मुख्य सामग्री पर जाएँ

Dairy Farming Business: घर बैठे कमाए मोटी रकम

Dairy Farming Business
Dairy Farming Business

Dairy Farming Business: डेरी फार्मिंग बहुत तेजी से भारत में बढ़ता जा रहा है और यह एक ऐसा बिजनेस है जो 365 दिन चलता है। पहले डेयरी फार्मिंग का काम केवल गांव में हुआ करता था लेकिन अब शहरी क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा इसका विकास हो चुका है और Dairy Farming Business कैसे शुरू करेंगे इसके बारे में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जाने वाला है तो आर्टिकल को अंतिम तक पढ़े ताकि आपको पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक समझ में आ जाए।

इन्फोग्राफिक: डेयरी फार्मिंग बिजनेस — प्लान, नस्ल का चुनाव, जगह, सब्सिडी और शुरुआत के टिप्स

Dairy Farming Business को कैसे खोलेंगे

  • Dairy Farming Business को खोलने के लिए सबसे पहले आपको एक बिजनेस प्लान बनाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि किसी भी बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो प्लानिंग करना सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका पैसा कितना लगने वाला है और मुनाफा कितना निकाल कर आएगा इसका पूरा जानकारी आपको प्लानिंग के माध्यम से करनी पड़ेगी तभी आपका बिजनेस सफल होने वाला है।
  • पशु पालन के लिए पशुपालन विभाग से परमिशन लेना पड़ता है तभी आप डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं।
  • जानवरों के नल का विशेष तौर पर ध्यान रखना है क्योंकि आजकल जर्सी गाय का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है क्योंकि वह दूध ज्यादा देती हैं और उसमें प्रॉफिट भी बहुत ज्यादा होता है आपको विशेष तौर पर अच्छी नस्ल की गाय लेनी है और अगर आप बकरी पालन करते हैं तो बकरी लेनी है और भैंसों का भी अच्छा चुनाव करना है जो आपको दूध ज्यादा से ज्यादा दे।
  • डेरी फार्म खोलने के लिए सही जगह का चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है जहां पर लोग आते जाते हो और आपके जानवरों को बांधने की जगह हो और बड़ा सा जगह हो जहां पर आप पूरा एक्टिविटी कर सकें।
  • जानवरों के चारा का व्यवस्था करना पड़ेगा उसके लिए अलग से आप एक कर्मचारी रख सकते हैं जो दिन भर यही काम कर सकता है और उसको आप महीने में पैसे दे सकते हैं।
  • पशुओं के द्वारा बेस्ट पदार्थ को आप एक जगह इकट्ठा कर सकते हैं और उसके माध्यम से भी बहुत अच्छा खासा कमाई कर सकते हैं क्योंकि गोबर का इस्तेमाल खेती में किया जाता है और बहुत सारे लोग डेरी फार्म से गोबर लेने आते हैं।
  • डेरी फार्म के हिसाब से खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका जानवरों में कितना खर्च आ रहा है और आप मुनाफा कितना कमा रहे हैं और चेहरे में कितना पैसा लग रहा है और इलाज में कितना पैसा लग रहा है इन सभी चीजों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है।
  • मार्केटिंग की रणनीति भी आपको बनानी पड़ेगी क्योंकि जब तक आप मार्केटिंग नहीं करेंगे तो आपके डेयरी फार्मिंग की बिक्री नहीं होने वाली।

Dairy Farming Business करने के लिए सरकार के द्वारा कुछ योजनाएं निकाली गई है, जिनका लाभ उठा सकते हैं?

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के द्वारा नाबार्ड की तरफ से डेयरी फार्मिंग के लिए लगभग 25 परसेंट का सब्सिडी प्रदान किया जाता है और अगर आप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते हैं तो 33 परसेंट का आपको सब्सिडी लाभ दिया जाता है और यह एक बहुत अच्छा योजना सरकार के द्वारा निकाला गया है।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के द्वारा दूध उत्पादन और देरी किसानों को आए को बढ़ावा देने के लिए लगभग 50 परसेंट का सब्सिडी इन के द्वारा दिया जाता है और आपको यह विशेषतौर पर ध्यान रखना है इसके लिए 25 गाय होना जरूरी है।

Dairy Farming Business खोलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें?

जो लोग पहली बार डेरी फार्म शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो उनको विशेष तौर पर यह ध्यान रखना है कि बहुत ज्यादा पशुओं को नहीं खरीदना है पहले कम पशु में डेयरी फार्मिंग शुरू करें और जब अच्छा प्रॉफिट होने लगे तब पशुओं को और ज्यादा खरीद सकते हैं शुरू में आप पांच पशु रख सकते हैं।
डेरी फार्म को शुरू करने से पहले आसपास के एरिया में रिसर्च कर लेने की डिमांड कितना ज्यादा है अगर ज्यादा डिमांड है तभी आप इस व्यापार को शुरू करें।
अगर आप पहली बार यह व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जानवरों के बारे में रिसर्च जरूर करें कि जानवरों को क्या खिलाया जाए जो ज्यादा से ज्यादा दूध प्रदान करें और आपका प्रॉफिट हो सके।
पशुओं के साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है वरना बीमार हो जाएंगे।
पशुओं का टीकाकरण समय-समय पर करवाना होता है ताकि कीड़े और बीमारी से बच सके।
डेरी फार्म में आप दूध बेचकर और गोबर बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

FAQs

Dairy Farming Business में पशुओं को बीमारी से बचने के लिए क्या करना है?
जानवरों को बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण करवाना है और समय-समय पर पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार करवाना है और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है।

डेरी फार्म खोलने के लिए अधिकतम कितने परसेंट का सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं?
सरकार के द्वारा लगभग नाबार्ड डेयरी फार्म की तरफ से 25% का सब्सिडी दिया जाता है।

भारत में डेयरी फार्म खोलने के लिए लगभग कितना पैसा खर्च करना पड़ सकता है?
भारत में अगर आप यह व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो लगभग आपको 10 लाख रुपए का पैसा इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है जिसमें आपको पशुओं के रहने का व्यवस्था करना है और एक अच्छा सा दुकान भी खोलना पड़ेगा।

निष्कर्ष

Dairy Farming Business के बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बता दी गई है अगर आप यह व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर विस्तार पूर्व बताई गई है पहले जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़ें इसके बाद आप इस व्यापार के बारे में सोचें कि क्या इस व्यापार को करना चाहिए और क्या आपके पास 10 लाख रुपए हैं पैसा खर्च करने के लिए।