐप है, जिसमें जाति, समाज, गाँव या पेशे के आधार पर बने संगठनों (संस्था/समाज) से जुड़ा जाता है. इसमें अपने समाज के लोगों के पोस्ट पढ़े जाते हैं, सुविचार और सूचनाएँ शेयर की जाती हैं, और चाहें तो अपना खुद का संगठन भी बनाया जा सकता है. डाउनलोड और इस्तेमाल दोनों मुफ्त हैं, सिर्फ एक मोबाइल नंबर चाहिए.

बहुत से लोग “कुटुंब” शब्द का मतलब खोजते हुए यहाँ पहुँचते हैं, इसलिए पहले वही एक पैराग्राफ में — उसके बाद ऐप की पूरी जानकारी, रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा और कमाई के दावों की सच्चाई.

Kutumb App Kya Hai

इस लेख में आप जानेंगे

लेख की रूपरेखा — 22 विषय

कुटुंब का अर्थ क्या है?

कुटुंब (संज्ञा, पुल्लिंग) का अर्थ है परिवार — एक ही घर या वंश के सदस्यों का समूह. यह संस्कृत से आया शब्द है और हिंदी, मराठी, गुजराती तथा कई भारतीय भाषाओं में इसी अर्थ में चलता है. अंग्रेज़ी में इसे family या household कहेंगे.

  • पर्यायवाची: परिवार, कुनबा, घराना, खानदान, टब्बर.
  • वाक्य में प्रयोग: “उनका पूरा कुटुंब शादी में आया था.”
  • “वसुधैव कुटुंबकम्” का अर्थ है — पूरी पृथ्वी ही एक परिवार है. ऐप का नाम इसी भाव से लिया गया लगता है.

अगर आप शब्द का मतलब ढूँढ़ रहे थे तो जवाब यहीं पूरा हो गया. आगे का पूरा लेख Kutumb नाम के मोबाइल ऐप के बारे में है.

Kutumb App क्या है?

Kutumb एक भारतीय सोशल ऐप है जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में अपने विचार रखने और अपने संगठन के लोगों से जुड़ने की सुविधा देता है. जिस तरह फेसबुक या व्हाट्सएप में जाति, पेशे या रुचि के हिसाब से ग्रुप बनाए जाते हैं, कुटुंब में भी वैसा ही होता है — फर्क यह है कि यहाँ पूरा ऐप ही इसी एक काम के लिए बना है.

ऐप में हर संगठन का अपना एडमिन होता है, अपनी फीड होती है और अपना सदस्य रजिस्टर. सदस्य जोड़ने की कोई गिनती तय नहीं है, इसलिए बड़े समाजों के संगठनों में लाखों लोग तक जुड़े मिलते हैं. यही चीज़ WhatsApp ग्रुप से अलग करती है, जहाँ सदस्यों की संख्या सीमित रहती है.

ऐप में सबसे ज़्यादा जो चीज़ें शेयर होती हैं, वे हैं — रोज़ के सुविचार और कोट्स, समाज के कार्यक्रमों की सूचना, शादी-ब्याह और बधाई संदेश, नौकरी या मदद की अपील, और दूसरे सोशल मीडिया से आगे बढ़ाए गए पोस्ट.

Kutumb ऐप का मालिक कौन है?

कंपनी की अपनी वेबसाइट पर दी गई टीम की जानकारी के अनुसार Kutumb ऐप के सह-संस्थापक और CEO अभिषेक केजरीवाल हैं. इसे बनाने वाली कंपनी का नाम Primetrace Technologies है, जिसका दफ्तर बेंगलुरु (कर्नाटक) में है. ऐप की शुरुआत 2020 में, कोरोना काल के आसपास हुई थी.

Kutumb App Ka Malik Kaun Hai

यह ऐप भारत सरकार की Startup India पहल से मान्यता-प्राप्त बताया जाता है. कंपनी और पूरी टीम की मौजूदा जानकारी Kutumb App के होमपेज पर देखी जा सकती है — टीम और पते समय के साथ बदलते रहते हैं, इसलिए ताज़ा जानकारी वहीं से लेना बेहतर है.

विज्ञापन

Kutumb App डाउनलोड कैसे करें

Kutumb ऐप एंड्राइड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर और iPhone के लिए Apple App Store पर मौजूद है. स्टोर में “Kutumb” सर्च कीजिए और डेवलपर के नाम में Kutumb / Primetrace देखकर ही इंस्टॉल कीजिए — मिलते-जुलते नाम के दूसरे ऐप भी दिखते हैं. सीधे लिंक नीचे हैं.

किसी वेबसाइट से “Kutumb App APK” डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं — ऐप स्टोर पर मुफ्त ही मिल रहा है, और बाहर की APK फाइलों में छेड़छाड़ का खतरा रहता है.

