मुख्य सामग्री पर जाएँ

Photo Se Video Kaise Banaye – 30 Second, Song और AI से

Photo Se Video Kaise Banaye – 30 Second, Song और AI से
विज्ञापन

Photo Se Video Kaise Banaye — सबसे तेज़ तरीका है InShot ऐप: ऐप खोलें, Video पर टैप करें, गैलरी से 8-10 फोटो चुनें, ऊपर सही के निशान पर दबाएं, फिर नीचे Music से गाना और Transition से इफ़ेक्ट लगाकर Save कर दें. पहली बार में करीब 5 मिनट लगते हैं, दूसरी बार से 2 मिनट में वीडियो तैयार हो जाता है. अगर सिर्फ स्टेटस लगाना है और एडिटिंग का झंझट नहीं चाहिए, तो फोटो के लिए पहले से मौजूद Google Photos का Highlight video वाला एक-क्लिक तरीका नीचे पढ़ें.

Photo Se Video Kaise Banaye

नीचे हर तरीका अलग-अलग ज़रूरत के हिसाब से दिया है — 30 सेकंड की स्टेटस वीडियो, गाने के साथ वाली वीडियो, Instagram रील, AI वाली वीडियो, ऑनलाइन वेबसाइट और कंप्यूटर का तरीका. जिस हिस्से की ज़रूरत है सीधे वहीं चले जाइए.

इस लेख में आप जानेंगे

लेख की रूपरेखा — 28 विषय

फोटो से वीडियो कैसे बनाते हैं — InShot ऐप से (स्क्रीनशॉट के साथ)

InShot इसलिए चुना है क्योंकि यह भारत में Play Store पर सीधे मिल जाता है और पुराने 3 GB रैम वाले फोन पर भी बिना हैंग हुए चल जाता है. फ्री वर्जन में एक ही कमी है — बने हुए वीडियो के आखिर में InShot का अपना लोगो जुड़ जाता है. उसे हटाने के लिए एडिटिंग स्क्रीन पर वॉटरमार्क के कोने में बने X पर टैप करें और एक छोटा विज्ञापन देख लें, वॉटरमार्क उसी वीडियो के लिए हट जाता है.

1. ऐप खोलकर Video ऑप्शन चुनें

इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलें. पहली स्क्रीन पर तीन बड़े बटन दिखते हैं — Video, Photo और Collage. फोटो से वीडियो बनाने के लिए Photo नहीं, Video ही चुनना है. Photo वाला ऑप्शन सिर्फ एक तस्वीर एडिट करने के लिए है — ज़्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि वीडियो का ऑप्शन ही नहीं मिल रहा.

फोटो से वीडियो कैसे बनाते हैं

2. गैलरी से फोटो चुनें (कितनी चुनें?)

अब गैलरी खुलेगी. जिन फोटो से वीडियो बनाना है उन पर एक-एक करके टैप करें — जिस क्रम में टैप करेंगे, वीडियो में उसी क्रम में लगेंगी. 30 सेकंड के स्टेटस के लिए 8 से 10 फोटो काफ़ी हैं, यानी हर फोटो करीब 3 सेकंड. 25-30 फोटो डालने पर वीडियो भागता हुआ लगता है और देखने वाले को कुछ समझ नहीं आता. चुनने के बाद सही के निशान पर टैप करें.

अपने फोटो से वीडियो कैसे बनाएं

3. सबसे पहले Canvas (साइज़) सेट करें

एडिटिंग शुरू करने से पहले नीचे की पट्टी में Canvas पर टैप करके साइज़ चुन लें. WhatsApp स्टेटस, Instagram रील और YouTube Shorts के लिए 9:16 रखें. YouTube पर लंबा वीडियो डालना है तो 16:9. Instagram फीड पोस्ट के लिए 1:1 या 4:5 अच्छा रहता है. यह काम सबसे पहले करना ज़रूरी है — पूरी एडिटिंग के बाद कैनवास बदलेंगे तो टेक्स्ट और स्टिकर अपनी जगह से खिसक जाते हैं और दोबारा लगाने पड़ते हैं.

Photo Video Kaise Banate Hain

4. हर फोटो की लंबाई (Duration) तय करें

नीचे टाइमलाइन में किसी एक फोटो पर टैप करें, फिर Duration चुनें. डिफ़ॉल्ट लंबाई आमतौर पर 3 सेकंड होती है. स्टेटस वीडियो के लिए 2 से 3 सेकंड ठीक रहता है, शादी या बर्थडे वाले वीडियो में 4 सेकंड तक रख सकते हैं. एक बार सही लंबाई सेट करके Apply to all पर टैप कर दें, वरना एक-एक फोटो पर यही काम दोहराना पड़ेगा.

