Photo Edit Kaise Kare (फोटो एडिट कैसे करें) — अगर जल्दी में हैं तो कुछ डाउनलोड मत कीजिए. फोन की गैलरी यानी Google Photos में फोटो खोलिए, नीचे Edit दबाइए और Enhance पर टैप कर दीजिए — दो सेकंड में लाइट और कलर ठीक हो जाते हैं. उससे बेहतर नतीजा चाहिए तो Snapseed इंस्टॉल करें (पूरी तरह फ्री, कोई वॉटरमार्क नहीं), और अगर फोटो में से कोई आदमी या तार हटाना है तो Google Photos का Magic Eraser इस्तेमाल करें. नीचे हर तरीका स्क्रीनशॉट और उसकी असली सीमा के साथ दिया है.

एडिट की हुई फोटो ज़्यादातर Instagram, Facebook या Snapchat पर ही जाती है, इसलिए हर तरीके के साथ यह भी बताया है कि फोटो किस साइज़ और किस फॉर्मेट में सेव करनी चाहिए. सारे तरीके किसी भी एंड्रॉइड फोन पर वैसे ही चलते हैं, फोन महँगा हो या सस्ता.
लेख की रूपरेखा — 24 विषय
- Google से Photo Edit कैसे करें (Google Photos)
- Photo Edit Kaise Karte Hain: हर ऐप में काम आने वाले 5 स्टेप
- AI से Photo Edit कैसे करें — बोलकर या लिखकर
- Snapseed से Photo एडिट कैसे करें (फ्री, बिना वॉटरमार्क)
- PicsArt से फोटो एडिट कैसे करें (स्क्रीनशॉट के साथ)
- Lightroom से Photo एडिट कैसे करें
- Canva से Photo एडिट कैसे करें
- कौन सा फोटो एडिटिंग ऐप किसके लिए सही है
- फोटो एडिट करना कैसे सीखें
- ये गलतियाँ फोटो खराब कर देती हैं
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फोटो एडिट करने का सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
- गूगल से फोटो एडिट कैसे करते हैं?
- क्या AI से एडिट की हुई फोटो डॉक्यूमेंट में लगा सकते हैं?
- फोटो एडिट करने पर क्वालिटी कम क्यों हो जाती है?
- फ्री में फोटो का बैकग्राउंड कैसे हटाएं?
- कंप्यूटर पर फोटो कैसे एडिट करें?
- Photo edit kaise karte hain?
- Photo editing kaise karte hain bina watermark ke?
- Photo edit kaise karen mobile se, step by step?
- फोटो एडिट कैसे करें ताकि फोटो नकली न लगे?
- Hindi Sink को फॉलो करें
Google से Photo Edit कैसे करें (Google Photos)
“गूगल से फोटो एडिट कैसे करें” पूछने वाले ज़्यादातर लोगों का मतलब Google Photos ऐप होता है, जो लगभग हर Android फोन में पहले से रहता है. तरीका यह है:
- Google Photos खोलकर वह फोटो खोलें जिसे एडिट करना है.
- नीचे Edit (हिंदी में फोन हो तो बदलाव करें) पर टैप करें.
- सबसे नीचे पाँच टैब मिलते हैं — Enhance/Suggestions, Crop, Tools, Adjust और Filters.
- पहले Enhance दबाकर देखें. यह अपने आप ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर ठीक कर देता है और ज़्यादातर सामान्य फोटो के लिए इतना ही काफ़ी होता है.
- हाथ से बदलाव करने हैं तो Adjust में जाएं — Brightness, Contrast, Highlights, Shadows, Saturation, Warmth सब यहीं हैं.
- आखिर में ऊपर/नीचे Save copy पर टैप करें, ताकि असली फोटो भी सुरक्षित रहे.
Magic Eraser और Magic Editor — क्या फ्री है, क्या नहीं