कुटुंब ऐप रजिस्ट्रेशन कैसे करें (अकाउंट बनाना)

रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ एक मोबाइल नंबर चाहिए. न ईमेल, न कोई दस्तावेज़, न कोई फीस. पूरा काम दो मिनट का है.

1. Kutumb App इंस्टॉल करके खोलें.

2. अपनी भाषा चुनें. यही भाषा बाद में आपकी फीड तय करती है, इसलिए सोच-समझकर चुनिए — बदलना बाद में सेटिंग्स से ही हो पाता है.

Select Language

3. अपना मोबाइल नंबर डालकर Next दबाएँ.

Kutumb App क्या है

4. SMS में आया OTP ऐप खुद पढ़ लेता है. न पढ़ पाए तो हाथ से डालकर वेरीफाई कर दें.

5. अब दो रास्ते मिलते हैं — किसी संगठन में जुड़ना या अपना संगठन बनाना. पहली बार में Join Community चुनना बेहतर है, ताकि ऐप की चाल समझ आ जाए.

Join Community

6. अपने समाज या संस्था का नाम सर्च कीजिए, या सुझाई गई सूची में से किसी एक के नीचे दिए Join Community पर टैप कीजिए.

कुटुंब ऐप क्या है

7. अपना नाम और क्षेत्र का पिन कोड डालकर Continue दबाएँ.

Enter your name

8. अपने बारे में एक-दो लाइन लिखकर Continue दबाएँ. यह परिचय बाकी सदस्यों को दिखता है, इसलिए पता या फोन नंबर यहाँ मत लिखिए.

Tell about yourself

9. बस — आप उस कम्युनिटी में जुड़ गए और अकाउंट तैयार है.

kutumb app se kya hota hai

Kutumb App में लॉगिन कैसे करें (और नंबर बदल जाए तो?)

इस ऐप में कोई पासवर्ड नहीं होता. हर बार लॉगिन उसी मोबाइल नंबर और OTP से होता है, इसलिए नया फोन लेने पर भी वही नंबर डालते ही पुराना अकाउंट वापस मिल जाता है — सारे संगठन, फॉलोअर्स और पोस्ट जस के तस.

असली दिक्कत तब आती है जब सिम कार्ड ही बंद हो जाए. उस हालत में OTP कहीं नहीं आएगा और अकाउंट में घुसने का कोई और रास्ता नहीं बचता. इसीलिए किसी संगठन के एडमिन को हमेशा एक और भरोसेमंद सदस्य को सह-एडमिन बनाकर रखना चाहिए, वरना नंबर खोने पर पूरा संगठन अनाथ हो जाता है.

कुटुंब ऐप पर अपना संगठन कैसे बनाएं

किसी संगठन में कुछ दिन रहने के बाद समझ आ जाता है कि उसे चलाया कैसे जाता है. उसके बाद अपना संगठन बनाना आसान है — आपका बनाया संगठन दूसरों को सुझाव में दिखता है, जिससे लोग जुड़ने लगते हैं.

विज्ञापन

1. ऐप के Profile सेक्शन में जाकर ऊपर दिए सेटिंग्स आइकॉन पर टैप करें.

Kutumb App Download Kaise Kare

2. Create your sanstha पर टैप करें.

Kutumb App Me Account Kaise Banaye

3. अगले पेज में अपना नाम, संगठन का नाम, श्रेणी, संगठन में आपका पद और अनुमानित सदस्य संख्या भरें. आखिर में पूछा जाता है कि संगठन सरकार से रजिस्टर्ड है या नहीं — सच वाला विकल्प चुनकर Submit दबा दें.

Kutumb App Me Community Group Sanstha Kaise Banaye

4. संगठन बन जाएगा. अब Complete Setup पर टैप करें.

Kutumb App Kaise Use Kare

5. संगठन की भाषा चुनकर Next दबाएँ.

Kutumb App Se Paise Kaise Kamaye

6. संगठन का लोगो अपलोड करें, या दिए गए लोगो में से एक चुनकर Complete Setup दबाएँ. अपना लोगो बनाना हो तो फ्री में लोगो बनाने का तरीका यहाँ दिया है.

Kutumb App Suvichar Ke Bare Me Jankari

7. संगठन तैयार है. अब सदस्यों को WhatsApp या किसी और माध्यम से Invite किया जा सकता है. शुरुआत में सदस्य जोड़ना सबसे मुश्किल हिस्सा होता है — बिना किसी मौजूदा WhatsApp ग्रुप के, नया संगठन महीनों खाली पड़ा रह सकता है.

Kutumb App Ko Login Kaise Kare

कुटुंब ऐप को इस्तेमाल कैसे करें

ऐप का इंटरफ़ेस सीधा है. एक ही संगठन से जुड़े हैं तो ऐप खुलते ही वही खुलता है; एक से ज़्यादा में हैं तो पहले सूची आती है. अंदर पाँच मुख्य सेक्शन मिलते हैं.

