मुख्य सामग्री पर जाएँ

कोई WhatsApp पर ब्लाक करे तो अनब्लॉक कैसे करें (100% Working)

Whatsapp Unblock Kaise Kare – इस लेख में आप जानने वाले हैं कि अगर हमको कोई Whatsapp पर Block कर देता है तो उससे बात या मेसेज कैसे करते हैं. अन्य शब्दों में हम कह सकते हैं कि Whatsapp पर खुद को Unblock करने का तरीका बताया गया है. अगर आपका Whatsapp अकाउंट Block / Banned हुआ है तो Unban करने का तरीका भी बताया गया हैं.

अपनी प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए WhatsApp का Chat Lock फीचर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Whatsapp Par Kisi Ne Block Kar Diya To Unblock Kaise Kare

सीधा जवाब: WhatsApp में खुद को Unblock करने का कोई ऑफिशियल तरीका, सेटिंग या ऐप मौजूद नहीं है. ब्लॉक हटाने का कंट्रोल सिर्फ उसी इंसान के पास होता है जिसने आपको ब्लॉक किया है. जब तक वह अपने फोन में Settings > Privacy > Blocked contacts में जाकर आपको हटा नहीं देता, तब तक आप उसे सीधे मेसेज या कॉल नहीं कर पाएंगे.

नीचे बताया गया Group वाला तरीका ब्लॉक को हटाता नहीं है. वह सिर्फ इतना करता है कि एक कॉमन ग्रुप के जरिये आपका मेसेज उस इंसान तक पहुँच जाता है. ग्रुप के बाहर आप तब भी Blocked ही रहेंगे और उसकी प्रोफाइल फोटो या Last seen भी नहीं दिखेगी.

और अगर आपका पूरा अकाउंट ही बंद हो गया है (सिर्फ एक कांटेक्ट की बात नहीं, किसी को भी मेसेज नहीं जा रहा) तो वह Block नहीं, Account Ban है. उसका सही समाधान इसी लेख में आगे “Whatsapp अकाउंट Unban कैसे करे” सेक्शन में दिया गया है.

हमारे भारत देश में शायद ही कोई होगा जिसने अपने मोबाइल में Whatsapp Install नहीं किया होगा. इस मेसेंजिंग ऐप के जरिये हमें Normal Text Message से ज्यादा Features मिल जाते हैं. जिसमे Voice Call, Video Call, Group Video Call, Group Messaging आदि आते हैं.

अगर आपका पुराना अकाउंट किसी वजह से काम नहीं कर रहा है तो WhatsApp पर नया अकाउंट बनाने का बेस्ट तरीका देखें.

वाट्सऐप हमें इन खास Features के साथ एक और Feature देता है, अगर कोई वाट्सऐप यूजर आपको वाट्सऐप में परेशान कर रहा है तो आप उसे ब्लाक कर सकते हैं. फिर वह आपको वाट्सऐप पर Message या Call नहीं कर पायेगा. जिसके कारण कभी-कभी हमारे दोस्त या रिश्तेदार भी हमें ब्लॉक कर देते हैं.

अगर किसी ने आपको Block कर दिया है और आप उनसे वाट्सऐप में बात करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे Tricks बता रहे हैं जिससे कि आप उनसे बात कर सकें.

इस लेख में आप जानेंगे

लेख की रूपरेखा — 15 विषय

Whatsapp पर Blocked हैं यह कैसे पता करें

सर्वप्रथम यह सुनिश्चित कर लें कि आपको सच में उस इंसान ने ब्लॉक किया है या कोई दूसरी प्रॉब्लम है, क्योंकि अगर उसने आपको Block किया है तभी ये Tips आपके काम की हैं. इसका पता लगाने के लिए नीचे कुछ Terms दिए गए हैं. अगर आपके वाट्सऐप में ऐसा हो रहा है तो Sure हो जाइये कि उसने आपको ब्लॉक कर रखा है.

  • आप उस कांटेक्ट का Last seen (यूजर ने आखरी बार Whatsapp कितने समय यूज़ किया था) नहीं देख पायेंगे. साथ ही यह भी नहीं देख पायेंगे की वह Online है या Offline है.
  • अगर उस इंसान ने आपको Block कर रखा है तो उसे कोई भी मेसेज, Photo या और कुछ भी भेजने पर सिर्फ एक Grey Tick (चेकमार्क) दिखाई देगी. दो Grey Tick या Blue Tick कभी नहीं दिखेगी.
  • आप उस कांटेक्ट का प्रोफाइल पिक्चर नहीं देख पायेंगे. प्रोफाइल पिक्चर की जगह वह इमेज आ जाएगी जो Profile Picture Remove करने पर रहता है.
  • साथ ही आप उसे Whatsapp पर Call नहीं कर पायेंगे. Call करने पर सिर्फ Calling लिखा हुआ आएगा पर वह Ringing में नहीं बदलेगा.
  • Block करने वाले का कांटेक्ट देखने पर About and phone number सेक्शन में सिर्फ फोन नंबर ही लिखा हुआ मिलेगा. अगर अबाउट में कुछ लिखा हुआ था तो वह Hide हो जायेगा.
  • अगर आप खुद कोई ग्रुप बना रहे हैं तो जिसने आपको Block किया है उसे नहीं जोड़ पायेंगे.