Photo Se Video Kaise Banaye Song Ke Sath Online

5. गाना (Music) जोड़ें

नीचे Music पर टैप करें. यहाँ तीन जगह से गाना मिलता है — Featured (InShot का अपना फ्री म्यूजिक), My Music (फोन में डाउनलोड किए हुए गाने) और Effects. गाना जोड़ने के बाद उसकी पट्टी को दबाकर खिसकाएं और तय करें कि गाने का कौन-सा हिस्सा वीडियो में आएगा. ज़्यादातर लोग गाने की शुरुआत लगा देते हैं, जबकि मुखड़ा या हुक वाला हिस्सा लगाने से वही वीडियो कहीं बेहतर लगता है.

विज्ञापन
Photo Se Video Banane Ka Tarika

6. Transition और Filter लगाएं

दो फोटो के बीच टाइमलाइन में एक छोटा चौकोर निशान दिखता है — यही Transition है. उस पर टैप करके कोई इफ़ेक्ट चुनें और Apply to all दबा दें. सलाह यह है कि पूरे वीडियो में एक ही तरह का ट्रांजिशन रखें. हर फोटो पर अलग-अलग ट्रांजिशन लगाने से वीडियो प्रोफेशनल नहीं, गड़बड़ लगता है. Filter में भी एक ही फ़िल्टर पूरे वीडियो पर लगाएं.

Transition Image 1
Transition Image 2

7. वीडियो सेव करें (Resolution क्या रखें)

ऊपर Save पर टैप करें. अब रेजोल्यूशन पूछा जाएगा — WhatsApp स्टेटस के लिए 720p काफ़ी है और फाइल हल्की रहती है, Instagram रील या YouTube के लिए 1080p चुनें. 4K तभी चुनें जब मूल फोटो भी बहुत बड़े हों, वरना फाइल का साइज़ बेवजह बढ़ जाता है. सेव होने के बाद वीडियो सीधे गैलरी में मिल जाता है. फाइल भारी लग रही हो तो फोटो का साइज़ पहले कम करके दोबारा बनाएं.

Gallery Photo Se Video Kaise Banaye

Photo Se Video Kaise Banaye 30 Second का (WhatsApp Status के लिए)

WhatsApp स्टेटस में एक वीडियो 30 सेकंड तक का ही जाता है. इससे लंबा वीडियो डालेंगे तो WhatsApp उसे खुद 30-30 सेकंड के टुकड़ों में बाँट देता है और देखने वालों को अलग-अलग स्टेटस दिखते हैं — गाना बीच में कट जाता है और पूरा मज़ा खराब हो जाता है.

30 सेकंड के अंदर रहने का आसान हिसाब यह है: 10 फोटो × 3 सेकंड = 30 सेकंड. InShot में फोटो चुनने के बाद Duration को 3 सेकंड पर सेट करके Apply to all दबा दें और ऊपर टाइमलाइन में कुल समय देख लें. अगर 32-33 सेकंड दिख रहा है तो एक फोटो हटा दें — ट्रांजिशन भी थोड़ा समय जोड़ता है, इसलिए 28 सेकंड पर रुक जाना सुरक्षित रहता है.

Google Photos से एक क्लिक में फोटो का वीडियो बनाएं

अगर कोई ऐप डाउनलोड ही नहीं करना चाहते, तो Google Photos लगभग हर Android फोन में पहले से रहता है और उसी में फोटो से वीडियो बन जाता है. तरीका यह है:

  1. Google Photos खोलें और नीचे Collections पर टैप करें.
  2. ऊपर Utilities चुनें.
  3. Create new में Highlight video पर टैप करें. पुराने वर्जन में इसी को Movie लिखा मिलेगा.
  4. फोटो चुनकर Create दबाएं — Google खुद ट्रांजिशन और बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर वीडियो बना देता है.
  5. चाहें तो अंदर जाकर म्यूजिक बदल लें, फिर Save करें.

इसकी सीमा साफ़ है — इसमें अपनी पसंद का फिल्मी गाना नहीं लगा सकते, सिर्फ Google के दिए हुए ट्रैक मिलते हैं, और हर फोटो की लंबाई अपने हिसाब से तय नहीं होती. जल्दी में स्टेटस लगाना हो तो यह सबसे तेज़ तरीका है, बाकी कामों के लिए InShot ही बेहतर है.