Home: संगठन की फीड. सदस्यों के पोस्ट यहीं दिखते हैं, जिन्हें लाइक, शेयर और कमेंट किया जा सकता है. कुछ पोस्ट सिर्फ Premium प्लान लेने वालों के लिए रखे जाते हैं.

Members: संगठन के सदस्यों की सूची. नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर से किसी को खोजा जा सकता है और उसकी प्रोफाइल देखकर फॉलो किया जा सकता है.

Create Post: यहाँ से पोस्ट किया जाता है. पोस्ट आपके फॉलोअर्स और संगठन के सदस्यों को दिखता है और बदले में प्रतिष्ठा पॉइंट मिलते हैं. टेक्स्ट के साथ फोटो, PDF, ऑडियो, वीडियो या कोई यूट्यूब वीडियो जोड़ा जा सकता है.

Messages: निजी बातचीत, जिसमें छोटे चैट ग्रुप भी बनाए जा सकते हैं. मैसेज तभी होता है जब दोनों लोग एक-दूसरे को फॉलो करते हों, वरना सिर्फ Connect का बटन दिखता है. जिसने मैसेजिंग बंद कर रखी है या आपको ब्लॉक किया है, उसके नाम की जगह “Deleted User” लिखा आ जाता है — इससे कई लोग भ्रम में पड़ जाते हैं कि सामने वाले ने अकाउंट डिलीट कर दिया.

Profile: अपनी प्रोफाइल, फॉलोअर्स, प्रतिष्ठा पॉइंट, Kutumb ID Card और अपने सारे पोस्ट. ऊपर सेटिंग्स का आइकॉन रहता है, जहाँ से भाषा, नोटिफिकेशन और अकाउंट के विकल्प बदले जाते हैं.

क्या Kutumb App सुरक्षित है?

ऐप अपने आप में एक सामान्य भारतीय सोशल ऐप है — Play Store और App Store दोनों पर मौजूद, बनाने वाली कंपनी का नाम-पता सार्वजनिक. डाउनलोड करने में कोई खास जोखिम नहीं. जोखिम इस्तेमाल के तरीके में है, और यह किसी भी सार्वजनिक सोशल ऐप जैसा ही है:

विज्ञापन
  • आपका पोस्ट सार्वजनिक होता है. संगठन का कोई भी सदस्य उसे पढ़ सकता है, इसलिए घर का पता, बैंक की जानकारी या दस्तावेज़ की फोटो कभी पोस्ट मत कीजिए.
  • चंदे की अपील से सावधान. समाज के नाम पर बने कई पेजों में “मंदिर/शादी/इलाज के लिए मदद” वाले पोस्ट के साथ UPI आईडी लगी रहती है. भेजने से पहले उस व्यक्ति को फोन करके खुद पुष्टि कीजिए.
  • फर्जी संगठन. कोई भी व्यक्ति किसी भी समाज के नाम से संगठन बना सकता है. नाम देखकर मत मानिए कि वह आपके समाज की आधिकारिक संस्था है.
  • अनजान मैसेज. मैसेज में आया कोई भी लिंक खोलने से पहले जाँच लीजिए — लिंक सुरक्षित है या नहीं, यह मिनट भर में पता चल जाता है.
  • अनुमतियाँ. इंस्टॉल के बाद ऐप कॉन्टैक्ट या स्टोरेज माँगे तो सोच-समझकर दीजिए; सिर्फ पढ़ने के लिए इनकी ज़रूरत नहीं पड़ती.

Kutumb App से पैसे कैसे कमाए — असली तस्वीर

पहले एक साफ बात: Kutumb “पैसे कमाने वाला ऐप” नहीं है. यह पोस्ट पढ़ने या वीडियो देखने पर कोई रोज़ की कमाई नहीं देता, और जो यूट्यूब वीडियो “कुटुंब से रोज़ ₹500” का दावा करते हैं, वे गलत हैं. कमाई का एक ही असली रास्ता है — अपना बड़ा और सक्रिय संगठन, और उसी में से कुछ अप्रत्यक्ष तरीके निकलते हैं.

1. संगठन में दिखने वाले Ads से हिस्सा

ऐप संगठनों की फीड में विज्ञापन दिखाता है और कुछ एडमिन के साथ उसकी कमाई का हिस्सा बाँटता है. यह हिस्सा तभी कुछ मायने रखता है जब संगठन में हज़ारों रोज़ सक्रिय सदस्य हों — सिर्फ जुड़े हुए सदस्यों की गिनती से कुछ नहीं होता.

