Graphic Design से पैसे कमाने के तरीके : आज के टाइम में लोग काफी डिजिटल बन गए है और वो कंप्यूटर पर अपना समय बिताना ज्यादा पसंद करते है। इस डिजिटल युग में ऐसे कई चीजे आ गई है जिससे आप घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते है जिसमे सबसे लोक प्रिय Graphic Design है। दोस्तों यदि आपको डिज़ाइन बनाना, क्रिएटिव काम करना पसंद है तो आपके लिए ये आर्टिकल बहुत ही काम का है। आज हम आपको बताने वाले है की आप ग्राफ़िक डिज़ाइन से पैसा कैसे कमा सकते है तो आइए जानते है इसके बारे में।
अगर आप भी एक इंजीनियर हो और आपने कंप्यूटर साइंस से डिग्री की है और आपको ग्राफ़िक डिज़ाइन करना आता है तो आप इससे काफी तगड़ा पैसा कमा सकते है। आज के टाइम में ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) का स्कोप इतना बढ़ गया है की हर युवा इसकी स्किल्स को सीखना चाहता है।
यदि आप भी यूट्यूब थंबनेल, लोगो डिज़ाइन, सोशल मिडिया पोस्ट डिज़ाइन, फोटो डिज़ाइन ऐसे ही कई प्रकार के डिज़ाइन सीखना चाहते है तो आपके लिए ग्राफ़िक डिज़ाइन सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा और आप इससे काफी तगड़ा पैसा कमा सकते है।
जानेगे Graphic Design क्या है
आपको बता दे की ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) एक असा हुनर है, जिसमें टेक्स्ट, इमेज, कलर और लेआउट का इस्तेमाल करके विजुअल कंटेंट बनाया जाता है। ग्राफ़िक डिज़ाइन का इस्तेमाल पोस्टर बनाने, वीडियो डिज़ाइन करने, लोगो बनाने आदि में किया जाता है।
आज के टाइम में हर किसी को अपनी चीजों का प्रमोशन करने के लिए डिज़ाइन की जरूरत होती है जिसके कारण आज ग्राफ़िक डिज़ाइन की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है और सोशल मिडिया का क्रेज बढ़ते ही इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है। आप ग्राफ़िक डिज़ाइन सिख कर इससे काफी मोती कमाई कर सकते है।
ग्राफ़िक डिज़ाइन सीखना क्यों है जरुरी : Graphic Design से पैसे कमाने के तरीके
आज इस डिजिटल योग में ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) सीखना इसलिए जरुरी है क्यूंकि इसकी डिमांड अब दिन पे दिन काफी बढ़ रही है और इसकी डिमांड अब कभी कम नहीं होने वाली है। ग्राफ़िक डिज़ाइन सिख कर आप घर बैठे ऑनलाइन काम ले सकते है और इससे अच्छी कमाई कर सकते है।
आप इससे पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों काम कर सकते है और अच्छी इनकम कमा सकते है। ये एक नया बिज़नेस है जिसे आप फ़्रीलांस के जरिए भी शुरू कर सकते है और आप बहार विदेश से भी काम ले सकते है।
Freelancing Projects लेकर पैसे कमाएं : Graphic Design से पैसे कमाने के तरीके
अगर आप ऑनलाइन घर बैठे काम करना चाहते है और इससे कमाई करना चाहते है तो आप फ्रीलांसिंग कर सकते है और ये घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे बेस्ट प्लेटफार्म में से एक है। फ्रीलांसिंग के जरिए आप ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) के माध्यम से ऑनलाइन प्रोजेक्ट ले सकते है और उससे अच्छा पैसा कमा सकते है।
फ्रीलांसिंग पर काम करने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे Fiverr, Upwork, Freelancer, PeoplePerHour पर अपनी प्रोफाइल बना कर क्लाइंट बना सकते है और उनसे काम ले सकते है। आप फ्रीलांसिंग पर जितना अच्छा काम क्लाइंट को काम दोगे आपको उतनी अच्छी रिव्यु और रेटिंग मिलेगी जिससे आपको और ज्यादा काम मिलेगा और पैसा भी।
सोशल मिडिया डिज़ाइनर : Graphic Design से पैसे कमाने के तरीके
आजकल इंस्टाग्राम का क्रेज काफी बढ़ गया है और हर किसी इन्फ्लुएंसर को सोशल मिडिया पर पोस्ट की जरूरत होती है जिसके लिए वो एक ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) को देखते है जो उनका काम कर दे। अगर आपको फोटो एडिट, रील्स एडिट या थंबनेल डिजाइन करना आता है तो आप किसी भी इन्फ्लुएंसर इसका काम ले सकते है और इससे अच्छी कमाई कर सकते है।
आप ऑनलाइन क्लाइंट भी देख सकते है और उनसे काम ले सकते है। कई कंपनियाँ फुल टाइम या पार्ट टाइम डिज़ाइनर भी हायर करती हैं। यह एक ऐसा स्किल्स है जिसे आप Canva जैसे आसान टूल से भी शुरू कर सकते हैं।
यूट्यूब थंबनेल बना कर पैसा कमाए : Graphic Design से पैसे कमाने के तरीके
कई यूटूबेर रोजाना वीडियो बनाते है जिसके लिए उसका थंबनेल सबसे खास और आकर्षित होना जरुरी होता है। अगर आपको थंबनेल बनाना आता है तो आप कई बड़े यूट्यूब क्रिएटर से इसका काम ले सकते है और उन्हें थंबनेल, पोस्टर बना कर दे सकते है जिसके लिए आपको काफी अच्छा पैसा देंगे।
आप किसी भी Youtuber के साथ रोजाना काम कर सकते है और उन्हें अच्छे थंबनेल बना कर दे सकते है। शुरुआत में आपको 100-300 रुपये प्रति थंबनेल मिल जाएगा, लेकिन जैसे-जैसे आपका काम बढ़ेगा आप क्लाइंट से अच्छा पैसा ले सकते है।
Graphic Design कैसे सीखें :
आप ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे YouTube, Udemy, Coursera आदि से Free या Paid Courses कर सकते हैं।
Design Tools —
- Adobe Photoshop
- Adobe Illustrator
- Canva
- Corel Draw
- Figma
- Adobe XD
Graphic Designer की औसत कमाई
- अगर आप भी ग्राफ़िक डिज़ाइन ( Graphic Design ) में काफी एक्सपर्ट है तो आप इससे शुरुआत में 10000 से 25,000 रुपये महीने के कमा सकते है।
- जब आपको अच्छा एक्सप्रिएंस ह आएगा तो आप इससे हर महीने 50,000 रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते है।
- आप जितना साफ़ काम आपने क्लाइंट को दोगे आपको उतनी ही अच्छी कमाई ग्राफ़िक डिज़ाइन में होगी।
निष्कर्ष
ग्राफिक डिज़ाइन ( Graphic Design ) सिर्फ़ एक आर्ट फ़ॉर्म नहीं है, बल्कि पैसे कमाने का एक शानदार तरीका भी है। अगर आप क्रिएटिव हैं और आपको डिज़ाइन का शौक है, तो आप फ्रीलांसिंग, प्रिंट-ऑन-डिमांड, लोगो डिज़ाइन, या लोकल क्लाइंट्स के साथ काम करके घर बैठे हज़ारों रुपये कमा सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत और सब्र से आप इस फील्ड में सफलता और पहचान दोनों हासिल कर सकते हैं।