Block, Account Ban और “नंबर WhatsApp पर नहीं है” — तीनों में फर्क कैसे पहचानें

बहुत से लोग तीनों अलग-अलग स्थितियों को एक ही समझ लेते हैं और फिर गलत तरीका आजमाते रहते हैं. सही हल तभी मिलेगा जब आपको पता हो कि आपके साथ हो क्या रहा है. नीचे दी गई टेबल से मिलान कर लीजिये.

स्थितिकैसे पहचानेंक्या करना चाहिए
किसी एक व्यक्ति ने आपको Block किया हैसिर्फ उसी एक चैट में मेसेज पर हमेशा एक ग्रे टिक रहता है. उसका Last seen, About और प्रोफाइल फोटो नहीं दिखते, कॉल कनेक्ट नहीं होती. बाकी सभी कांटेक्ट्स के साथ आपकी बातचीत नॉर्मल चलती रहती है.ब्लॉक सिर्फ वही इंसान हटा सकता है. नीचे बताया गया Group वाला तरीका सिर्फ अपनी बात उस तक पहुँचाने के लिए है.
आपका अपना WhatsApp अकाउंट Ban / Suspend हुआ हैऐप खोलते ही स्क्रीन पर “This account is not allowed to use WhatsApp” जैसा मेसेज आता है. किसी एक को नहीं, किसी को भी मेसेज नहीं भेज पाते.इसी लेख के “Whatsapp अकाउंट Unban कैसे करे” सेक्शन में दिया गया अपील वाला तरीका अपनाएँ.
वह नंबर WhatsApp पर है ही नहीं / अकाउंट डिलीट हो चुका हैउस नंबर को नए ग्रुप में जोड़ने या नई चैट खोलने पर WhatsApp बताता है कि नंबर WhatsApp पर नहीं है, या उसे Invite करने का आप्शन दिखाता है. उसकी प्रोफाइल फोटो किसी को भी नहीं दिखती, सिर्फ आपको नहीं.यहाँ कोई ट्रिक काम नहीं करेगी. नंबर दोबारा ठीक से चेक करें, या SMS और नॉर्मल कॉल से संपर्क करें.

एक जरूरी सावधानी: WhatsApp जानबूझकर कभी कन्फर्म नहीं करता कि आपको किसने ब्लॉक किया है, इसलिए किसी एक संकेत को 100% सबूत मत मानिए. अगर कोई अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में Last seen और प्रोफाइल फोटो को Nobody कर दे तो भी वही चीजें छिप जाती हैं. फर्क यह है कि प्राइवेसी सेटिंग वाले केस में आपके मेसेज पर दो टिक आते रहेंगे, जबकि ब्लॉक होने पर हमेशा एक ही टिक रुका रहेगा. इसलिए ऊपर बताए गए दो-तीन संकेत एक साथ मिलें तभी पक्का मानिए.

Whatsapp में खुद को Unblock कैसे करें

Whatsapp में खुद को Unblock करने के लिए दो तरीके मौजूद हैं. पहला है किसी अन्य वाट्सऐप अकाउंट से एक Whatsapp Group बना कर ब्लॉक करने वाले और खुद के Contact को ऐड करना होता है. दुसरे मेथड में अपने वाट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना होगा. दोनों में से कोई एक तरीका अपना कर आप Whatsapp में खुद को Unblock कर सकते हैं.

दोनों में से पहले तरीके को नीचे Screenshot के साथ बताया गया है, फिर हम दुसरे तरीके को जानेंगे.

Step 1. सबसे पहले Block करने वाले का Mobile Number किसी दुसरे Mobile में Save करें. आप अपने किसी Friend या Family में किसी का भी वाट्सऐप अकाउंट यूज़ कर सकते हैं.

Step 2. अब उस Mobile में वाट्सऐप ऐप को ओपन करें फिर Chat के Option पर Click करें.

Kisi Ne Number Block Kar Diya To Unblock Kaise Kare

Step 3. नया Group बनाने के लिए New group आप्शन पर क्लिक करें.