Magic Eraser (Tools टैब में) फोटो में से पीछे खड़े अनजान लोग, बिजली के तार या कूड़ा हटाने के लिए है. पहले यह सिर्फ Pixel फोन में था, अब हर Google Photos यूज़र को मिलता है. जिस चीज़ को हटाना है उस पर उंगली फेरिए, Google उसे मिटाकर पीछे का हिस्सा खुद भर देता है.
Magic Editor इससे आगे की चीज़ है — इसमें किसी व्यक्ति को उठाकर फोटो में कहीं और रखा जा सकता है, आसमान बदला जा सकता है और खाली जगह भरी जा सकती है. यहाँ एक पेंच है जो ज़्यादातर लेख नहीं बताते: फ्री अकाउंट में Magic Editor से बनाई हुई फोटो महीने में गिनी-चुनी बार (करीब दस बार) ही सेव होती है. उसके बाद ऐप सेव करने से मना कर देता है और Google One का पेड प्लान लेने को कहता है. Magic Eraser पर यह लिमिट नहीं है.
Google Photos से प्रोफेशनल तरीके से एडिट करने का पूरा तरीका नीचे वाले वीडियो में स्टेप बाई स्टेप दिखाया गया है.
Photo Edit Kaise Karte Hain: हर ऐप में काम आने वाले 5 स्टेप
ऐप कोई भी हो, फोटो एडिटिंग का क्रम लगभग एक ही रहता है. इसी क्रम में चलेंगे तो नतीजा साफ और असली जैसा आएगा:
- Step 1, Crop और सीधा करें: फालतू किनारा काटें और टेढ़ी फोटो सीधी करें. Google Photos, Snapseed और PicsArt, तीनों में Crop टूल है.
- Step 2, रोशनी ठीक करें: पहले Brightness या Exposure, फिर Contrast. धूप में खिंची फोटो में Highlights घटाएँ और Shadows बढ़ाएँ, चेहरा साफ दिखने लगेगा.
- Step 3, रंग ठीक करें: White Balance या Warmth से पीलापन या नीलापन संतुलित करें. रंग गहरा करना हो तो Saturation की जगह Vibrance थोड़ा बढ़ाएँ.
- Step 4, छोटी गड़बड़ हटाएँ: दाग-मुँहासे के लिए Snapseed का Healing, पीछे खड़े लोग या बिजली के तार के लिए Google Photos का Magic Eraser. फोटो ज़ूम करके ही उंगली फेरें.
- Step 5, कॉपी में सेव करें: Save copy चुनें ताकि असली फोटो बची रहे. पूरी एडिटिंग एक ही बार में करके सेव करें, क्योंकि JPG बार-बार सेव करने पर दबती जाती है.
फिल्टर, स्टिकर या टेक्स्ट इन पाँच स्टेप के बाद लगाइए, पहले नहीं. जो लोग पहली बार photo editing कर रहे हैं, उनके लिए Google Photos का Enhance बटन Step 2 और 3 एक साथ कर देता है. उसके बाद ज़रूरत लगे तो Adjust में जाकर हाथ से बदलाव कीजिए.
बिना कोई ऐप डाउनलोड किए फोटो कैसे एडिट करें
हर फोन की गैलरी में अपना एडिटर पहले से होता है, इसलिए photo ko edit karne के लिए नया ऐप ज़रूरी नहीं. फोटो खोलिए और नीचे Edit या पेंसिल वाला आइकन दबाइए. Samsung, Xiaomi, Vivo या Oppo की गैलरी में और iPhone के Photos ऐप में एक Auto या जादू की छड़ी वाला बटन मिलता है, जो Google Photos के Enhance जैसा काम करता है. उसके बाद Crop से किनारा काटिए और Brightness, Contrast व Warmth की स्लाइडर ऊपर बताए 5 स्टेप के क्रम में थोड़ी-थोड़ी खिसकाइए. बटन के नाम हर कंपनी में थोड़े अलग होते हैं, पर क्रम यही रहता है. आख़िर में Save as copy चुनिए ताकि असली फोटो भी बची रहे.