गाना जोड़कर फोटो से वीडियो कैसे बनाएं — कॉपीराइट का ध्यान रखें

फोटो पर गाना लगाने का तरीका ऊपर बता दिया, लेकिन एक बात जो ज़्यादातर लेख नहीं बताते — गाना कहाँ लगा रहे हैं, यह मायने रखता है.

विज्ञापन
  • WhatsApp स्टेटस, Instagram स्टोरी और रील — यहाँ फिल्मी गाना लगाने में दिक्कत नहीं आती. Instagram ने म्यूजिक कंपनियों से लाइसेंस ले रखा है, इसलिए ऐप के अंदर वाली म्यूजिक लाइब्रेरी से गाना चुनना सबसे सुरक्षित रहता है.
  • YouTube — यहाँ फिल्मी गाना लगाते ही Content ID पकड़ लेता है. वीडियो आमतौर पर डिलीट नहीं होता, लेकिन कमाई गाने के मालिक के पास चली जाती है और कुछ देशों में वीडियो ब्लॉक हो सकता है. YouTube चैनल से कमाई करनी है तो YouTube Studio की Audio Library या InShot के Featured म्यूजिक का ही इस्तेमाल करें.
  • फोन में डाउनलोड किया गाना (My Music) — निजी या फैमिली वीडियो के लिए ठीक है, पब्लिक चैनल पर नहीं.

Instagram पर फोटो से Reel कैसे बनाएं

Instagram में अलग से कोई ऐप नहीं चाहिए. ऐप खोलकर ऊपर + दबाएं, Reel चुनें, गैलरी में जाकर कई-फोटो वाले निशान पर टैप करें और एक साथ सारी फोटो चुन लें. इसके बाद Audio से गाना चुनें और Edit clips में जाकर हर फोटो की लंबाई खींचकर गाने की बीट से मिला दें.

एक असली दिक्कत यह है कि Instagram के अंदर बनाई गई रील की क्वालिटी अक्सर दबी हुई लगती है. बेहतर नतीजा चाहिए तो वीडियो InShot में 1080p पर बनाकर सेव करें और फिर उसे Instagram पर अपलोड करें. रील की रीच बढ़ाने के तरीके अलग से पढ़ सकते हैं, और स्टोरी लगाने का तरीका भी हमने विस्तार से लिखा है.

AI से फोटो से वीडियो कैसे बनाएं (और इसकी असली सीमा)

आजकल जो “फोटो हिलने-डुलने लगी” वाले वीडियो दिखते हैं, वे स्लाइडशो नहीं हैं — वे AI से बने होते हैं. Google के Gemini ऐप में अपनी फोटो अपलोड करके ऐसा छोटा वीडियो बनाया जा सकता है, लेकिन यह फीचर Google AI के पेड प्लान वालों को मिलता है, क्लिप करीब 8 सेकंड की होती है और उस पर SynthID नाम का छिपा हुआ निशान रहता है जिससे पता चलता रहे कि वीडियो AI से बना है.

फ्री वाली AI वेबसाइटों पर तीन-चार वीडियो फ्री बनते हैं, उसके बाद क्रेडिट खत्म हो जाते हैं. इनसे बने वीडियो पर वॉटरमार्क रहता है और लंबाई कुछ ही सेकंड की होती है. एक बात और — इन साइटों पर अपनी या परिवार की फोटो अपलोड करने का मतलब है वह फोटो किसी और के सर्वर पर चली गई. शादी, बच्चों या पहचान वाली तस्वीरों के लिए मैं इन्हें इस्तेमाल न करने की सलाह दूँगा. AI से तस्वीरें बनाने-सुधारने में दिलचस्पी है तो AI से फोटो एडिट करने का गाइड और Gemini से वेडिंग फोटो बनाने के प्रॉम्प्ट ज़्यादा काम के हैं.

अगर आपको फोटो जोड़कर slideshow नहीं, बल्कि एक ही तस्वीर के अंदर हरकत चाहिए, तो वह काम अब AI करता है. मोबाइल पर prompt लिखकर या photo डालकर वीडियो बनाने का पूरा तरीका हमने AI से वीडियो कैसे बनाएं वाले लेख में step by step बताया है.

Online वेबसाइट से फोटो से वीडियो कैसे बनाएं

बिना ऐप इंस्टॉल किए ब्राउज़र में ही वीडियो बनाना हो तो Canva सबसे भरोसेमंद है. canva.com खोलकर Google अकाउंट से लॉगिन करें, सर्च में Video लिखकर कोई टेम्पलेट चुनें, बाईं तरफ Uploads से अपनी फोटो अपलोड करें और टेम्पलेट की तस्वीरों पर खींचकर छोड़ दें. आखिर में Share → Download → MP4 Video.