Whatsapp Me Kisi Ne Block Kar Diya To Unblock Kaise Kare

Step 4. अब Blocker और अपना वाट्सऐप नंबर उस Group में Add करें और Aero पर क्लिक करें.

Agar Koi Whatsapp Par Block Kar De To Unblock Kaise Kare

Step 5. अब उस ग्रुप को कोई नाम दें. अपना खुद का नाम रखने से सामने वाले को समझ आ जायेगा कि मेसेज करने वाला कौन है.

व्हाट्सएप पर खुद को अनब्लॉक कैसे करें

Step 6. इसके बाद Group के नाम पर टैप करें.

How to unblock whatsapp number

Step 7. अब आपको नीचे स्क्रॉल करना है और अपने वाट्सऐप नंबर पर पर Long Press करें. इससे एक पॉप-अप में कुछ आप्शन आयेंगे. जिनमे से Make group admin आप्शन सेलेक्ट करें. ऐसा करने से ही जिसने ब्लॉक किया है उस तक आपका Message पहुच पायेगा.

Whatsapp Par Unblock Kaise Ho

Step 8. अब जिस मोबाइल से आपने ग्रुप बनाया है वहां से Exit group कर दें.

Step 9. अब अपने Mobile में Whatsapp को ओपन करें वह ग्रुप आपके मोबाइल में भी आ चुका होगा. उस Group में कुछ भी Message करें. वह Message ब्लॉकर तक पहुच जाएगा, क्योंकि उस ग्रुप में वह भी है.

Whatsapp अकाउंट Unban कैसे करे (#2 तरीका)

आजकल कुछ लोगों के वाट्सऐप अकाउंट गलती से या किसी वजह से Banned हो जा रहे हैं. जिसके बाद यूजर्स को कुछ ऐसा इंटरफ़ेस देखने को मिलता है जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है. ज्यादातर मामलों में जब आप Whatsapp की किसी नीति का उल्लंघन करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लाक कर दिया जाता है. चलिए जानते हैं इस प्रकार के Whatsapp Block को Unblock कैसे करें.

Whatsapp Unban Kaise Kare
  1. सबसे पहले whatsapp.com/contact यूआरएल को ब्राउज़र में ओपन करें.
  2. अब पेज ओपन होने पर अपना मोबाइल नंबर तथा ईमेल दर्ज करें.
  3. सेलेक्ट करें कि किस आप ऑपरेटिंग सिस्टम से WhatsApp यूज़ करते हैं.
  4. इसके बाद अपना मेसेज लिखें की गलती से वाट्सऐप बैन हुआ है.
  5. अब नीचे दिए गए Next Step बटन पर क्लिक करें.
  6. इसके बाद Send Question पर क्लिक करें.
  7. यह प्रोसेस करने के 24 घंटे के अन्दर आपका वाट्सऐप अकाउंट अनबैन हो जायेगा.

अगर आपको English में मेसेज लिखने के दिक्कत आ रही है तो नीचे दिए गए टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं. बस नाम और नंबर की जगह अपना नाम और नंबर दाल दीजियेगा.

Hello Whatsapp Team,

My Whatsapp account has been suspended by mistake. I assure you that I have not violated any of WhatsApp's terms of service or community guidelines. I respectfully request that review my account an get it back as soon as possible.

Thank you for your understanding and resolving this problem. I look forward to hearing from you soon. Regards,

Harsh Lahre
+91 888****013

हमने आपकी सुविधा के लिए एक विडियो भी एम्बेड कर दिया है. इस विडियो को देख कर आप आसानी से अपना नंबर Unblock कर सकते हैं और जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे मेसेज कर सकते हैं.

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

रिपोर्ट एंड ब्लॉक का मतलब क्या होता है?

जब आप Whatsapp में किसी कांटेक्ट को Report and Block करते हैं तो वह ब्लॉक तो होता ही है, लेकिन उसके साथ-साथ Whatsapp को एक कंप्लेंट भी चली जाती है की यह कांटेक्ट स्पैमिंग कर रहा है. उस कंप्लेंट के साथ हाल ही के 5 मेसेज भी जाते हैं.

Whatsapp पर Block करने से क्या होता है?

जब कोई आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक करता है तो आप उसे मेसेज या कॉल नहीं कर सकते हैं. साथ ही उसका लास्ट सीन, अबाउट और प्रोफाइल फोटो नहीं देख सकते, उसे किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकते हैं.

This account is not allowed to use WhatsApp का क्या मतलब है?

इस वाक्यांश का मतलब है कि इस अकाउंट/नंबर को Whatsapp इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. सामान्यतः ऐसा तब होता है जब आप WhatsApp की नियमों एवं शर्तों को तोड़ते हैं. किसी भी नीति का उल्लंघन करने पर WhatsApp इस प्रकार का नोटिफिकेशन दिखाता है.