AI से Photo Edit कैसे करें — बोलकर या लिखकर
पिछले दो साल में सबसे बड़ा बदलाव यही आया है — अब टूल ढूँढ़ने की जगह आप सीधे लिखकर बता सकते हैं कि फोटो में क्या बदलना है. Gemini ऐप खोलिए, फोटो अपलोड कीजिए और हिंदी में ही लिख दीजिए, जैसे “इस फोटो का बैकग्राउंड हटाकर सफेद कर दो” या “शर्ट का रंग नीला कर दो”. AI बदली हुई फोटो बनाकर दे देता है.
इसकी तीन सीमाएं जान लीजिए. पहली, फ्री अकाउंट में रोज़ कुछ ही बार यह काम होता है, उसके बाद अगले दिन का इंतज़ार करना पड़ता है. दूसरी, AI चेहरा हल्का-सा बदल देता है — पासपोर्ट फोटो, आधार या किसी सरकारी फॉर्म के लिए AI से एडिट की हुई फोटो बिल्कुल इस्तेमाल न करें. तीसरी, बनी हुई फोटो में AI की पहचान वाला छिपा निशान रहता है.
इसी तरह Instagram के अंदर भी Meta AI से फोटो बदली जा सकती है — उसका तरीका हमने Instagram Meta AI से फोटो एडिट करने वाले लेख में अलग से लिखा है. AI वाले और भी ऐप देखने हों तो AI से फोटो एडिट करने वाला गाइड पढ़ें, और स्टाइल वाली तस्वीरों के शौकीन हैं तो Ghibli स्टाइल इमेज वाला तरीका भी देखें.
Snapseed से Photo एडिट कैसे करें (फ्री, बिना वॉटरमार्क)
अगर एक ही ऐप रखना हो तो मेरी पसंद Snapseed है. यह Google का ही ऐप है, पूरी तरह फ्री है, इसमें न विज्ञापन आते हैं, न वॉटरमार्क लगता है और न कोई फीचर पैसे माँगता है. Snapseed खोलकर फोटो चुनें और नीचे Tools पर टैप करें. जो चार टूल असली फर्क डालते हैं, वे ये हैं:
- Tune Image — Brightness, Contrast, Saturation, Ambiance. Ambiance को हल्का बढ़ाने से फोटो में जान आ जाती है, लेकिन 30 से ऊपर ले जाने पर चेहरा नकली दिखने लगता है.
- Selective — फोटो के किसी एक हिस्से पर उंगली रखकर सिर्फ उसी हिस्से की ब्राइटनेस या कलर बदलना. सिर्फ चेहरा चमकाना हो तो यही टूल चाहिए.
- Healing — मुँहासे, दाग या पीछे की छोटी गड़बड़ मिटाने के लिए. पहले फोटो को ज़ूम करें, फिर उंगली फेरें, वरना आसपास का हिस्सा भी धुँधला हो जाता है.
- Curves — थोड़ा सीखने में समय लगता है, लेकिन जो “प्रो जैसी” एडिटिंग दिखती है वह ज़्यादातर यहीं से आती है.
Snapseed की एक खास बात यह है कि हर बदलाव अलग-अलग लेयर में जमा होता रहता है. ऊपर Edit history → View edits में जाकर किसी एक पुराने बदलाव को बाद में भी बदला या हटाया जा सकता है, बाकी एडिटिंग वैसी की वैसी रहती है. नीचे दिए वीडियो में पूरा तरीका देख सकते हैं.
PicsArt से फोटो एडिट कैसे करें (स्क्रीनशॉट के साथ)
स्टिकर, टेक्स्ट, कोलाज और सोशल मीडिया वाली क्रिएटिव एडिटिंग के लिए PicsArt आज भी सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है. इसमें Gold लिखा हर ऑप्शन पेड है — उन्हें छोड़ते हुए चलेंगे तो काम फ्री में हो जाता है.
- PicsArt इंस्टॉल करके खोलें और साइन इन करके File एक्सेस की परमिशन दें.
- प्लस आइकॉन पर टैप करके Edit Photo चुनें.