विज्ञापन

Canva में वॉटरमार्क नहीं आता, बशर्ते आपने कोई Pro एलिमेंट इस्तेमाल न किया हो. जिन टेम्पलेट, फोटो या म्यूजिक पर छोटा ताज (crown) बना दिखे वे पेड हैं — डाउनलोड करते समय Canva उनके लिए पैसे माँगेगा. उन्हें हटाकर फ्री एलिमेंट लगा दें, वीडियो साफ़ डाउनलोड हो जाएगा. Canva से कमाई भी हो सकती है, उसके लिए Canva से पैसे कैसे कमाएं पढ़ें.

Computer में फोटो से वीडियो कैसे बनाएं

Windows 11 वाले लैपटॉप में कुछ भी डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं — Clipchamp पहले से इंस्टॉल रहता है. Start मेनू में “Clipchamp” लिखकर खोलें, Create a new video दबाएं, फोटो खींचकर टाइमलाइन में डालें, ऊपर के मेनू से ट्रांजिशन और म्यूजिक लगाएं और Export में 1080p चुन लें. फ्री अकाउंट में 1080p तक एक्सपोर्ट बिना वॉटरमार्क के हो जाता है.

Windows 10 या पुराने कंप्यूटर पर VSDC Free Video Editor काम में लिया जा सकता है. इंस्टॉल करके Create Slideshow चुनें, Resolution में 16:9 रखकर Finish दबाएं, फिर Add files से Ctrl दबाकर सारी फोटो एक साथ चुनें. दो फोटो के बीच बने आइकॉन से इफ़ेक्ट लगाएं, Add Music से गाना जोड़ें और आखिर में Conversion टैब में जाकर Start Conversion दबाएं. एक ज़रूरी बात — सारी फोटो एक ही आस्पेक्ट रेशियो की रखें, वरना वीडियो में किनारों पर काली पट्टियाँ आती रहेंगी.

कौन सा ऐप चुनें — वॉटरमार्क और लिमिट की तुलना

ऐप / टूलकीमतवॉटरमार्ककिसके लिए सही
InShotफ्री (Pro वैकल्पिक)अंत में लोगो, ऐड देखकर हट जाता हैस्टेटस और रील, रोज़ का काम
Google Photosफ्रीनहींएक क्लिक में झटपट वीडियो
VN Editorफ्रीनहींबिना वॉटरमार्क लंबा वीडियो
KineMasterफ्री + पेडफ्री वर्जन में आता हैलेयर वाली एडवांस एडिटिंग
Canva (वेब)फ्री + ProPro एलिमेंट लगाने परकंप्यूटर या ब्राउज़र से बनाना
Clipchampफ्री1080p तक नहींWindows 11 लैपटॉप

यहाँ एक बात साफ़ कर देना ज़रूरी है, क्योंकि इसे लेकर बहुत भ्रम है: CapCut भारत के Play Store पर नहीं मिलता. बहुत से हिंदी वीडियो और लेख CapCut वाला तरीका बताते हैं, लेकिन भारत से सर्च करने पर ऐप का पेज ही नहीं खुलता. जिनके फोन में यह पहले से मौजूद है उनके लिए CapCut से वीडियो एडिट करने का तरीका काम आएगा, बाकी सब InShot या VN Editor इस्तेमाल करें — काम वही हो जाता है.

मोबाइल में फोटो से वीडियो कैसे बनाएं — वीडियो देखकर समझें

Mobile Me Photo Se Video Kaise Banaye

ये पाँच गलतियाँ वीडियो खराब कर देती हैं

  • अलग-अलग साइज़ की फोटो मिलाना — कुछ फोटो सीधी (portrait) और कुछ आड़ी (landscape) डालेंगे तो 9:16 वीडियो में किनारों पर काली पट्टी आएगी. सब एक ही तरह की रखें या Canvas में धुंधला (blur) बैकग्राउंड चुन लें.
  • हर फोटो पर अलग ट्रांजिशन — देखने में कच्चा लगता है. एक ही ट्रांजिशन पूरे वीडियो में रखें.
  • WhatsApp से आई फोटो या स्क्रीनशॉट इस्तेमाल करना — WhatsApp पर आई फोटो पहले ही दब चुकी होती है, वीडियो में वह और धुंधली दिखेगी. असली फाइल गैलरी से लें.
  • पूरा गाना चिपका देना — 10 फोटो पर चार मिनट का गाना लगाने से वीडियो खत्म होने के बाद भी ऑडियो चलता रह जाता है. गाने को वीडियो की लंबाई पर ट्रिम करें.
  • रेजोल्यूशन बहुत कम रखना — 480p में सेव किया वीडियो WhatsApp पर और दबकर भद्दा दिखता है. कम से कम 720p रखें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फोटो से वीडियो बनाने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

