मुख्य सामग्री पर जाएँ

Resume Kaise Banaye Mobile Se – फ्री PDF रिज्यूम फॉर्मेट

Resume Kaise Banaye Mobile Se – फ्री PDF रिज्यूम फॉर्मेट
विज्ञापन

Resume Kaise Banaye Mobile Se — सिर्फ फोन से, बिना एक रुपया खर्च किए. Resume Maker ऐप इंस्टॉल कीजिए, Create दबाइए, Personal Details, Education, Skills और Objective भरिए, फिर View CV से कोई टेम्पलेट चुनकर Download कर लीजिए — PDF सीधे फोन में सेव हो जाता है. पूरा काम 15 से 20 मिनट का है. नीचे हर स्टेप स्क्रीनशॉट के साथ है, साथ में Google Docs और Canva वाले तरीके, सैंपल फॉर्मेट और वे गलतियाँ भी जिनकी वजह से रिज्यूम पहली छँटनी में ही बाहर हो जाता है.

Resume Kaise Banaye

इस लेख में आप जानेंगे

लेख की रूपरेखा — 29 विषय

Resume का मतलब क्या होता है (Resume, CV और Biodata का फर्क)

Resume एक फ्रेंच शब्द से आया है जिसका मतलब है “सारांश”. हिंदी में इसे रिज्यूमे या संक्षिप्त विवरण कहते हैं — यानी एक-दो पन्ने का कागज़ जिसमें आपकी पढ़ाई, काम का अनुभव और हुनर संक्षेप में लिखा होता है, ताकि कंपनी दो मिनट में तय कर सके कि आपको इंटरव्यू पर बुलाना है या नहीं.

तीन शब्द आपस में गड्ड-मड्ड हो जाते हैं, इसलिए फर्क साफ़ समझ लीजिए:

  • Resume — एक या दो पन्ने का. हर नौकरी के हिसाब से बदला जाता है. प्राइवेट नौकरी में यही माँगा जाता है.
  • CV (Curriculum Vitae) — लंबा और पूरा ब्योरा. रिसर्च, कॉलेज लेक्चरर, डॉक्टर या विदेश की पढ़ाई वाले आवेदनों में लगता है. भारत में लोग आम बोलचाल में रिज्यूम को ही CV कह देते हैं.
  • Biodata — इसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, वैवाहिक स्थिति जैसी निजी बातें ज़्यादा होती हैं. यह शादी के रिश्तों और कुछ पुराने सरकारी कामों में चलता है, नौकरी के आवेदन में नहीं.

एक और बात — हर नौकरी के लिए एक ही रिज्यूम भेजना सबसे आम गलती है. जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे जुड़ी स्किल और अनुभव ऊपर आने चाहिए. कंप्यूटर न हो तो भी दिक्कत नहीं, पूरा काम फोन से हो जाता है.

मोबाइल से Resume कैसे बनाएं (स्टेप बाई स्टेप)

ऐप 8 MB से भी छोटा है, इसलिए कम स्टोरेज वाले फोन में भी चल जाता है. एक बात पहले से बता दूँ — इसमें विज्ञापन आते रहते हैं और कुछ टेम्पलेट पर ताले का निशान होता है जो पैसे माँगता है. फ्री वाले टेम्पलेट भी काम के हैं, उन्हीं से काम चला लीजिए. नीचे पूरी प्रक्रिया स्क्रीनशॉट के साथ दी है.

#1. Resume Maker ऐप खोलें और Create पर टैप करें.

Resume Kaise Banate Hain

#2. अब रिज्यूम के सारे सेक्शन एक लिस्ट में दिखेंगे. इन्हें ऊपर से नीचे एक-एक करके भरना है. बीच में ऐप बंद हो जाए तो घबराइए मत, भरी हुई जानकारी सेव रहती है.

Resume Kaise Banaen

#3. Personal Details में नाम, ईमेल, पता और मोबाइल नंबर भरें और नीचे स्क्रॉल करके Save दबाएं. ईमेल आईडी अपने नाम वाली रखें — nikki_rockstar99@ जैसी आईडी रिज्यूम पर बहुत बुरी लगती है. ढंग की आईडी न हो तो नई ईमेल आईडी बना लें, दो मिनट का काम है.

Resume Kaise Banaye Mobile Se

#4. Education सेक्शन भरें — स्कूल या कॉलेज का नाम, बोर्ड/यूनिवर्सिटी और पास होने का साल. सबसे नई पढ़ाई सबसे ऊपर रखें.