- वह फोटो चुनें जिसे एडिट करना है. All Photos पर टैप करके पूरी गैलरी में से भी चुन सकते हैं.

- अब नीचे की पट्टी में सारे टूल दिखेंगे. जिन पर Gold का निशान है वे सब्सक्रिप्शन वाले हैं, उन्हें छोड़ दें.

- Tools में बेसिक चीज़ें हैं — Crop, Clone, Selection, Curves, Adjust, Resize, Rotate.

- Effects में FX, Blur, Sketch, Colors और Magic जैसे सेक्शन हैं. एक काम की टिप — Colors में Color Replace ज़रूर आज़माएं, इससे कपड़े या बैकग्राउंड का रंग एक टैप में बदल जाता है.

- Retouch में चेहरे वाले टूल हैं — Smooth, Cartoon, Eye Bag, Face Fix, Makeup, Skin Tone, Wrinkle, Hair Color, Teeth White. Smooth को 30-40 प्रतिशत से ऊपर मत ले जाइए, वरना त्वचा प्लास्टिक जैसी दिखने लगती है — यही सबसे आम गलती है.

- Sticker में ढेरों स्टिकर हैं, कुछ फ्री कुछ प्रीमियम. ध्यान रहे — PicsArt का Remove BG फ्री में नहीं चलता. बैकग्राउंड मुफ्त में हटाना हो तो remove.bg वाला तरीका इस्तेमाल करें.

- एडिटिंग पूरी होने पर ऊपर एरो के निशान पर टैप करें, फिर Save दबाएं. Post मत दबाइए — उससे फोटो PicsArt के सारे यूज़र्स को दिखने लगती है.

Lightroom से Photo एडिट कैसे करें
प्रोफेशनल फोटोग्राफर खींची हुई फोटो को सुधारने के लिए ज़्यादातर Lightroom ही इस्तेमाल करते हैं. ऐप गूगल प्ले स्टोर (Link) से फ्री में मिल जाता है, लेकिन इसका आधा हिस्सा पेड है — Masking और Healing जैसे बड़े टूल सब्सक्रिप्शन लेने पर ही खुलते हैं.
1. Lightroom ऐप खोलकर Sign in करें.

2. सब्सक्रिप्शन वाली स्क्रीन आए तो ऊपर बने X पर टैप करके उसे बंद कर दें.

3. अब आप Library में आ जाएंगे. नीचे नीले बटन पर टैप करके फोटो इम्पोर्ट करें — एक साथ कई फोटो भी ली जा सकती हैं.


4. All Photos पर टैप करके एडिट करने के लिए कोई एक फोटो चुनें.

5. नीचे सारे टूल दिख जाएंगे. फ्री वर्जन में जो चीज़ें सबसे ज़्यादा काम आती हैं वे ये हैं:

- Light — Exposure, Contrast, Highlights, Shadows, Whites, Blacks. धूप में खिंची फोटो में Highlights घटाकर Shadows बढ़ाइए, चेहरा साफ़ दिखने लगेगा.
- Color — Temp, Tint, Vibrance, Saturation. Saturation की जगह Vibrance बढ़ाएं, त्वचा का रंग नहीं बिगड़ता.
- Effects — Texture, Clarity, Dehaze, Vignette, Grain. धुंध वाली फोटो में Dehaze थोड़ा बढ़ाकर देखिए.
- Presets — Yours टैब में फ्री प्रीसेट हैं (Color, Creative, B&W, Portraits, Curve, Sharpening); Premium टैब वाले पेड हैं.
- Versions — एडिटिंग के अलग-अलग वर्जन यहाँ सेव होते रहते हैं, बाद में किसी पर भी वापस लौटा जा सकता है.
- Reset — कोई एक बदलाव हटाना हो या पूरी एडिटिंग, दोनों यहीं से होता है (Reset → All).
6. फोटो तैयार हो जाने पर ऊपर शेयर बटन दबाकर Save to Device चुनें, तभी फोटो गैलरी में आती है. सिर्फ ऐप बंद कर देने से फोटो फोन में सेव नहीं होती — यहाँ बहुत लोग अटकते हैं.

Canva से Photo एडिट कैसे करें
Canva (Link) असल में फोटो एडिटर कम और डिज़ाइन टूल ज़्यादा है. फोटो पर टेक्स्ट लिखना हो, Instagram की स्टोरी, पोस्टर, Logo या YouTube थंबनेल बनाना हो, या फेसबुक कवर बनाना हो — इन सबके लिए Canva सबसे तेज़ है.
1. Canva इंस्टॉल करके Email ID से साइन इन करें.
2. जिस जगह के लिए इमेज बनानी है उसका Preset चुनें — Instagram Post, Story, Logo वगैरह. इससे साइज़ अपने आप सही रहता है.

3. Create blank पर टैप करें.

4. कोई टेम्पलेट चुनें या Gallery से अपनी फोटो अपलोड करें.

5. नीचे की पट्टी से एडिटिंग करें. जिन एलिमेंट पर छोटा ताज (crown) बना है वे Pro वाले हैं — डाउनलोड करते समय Canva उनके पैसे माँगेगा, इसलिए फ्री वाले ही लगाएं.