भुगतान की न्यूनतम सीमा, दर और शर्तें ऐप समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए यहाँ कोई आँकड़ा लिखना ठीक नहीं होगा. मौजूदा शर्तें ऐप के अंदर Profile → Settings → Help/Earnings सेक्शन में ही देखिए, और बैंक खाते की जानकारी वहीं जोड़िए, किसी बाहरी फॉर्म पर नहीं.

2. Sponsorship और स्थानीय विज्ञापन

यह सबसे व्यावहारिक तरीका है. अगर आपके संगठन में एक ही इलाके के हज़ारों लोग हैं, तो आसपास के दुकानदार, कोचिंग सेंटर या ज्वेलर्स अपने विज्ञापन के लिए भुगतान कर सकते हैं. पैसा सीधे आपके पास आता है, ऐप बीच में नहीं रहता — और यही इसे भरोसेमंद बनाता है.

3. अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल तक दर्शक लाना

अगर आपके पास पहले से कोई वेबसाइट या यूट्यूब चैनल है, तो संगठन में अपने लिंक शेयर करने से कुछ व्यूज़ ज़रूर आते हैं. कमाई वहीं से होगी, कुटुंब से नहीं. बस सावधानी यह कि रोज़-रोज़ लिंक चिपकाने पर सदस्य चिढ़ जाते हैं और एडमिन पोस्ट हटा देता है.

4. Events और प्रतियोगिताएँ

कई संगठनों में प्रतियोगिताएँ होती हैं जिनमें इनाम मिलते हैं. यह नियमित आमदनी नहीं है, कभी-कभार का मौका है — इसे कमाई का ज़रिया मानकर समय लगाना समझदारी नहीं.

विज्ञापन

सीधी सलाह: अगर मकसद सिर्फ पैसा है तो कुटुंब गलत जगह है. अगर मकसद अपने समाज के लोगों को एक जगह जोड़ना है, तो यह ऐप उसमें WhatsApp से बेहतर काम करता है — और उसी में से आगे चलकर कमाई के रास्ते निकलते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुटुंब का मतलब क्या होता है?

कुटुंब का अर्थ है परिवार — एक ही घर या वंश के लोगों का समूह. पर्यायवाची हैं परिवार, कुनबा, घराना और खानदान.

क्या Kutumb App फ्री है?

हाँ. डाउनलोड, रजिस्ट्रेशन, संगठन बनाना और पोस्ट करना — सब मुफ्त है. ऐप के अंदर एक वैकल्पिक Premium प्लान ज़रूर है, जिसके बिना भी सारे बुनियादी काम हो जाते हैं.

Kutumb App का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

ऐप कोई सार्वजनिक फोन हेल्पलाइन नहीं चलाता. मदद के लिए ऐप के अंदर Profile → Settings → Help & Support से ही संपर्क कीजिए. इंटरनेट पर घूम रहे “Kutumb कस्टमर केयर नंबर” ज़्यादातर फर्जी होते हैं और ऐसे नंबरों पर कॉल करने से ठगी के मामले बनते हैं.

कुटुंब ऐप में अपना नंबर कैसे बदलें?

ऐप की सेटिंग्स में अकाउंट वाले हिस्से से नंबर बदला जाता है, और उसके लिए पुराने तथा नए दोनों नंबर पर OTP चाहिए. पुराना सिम बंद हो चुका है तो यह काम नहीं होगा — इसलिए सिम बदलने से पहले ही नंबर अपडेट कर लीजिए.

क्या Kutumb से सच में पैसे मिलते हैं?

सिर्फ ऐप चलाने या पोस्ट पढ़ने से नहीं. बड़े और सक्रिय संगठन के एडमिन को विज्ञापन की कमाई का कुछ हिस्सा मिल सकता है, पर वह भी सदस्यों की सक्रियता पर निर्भर है. साधारण सदस्य के लिए इसमें कोई कमाई नहीं है.

अपना अकाउंट या संगठन कैसे डिलीट करें?

Profile → Settings में अकाउंट डिलीट का विकल्प मिलता है. संगठन डिलीट करने से पहले उसका एडमिन पद किसी और को सौंपना पड़ता है, वरना सदस्य वहीं फँसे रह जाते हैं.

इन्हें भी पढ़ें:

आप किस समाज के संगठन से जुड़े हैं और उसमें कितने सदस्य सक्रिय हैं — कमेंट में बता दीजिए. कमाई से जुड़ा कोई दावा ऐप के अंदर दिखे तो उसका स्क्रीनशॉट भी बता दीजिएगा, ताकि यहाँ सही जानकारी जोड़ी जा सके.

Hindi Sink को फॉलो करें

@hindisinkofficial

नई Pocket FM कहानियों, स्टोरी गाइड और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

विज्ञापन
🔒 Link Safety Checker — कोई भी link safe है या नहीं, यहाँ जाँचें