CV Kaise Banaye Mobile Se

#5. Experience में काम का अनुभव भरें. Fresher हैं तो यह सेक्शन खाली छोड़ दें — झूठा अनुभव लिखने पर इंटरव्यू में पकड़ा जाना तय है. इंटर्नशिप, ट्रेनिंग या दुकान/फैमिली बिज़नेस में किया काम भी यहाँ लिखा जा सकता है.

विज्ञापन
Job Ke Liye Resume Kaise Banaye

#6. Skills में हर स्किल के आगे एक लेवल चुनना होता है. जो नौकरी माँग रही है वही स्किल पहले लिखें — जैसे Tally, MS Excel, Computer Typing (Hindi/English), Customer Handling, Driving. दस-बारह स्किल भर देने से फायदा नहीं, छह-सात सही स्किल काफी हैं.

रिज्यूम कैसे बनाएं

#7. Objective में दो लाइन लिखें कि आप कंपनी के लिए क्या कर सकते हैं. समझ न आए तो Select Objective से तैयार लाइन चुन लें, पर उसमें अपनी स्किल और पद का नाम ज़रूर जोड़ दें — हूबहू वही लाइन हज़ारों लोग भेजते हैं.

रिज्यूम फॉर्म Online

#8. Reference में उस व्यक्ति का नाम और नंबर दें जो आपके बारे में बता सके — पुराने बॉस, कॉलेज के शिक्षक या ट्रेनिंग देने वाले. नाम डालने से पहले उनसे पूछ ज़रूर लें.

रिज्यूम कैसे बनाते हैं

#9. Projects में कॉलेज प्रोजेक्ट, ट्रेनिंग का काम या कोई ऐसा काम लिखें जो आपने खुद किया हो. Fresher के लिए यह सेक्शन सबसे कीमती है, क्योंकि अनुभव की जगह यही बोलता है.

Resume Kaise Banta Hai

#10. बाकी सेक्शन भरकर View CV पर टैप करें और कोई टेम्पलेट चुनें. Modern टैब वाले टेम्पलेट साफ़-सुथरे लगते हैं. भड़कीले रंग और दो-कॉलम वाले डिज़ाइन से बचें — प्राइवेट कंपनियों के सॉफ्टवेयर अक्सर ऐसे रिज्यूम ठीक से नहीं पढ़ पाते.

जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बनाएं

#11. रंग बदलना हो तो बदल लें, फिर Download पर टैप करें. रिज्यूम PDF बनकर फोन में सेव हो जाएगा.

रिज्यूम कैसे बनाये मोबाइल से

Interests, Languages या Activities जैसा कोई और सेक्शन जोड़ना हो तो Add More Section से जोड़ सकते हैं.

Resume PDF कैसे बनाएं और कंपनी को कैसे भेजें

रिज्यूम हमेशा PDF में ही भेजें. Word फाइल भेजने पर दूसरे फोन या कंप्यूटर में खुलते ही फॉर्मेटिंग बिखर जाती है और लाइनें इधर-उधर हो जाती हैं. स्क्रीनशॉट या JPG तो बिल्कुल न भेजें.

  • फाइल का नाम ढंग का रखें — Resume-Rahul-Sharma.pdf, न कि “new resume final 2.pdf”. नाम बदलने के लिए Files ऐप में फाइल पर देर तक दबाकर Rename चुनें.
  • ईमेल भेजते समय विषय (Subject) में पद का नाम लिखें, जैसे “Application for Data Entry Operator — Rahul Sharma”.
  • WhatsApp पर भेजना हो तो फाइल को Document के तौर पर भेजें, गैलरी से फोटो की तरह नहीं.
  • अगर आपके पास रिज्यूम कागज़ पर है तो उसे स्कैन करके PDF बनाया जा सकता है — फोटो को PDF बनाने का तरीका यहाँ पढ़ें. पर बेहतर यही है कि रिज्यूम टाइप किया हुआ हो, स्कैन किया हुआ नहीं.

Google Docs से फ्री में Resume कैसे बनाएं (बिना कोई ऐप इंस्टॉल किए)

अगर विज्ञापन वाले ऐप से बचना है तो Google Docs सबसे भरोसेमंद रास्ता है. यह फ्री है, इसमें कोई वॉटरमार्क नहीं आता और फाइल आपके Google अकाउंट में हमेशा बची रहती है — फोन खो जाए तब भी रिज्यूम मिल जाएगा.