6. ऊपर Download आइकॉन पर टैप करें और फाइल टाइप में PNG चुनें — JPG के मुकाबले टेक्स्ट ज़्यादा साफ़ आता है.
कौन सा फोटो एडिटिंग ऐप किसके लिए सही है
| ऐप | कीमत | किस काम के लिए | कमी |
|---|---|---|---|
| Google Photos | फ्री | झटपट सुधार, Magic Eraser | Magic Editor की मासिक लिमिट |
| Snapseed | पूरी तरह फ्री | असली एडिटिंग, Selective और Healing | स्टिकर-टेक्स्ट कम हैं |
| PicsArt | फ्री + Gold | स्टिकर, कोलाज, सोशल मीडिया | Remove BG और कई इफ़ेक्ट पेड |
| Lightroom | फ्री + सब्सक्रिप्शन | कलर और लाइट की बारीक एडिटिंग | Masking, Healing पेड |
| Canva | फ्री + Pro | पोस्टर, थंबनेल, टेक्स्ट वाली इमेज | Pro एलिमेंट पर पैसे |
| Gemini (AI) | फ्री + पेड प्लान | लिखकर बदलाव करवाना | रोज़ की लिमिट, चेहरा बदल जाता है |
फोटो एडिट करना कैसे सीखें
एक ही ऐप पकड़िए और एक महीने तक उसी में रहिए — यही सबसे तेज़ रास्ता है. नए सीखने वालों के लिए Snapseed सबसे अच्छा है क्योंकि उसमें कोई फीचर पैसे नहीं माँगता, इसलिए पूरा ऐप खंगाला जा सकता है.
शुरुआत में सिर्फ चार चीज़ें साधिए — Crop (फालतू हिस्सा काटना), Exposure (रोशनी), Contrast और White Balance. यही चार 80 प्रतिशत फोटो ठीक कर देती हैं. रोज़ एक फोटो लीजिए, उसे एडिट कीजिए और पहले-बाद वाली दोनों तस्वीरें अगले दिन दोबारा देखिए — अपनी ही गलती सबसे साफ़ तब दिखती है. जब हाथ जम जाए तो फोटो एडिटिंग से पैसे कमाने के तरीके भी पढ़ लीजिए, और क्रिएटिव काम में रुचि हो तो मैजिकल रियलिज़्म फोटोग्राफी वाला लेख देखिए.
ये गलतियाँ फोटो खराब कर देती हैं
- Saturation ज़्यादा बढ़ाना — कपड़े और त्वचा दोनों नकली दिखने लगते हैं. Saturation की जगह Vibrance इस्तेमाल करें.
- Smooth/Beauty फ़िल्टर पूरा चढ़ा देना — चेहरे से त्वचा की बनावट ही गायब हो जाती है.
- असली फोटो के ऊपर ही सेव कर देना — हमेशा Save copy चुनें, वरना मूल तस्वीर हमेशा के लिए चली जाती है.
- WhatsApp से आई फोटो एडिट करना — वह पहले ही दबकर आई होती है, एडिट करने पर और खराब दिखती है. असली फाइल लीजिए.
- छोटी स्क्रीन पर भरोसा करना — फोन पर अच्छी दिखने वाली एडिटिंग बड़ी स्क्रीन पर भद्दी लग सकती है. सेव करने से पहले फोटो को ज़ूम करके देख लें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फोटो एडिट करने का सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
आम इस्तेमाल के लिए Snapseed, क्योंकि यह पूरी तरह फ्री है और इसमें कोई फीचर पैसे माँगकर नहीं रोकता. स्टिकर और कोलाज के लिए PicsArt, कलर की बारीक एडिटिंग के लिए Lightroom और बिना कुछ इंस्टॉल किए झटपट सुधार के लिए Google Photos सबसे ठीक रहता है.
गूगल से फोटो एडिट कैसे करते हैं?
Google Photos में फोटो खोलिए, नीचे Edit दबाइए और Enhance चुन लीजिए. आगे बढ़ना हो तो Tools में Magic Eraser से अनचाही चीज़ें हटाइए और Adjust में लाइट-कलर ठीक कीजिए. Google का ही दूसरा ऐप Snapseed इससे भी ज़्यादा टूल देता है, वह भी फ्री है.