आम इस्तेमाल के लिए InShot. यह हल्का है, समझने में आसान है और भारत में Play Store पर सीधे मिल जाता है. अगर वॉटरमार्क बिल्कुल नहीं चाहिए तो VN Editor चुनें, और अगर सिर्फ एक स्टेटस बनाना है तो कुछ इंस्टॉल ही मत कीजिए — Google Photos से बन जाएगा.

विज्ञापन

क्या फ्री में बिना वॉटरमार्क फोटो से वीडियो बन सकता है?

हाँ. Google Photos, VN Editor और Windows का Clipchamp — तीनों फ्री हैं और इनमें वॉटरमार्क नहीं आता. InShot में वॉटरमार्क आता है, लेकिन एडिटिंग स्क्रीन पर उसके कोने वाले X पर टैप करके एक विज्ञापन देख लेने पर उस वीडियो से हट जाता है.

एक ही फोटो से वीडियो कैसे बनाएं?

InShot में सिर्फ एक ही फोटो चुनें, फिर Duration से उसकी लंबाई 15-30 सेकंड कर दें और गाना लगा दें. बोरिंग न लगे इसके लिए फोटो पर धीमा Zoom इफ़ेक्ट लगा दें, जिससे तस्वीर हल्की-हल्की बड़ी होती दिखे. Instagram Story में तो और आसान है — एक फोटो डालकर म्यूजिक स्टिकर लगा दीजिए, वीडियो अपने आप बन जाता है.

फोटो से वीडियो बनाने में कितना डेटा और स्टोरेज लगता है?

InShot और VN जैसे ऑफलाइन ऐप में इंटरनेट सिर्फ ऑनलाइन म्यूजिक डाउनलोड करते समय लगता है, बाकी एडिटिंग बिना नेट के चलती है. 30 सेकंड का 1080p वीडियो आमतौर पर 15 से 40 MB का बनता है, इसलिए फोन में कम से कम 500 MB खाली जगह रखें — जगह कम हो तो ऐप सेव करते समय बीच में रुक जाता है.

फोटो से बना वीडियो धुंधला क्यों दिखता है?

तीन वजहें होती हैं — फोटो खुद WhatsApp से ली गई या स्क्रीनशॉट है, सेव करते समय 480p चुन लिया, या फिर वीडियो को WhatsApp पर भेजते समय WhatsApp ने उसे दोबारा कंप्रेस कर दिया. पहली दो अपने हाथ में हैं. तीसरी से बचने के लिए वीडियो को Document की तरह भेजें, तब क्वालिटी कम नहीं होती.

बिना ऐप के फोटो से वीडियो कैसे बनाएं?

दो तरीके हैं. फोन में Google Photos का Utilities → Create new → Highlight video इस्तेमाल करें, या ब्राउज़र में canva.com खोलकर वीडियो बनाएं. दोनों में कुछ भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ता.

इन्हें भी पढ़ें:

Photo me song kaise lagaye?

InShot में फोटो चुनकर नीचे Music पर टैप करें और Featured, My Music या Effects से गाना जोड़ें, फिर उसकी पट्टी खिसकाकर मुखड़े वाला हिस्सा चुनें. सिर्फ एक फोटो पर गाना चाहिए तो Instagram Story में फोटो डालकर म्यूजिक स्टिकर लगा दें. YouTube के लिए फिल्मी गाने की जगह Audio Library का म्यूजिक लें.

Photo dalkar video kaise banaen bina app ke?

फोन में Google Photos खोलें, Collections → Utilities → Create new → Highlight video पर टैप करें और फोटो चुनकर Create दबाएं. Google खुद ट्रांजिशन और म्यूजिक लगा देता है. कंप्यूटर या ब्राउज़र में canva.com से भी बिना ऐप वीडियो बनता है.

Hindi Sink को फॉलो करें

@hindisinkofficial

नई Pocket FM कहानियों, स्टोरी गाइड और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

विज्ञापन
🔒 Link Safety Checker — कोई भी link safe है या नहीं, यहाँ जाँचें