  1. Google Docs ऐप खोलें और नीचे + दबाएं.
  2. Choose template चुनें और Resume वाले टेम्पलेट (Serif, Coral, Spearmint, Swiss) में से कोई एक लें.
  3. टेम्पलेट में लिखा नमूना टेक्स्ट मिटाकर अपनी जानकारी भरते जाएं.
  4. ऊपर तीन बिंदु वाले मेनू में जाकर Share & export → Save as → PDF document चुनें.

डिज़ाइन वाला रिज्यूम चाहिए तो Canva भी है — canva.com या ऐप में “Resume” सर्च कीजिए, टेम्पलेट चुनिए और Share → Download → PDF Standard से डाउनलोड कीजिए. ध्यान रहे, जिन एलिमेंट पर ताज (crown) बना है वे पेड हैं. साथ में LinkedIn प्रोफाइल भी बना लीजिए — आजकल कई रिक्रूटर रिज्यूम से पहले वहीं देखते हैं.

विज्ञापन

रिज्यूम में क्या-क्या लिखा जाता है (Resume Format)

रिज्यूम चाहे किसी भी नौकरी के लिए हो, उसका ढाँचा लगभग एक ही रहता है — सिर्फ अंदर की जानकारी बदलती है. सेक्शन इसी क्रम में रखिए:

1. निजी और संपर्क की जानकारी

सबसे ऊपर अपना नाम बड़े अक्षरों में, उसके नीचे एक लाइन में यह कि आप क्या हैं (जैसे “B.Com Graduate | Accounts & Tally”). फिर पता, ईमेल, फोन नंबर और अगर कोई वेबसाइट या पोर्टफोलियो है तो उसका लिंक. LinkedIn प्रोफाइल का लिंक भी डाल दीजिए. जन्मतिथि, पिता का नाम, जाति और वैवाहिक स्थिति लिखने की ज़रूरत नहीं — वह बायोडाटा में जाता है, रिज्यूम में नहीं.

2. Objective — दो लाइन का मकसद

इसमें लिखिए कि आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं और कंपनी को आपसे क्या मिलेगा. “मुझे एक अच्छी कंपनी में काम करना है” जैसी लाइन का कोई मतलब नहीं. बेहतर लाइन ऐसी होगी: “Tally और Excel की जानकारी रखने वाला B.Com ग्रेजुएट, जो अकाउंट्स असिस्टेंट के तौर पर बिलिंग और GST एंट्री संभाल सके.”

3. शैक्षणिक योग्यता (Education)

10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या कोई कोर्स — स्कूल/कॉलेज का नाम, बोर्ड या यूनिवर्सिटी और पास होने का साल लिखें. नंबर अच्छे हों तो लिखें, कमज़ोर हों तो छोड़ देना ही ठीक है. सबसे नई पढ़ाई सबसे ऊपर.

4. कार्य अनुभव (Work Experience)

कंपनी का नाम, आपका पद, कितने समय तक (महीना और साल) और नीचे दो-तीन बुलेट में आपने वहाँ असल में क्या किया. सबसे हाल वाली नौकरी सबसे ऊपर. “काम किया” लिखने की जगह गिनती में बात कहिए — जैसे “रोज़ 60-70 बिल बनाए” या “पाँच लोगों की टीम संभाली”. यही चीज़ रिज्यूम को बाकियों से अलग करती है.

5. स्किल्स (Skills)

नौकरी के विज्ञापन को ध्यान से पढ़िए और जो स्किल वहाँ लिखी हैं, वही शब्द अपने रिज्यूम में भी इस्तेमाल कीजिए (बशर्ते वे आपमें सच में हों). बड़ी कंपनियों में रिज्यूम पहले सॉफ्टवेयर पढ़ता है, जो इन्हीं शब्दों को ढूँढ़ता है.

6. प्रोजेक्ट्स

Fresher और अनुभवी, दोनों के लिए काम का सेक्शन. जो प्रोजेक्ट या काम आपने खुद किया है उसका नाम, आपकी भूमिका और नतीजा एक-दो लाइन में लिखिए.

7. उपलब्धियाँ (Achievements)

यहाँ सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग अपना रोज़ का काम ही उपलब्धि बनाकर लिख देते हैं. उपलब्धि वह है जो सामान्य से अलग हो — प्रमोशन, कोई पुरस्कार, प्रतियोगिता में स्थान, या ऐसा काम जिससे कंपनी को साफ़ फायदा हुआ हो.