क्या AI से एडिट की हुई फोटो डॉक्यूमेंट में लगा सकते हैं?
नहीं. पासपोर्ट, आधार, स्कूल फॉर्म या किसी सरकारी आवेदन के लिए AI से बदली हुई फोटो मत लगाइए. AI चेहरे की बनावट थोड़ी बदल देता है और वेरिफिकेशन में फोटो रिजेक्ट हो सकती है. ऐसी फोटो में सिर्फ क्रॉप और हल्की ब्राइटनेस ही ठीक है.
फोटो एडिट करने पर क्वालिटी कम क्यों हो जाती है?
हर बार सेव करने पर JPG फाइल दोबारा कंप्रेस होती है, इसलिए एक ही फोटो को बार-बार एडिट करके सेव करते रहने से वह दबती चली जाती है. एक ही बार में पूरी एडिटिंग करके सेव करें, और जहाँ विकल्प मिले वहाँ PNG चुनें.
फ्री में फोटो का बैकग्राउंड कैसे हटाएं?
PicsArt और Canva दोनों में बैकग्राउंड हटाने वाला टूल पेड है. फ्री में करना हो तो remove.bg वेबसाइट सबसे आसान है — पूरा तरीका इस लेख में दिया है.
कंप्यूटर पर फोटो कैसे एडिट करें?
कुछ भी इंस्टॉल किए बिना ब्राउज़र में photos.google.com या canva.com खोलकर एडिटिंग हो जाती है. Windows में पहले से मौजूद Photos ऐप भी क्रॉप, लाइट और फ़िल्टर के लिए काफ़ी है. Photoshop तभी चाहिए जब यह पेशा बनाना हो.
इन्हें भी पढ़ें:
- फोटो से वीडियो कैसे बनाएं
- Photo का Background Free में कैसे Remove करें
- फोटो का साइज़ कैसे कम करें
- फोटो को PDF कैसे बनाएं
- Resume Kaise Banaye
- GPay Account Kaise Banaye
- गेम खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप
- WinZO ऐप से पैसे कैसे कमाए
- गेम कैसे तैयार किया जाता है
लंबी photo editing के बीच थोड़ा break चाहिए हो तो phone पर कोई audio story चला लीजिए। हमारी Pocket FM audio stories की guide में Yakshini से लेकर Saving Nora तक हर show की कहानी, episodes की संख्या और free में सुनने का तरीका एक जगह मिल जाएगा।
Photo edit kaise karte hain?
फोटो खोलिए, Edit दबाइए, पहले Crop से फालतू हिस्सा हटाइए, फिर Brightness, Contrast और रंग ठीक कीजिए और Save copy से सेव कीजिए. मोबाइल में यह काम Google Photos में बिना कुछ डाउनलोड किए हो जाता है, और ज़्यादा टूल चाहिए तो फ्री Snapseed इस्तेमाल कीजिए.
Photo editing kaise karte hain bina watermark ke?
Google Photos और Snapseed दोनों पूरी तरह फ्री हैं और इनमें वॉटरमार्क नहीं लगता, इसलिए बिना वॉटरमार्क एडिटिंग के लिए यही दो सबसे आसान हैं. PicsArt में Gold वाले और Canva में crown वाले एलिमेंट पेड हैं, उन्हें छोड़कर सिर्फ फ्री टूल इस्तेमाल करें.
Photo edit kaise karen mobile se, step by step?
फोटो खोलें, Edit दबाएँ, पहले Crop से सीधा करें, फिर Brightness और Contrast से रोशनी, Warmth से रंग ठीक करें, दाग हों तो Healing या Magic Eraser लगाएँ और आख़िर में Save copy करें. जल्दी हो तो सिर्फ Enhance या Auto बटन काफी है.
फोटो एडिट कैसे करें ताकि फोटो नकली न लगे?
हर स्लाइडर को थोड़ा ही खिसकाइए, Saturation की जगह Vibrance बढ़ाइए, चेहरे पर Smooth या Beauty फिल्टर कम रखिए और एडिट के बाद असली फोटो से तुलना कर लीजिए. अगर बदलाव तुरंत आँख में चुभे, तो वह ज़्यादा है.