इस समस्या का समाधान लेख के दुसरे ट्रिक में बताया गया है.

क्या ब्लॉक करने वाले को पता चलता है कि मैंने मेसेज करने की कोशिश की?

नहीं. WhatsApp ब्लॉक करने वाले को ऐसा कोई नोटिफिकेशन नहीं भेजता कि आपने मेसेज या कॉल करने की कोशिश की है. आपके मेसेज बस उस तक डिलीवर ही नहीं होते. हाँ, ऊपर बताए गए Group वाले तरीके में आपका मेसेज ग्रुप के सभी सदस्यों को दिखता है, इसलिए वहाँ उसे साफ पता चल जाएगा कि आपने संपर्क करने की कोशिश की है.

WhatsApp अकाउंट डिलीट करके दोबारा बनाने से ब्लॉक हट जाता है?

नहीं. ब्लॉक सामने वाले की सेटिंग्स में आपके फोन नंबर के साथ जुड़ा होता है, आपके अकाउंट के साथ नहीं. उसी नंबर पर अकाउंट दोबारा बनाने पर भी आप उसकी Blocked list में ही रहेंगे. उल्टा अकाउंट डिलीट करने से आपकी अपनी चैट्स, ग्रुप्स और बैकअप जरूर चले जाएंगे, इसलिए सिर्फ इस उम्मीद में यह कदम न उठाएँ.

नया SIM या नया नंबर लेने से ब्लॉक हट जाएगा?

आपके पुराने नंबर पर ब्लॉक वैसे का वैसा ही रहेगा. नए नंबर से आप उस इंसान के लिए एक बिल्कुल नया कांटेक्ट होंगे, इसलिए तकनीकी रूप से मेसेज चला जाएगा — लेकिन यह “Unblock होना” नहीं है. ध्यान रखें कि जब किसी ने सोच-समझकर ब्लॉक किया है तो बार-बार नए नंबरों से संपर्क करना उसे परेशान कर सकता है. वह आपको Report and Block कर सकता है, जिससे आपके नए अकाउंट पर भी बैन का खतरा बन जाता है.

WhatsApp पर Block कितने दिन में अपने आप हट जाता है?

अपने आप कभी नहीं हटता. WhatsApp के ब्लॉक की कोई समय-सीमा नहीं होती — न 24 घंटे, न 30 दिन. यह तब तक बना रहता है जब तक ब्लॉक करने वाला खुद Settings > Privacy > Blocked contacts में जाकर आपको उस लिस्ट से न हटा दे. इस मामले में इंतजार करने से कुछ नहीं होता.

ब्लॉक होने के बाद क्या पुरानी चैट डिलीट हो जाती है?

नहीं. ब्लॉक होने से आपके फोन से पुरानी चैट, फोटो और डॉक्यूमेंट डिलीट नहीं होते. वह चैट आपकी लिस्ट में वैसे ही रहती है और आप उसे पढ़ भी सकते हैं, बस नया मेसेज भेजने पर वह डिलीवर नहीं होगा. हाँ, अगर सामने वाला अपनी तरफ से चैट डिलीट कर दे तो वह उसके फोन से हट जाएगी, आपके फोन से नहीं.

क्या कोई ऐप या वेबसाइट WhatsApp पर खुद को Unblock कर सकती है?

नहीं. इंटरनेट पर मिलने वाले “WhatsApp Unblock Tool” या “Auto Unblock” जैसे ऐप्स यह काम कर ही नहीं सकते, क्योंकि ब्लॉक WhatsApp के सर्वर पर सामने वाले की सेटिंग है और उसे बाहर से कोई नहीं बदल सकता. ऐसे ऐप्स अक्सर आपका नंबर और निजी डेटा मांगते हैं, और GB WhatsApp जैसे अनऑफिशियल वर्जन इस्तेमाल करने पर आपका अपना अकाउंट बैन हो सकता है. इनसे दूर रहें.

अंतिम शब्द

हमने आपको व्हाट्सएप से खुद को अनब्लॉक करने के 2 तरीके बता दिए हैं. हमें उम्मीद है की हमारे बताये गए तरीकों को अपना कर आपने उस इंसान से बात कर लिया होगा जिसने आपको Block कर दिया था. अगर आपको कोई भी समस्या आ रही है तो हमें कमेंट में बता सकते हैं. हम आपकी परेशानी का समाधान बताने की कोशिश करेंगे.

इन्हें भी पढ़ें:

आपको हमारा यह लेख Whatsapp में खुद को Unblock कैसे करे कैसा लगा हमें Comment में बताएं. इसके साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल साइट्स में Share करना ना भूलें. हो सकता है कि इससे किसी की मदद हो जाए.