8. Reference

एक या दो ऐसे लोगों के नाम और नंबर जो आपके काम के बारे में बता सकें. जगह कम पड़ रही हो तो “References available on request” लिखकर भी छोड़ा जा सकता है.

9. फोटो — लगाएं या नहीं?

भारत में ज़्यादातर कंपनियाँ रिज्यूम पर फोटो देखने की आदी हैं, इसलिए ऊपर दाईं तरफ एक साफ़ पासपोर्ट साइज़ फोटो लगा देना ठीक रहता है — सादा बैकग्राउंड, सीधा चेहरा, सेल्फी या पार्टी वाली फोटो नहीं. बैकग्राउंड गड़बड़ हो तो फोटो का बैकग्राउंड फ्री में हटाकर सफेद कर लीजिए. विदेश की कंपनी या MNC में आवेदन कर रहे हैं तो फोटो मत लगाइए, वहाँ इसे ठीक नहीं माना जाता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंटर्नशिप के लिए कवर लेटर कैसे लिखें और Facebook Par Name Kaise Change Kare

10वीं-12वीं पास और Fresher का रिज्यूम कैसे बनाएं

अनुभव नहीं है तो रिज्यूम का क्रम बदल दीजिए. Experience को नीचे खिसकाइए और ऊपर रखिए — Objective, Education, Skills, फिर Projects या Training. खाली Experience सेक्शन छोड़ने से बेहतर है उसे हटा ही देना.

10वीं-12वीं पास लोगों के लिए सबसे काम की चीज़ें हैं — कंप्यूटर कोर्स या टाइपिंग स्पीड, हिंदी और अंग्रेज़ी में कितनी पकड़ है, दुकान या वर्कशॉप में किया गया काम, ड्राइविंग लाइसेंस, और कोई सरकारी प्रमाणपत्र या ट्रेनिंग. रिज्यूम एक पन्ने का रखिए, दो पन्ने में खींचने की ज़रूरत नहीं. Fresher का दो पन्ने का रिज्यूम देखकर ही समझ आ जाता है कि उसमें भराई की गई है.

रिज्यूम फॉर्म PDF डाउनलोड करें

पढ़ने से ज़्यादा देखकर समझ आता है, इसलिए हमने एक सैंपल रिज्यूम तैयार किया है. भारत में ज़्यादातर कंपनियाँ अंग्रेज़ी में रिज्यूम माँगती हैं, इसलिए यह सैंपल अंग्रेज़ी में ही है. नीचे के बटन से इसे डाउनलोड करके देखिए कि कौन सी जानकारी कहाँ और किस क्रम में रखी गई है.

रिज्यूम फॉर्म online कैसे भरें और PDF में कैसे सेव करें

PDF फाइल में सीधे लिखना मुश्किल होता है, इसलिए सैंपल को सिर्फ नमूने की तरह देखिए और अपना रिज्यूम online भरने के लिए फोन में Google Docs खोलिए. एक नया डॉक्यूमेंट बनाइए और सैंपल का क्रम वैसे ही रखिए: नाम और संपर्क, Objective, Education, Skills, Experience और Declaration. भरने के बाद ऊपर तीन बिंदु (⋮) पर टैप कीजिए, Share & export में जाकर Save as चुनिए और PDF सेलेक्ट कर दीजिए — फाइल फोन में सेव हो जाएगी, जिसे WhatsApp या ईमेल से भेजा जा सकता है. भेजने से पहले PDF खोलकर एक बार देख लीजिए कि कोई लाइन अगले पन्ने पर तो नहीं खिसक गई. फाइल का नाम Naam-Resume.pdf जैसा रखिए, ताकि HR को ढूँढने में आसानी हो.

ये गलतियाँ रिज्यूम को पहली ही छँटनी में बाहर करा देती हैं

  • वर्तनी और अंग्रेज़ी की गलतियाँ — भेजने से पहले रिज्यूम किसी और से एक बार पढ़वा लीजिए. अपनी गलती खुद को नहीं दिखती.
  • हर कंपनी को वही एक रिज्यूम भेजना — कम से कम Objective और Skills तो पद के हिसाब से बदलिए.
  • दो कॉलम और भारी डिज़ाइन — देखने में अच्छा लगता है, पर बड़ी कंपनियों का सॉफ्टवेयर ऐसे रिज्यूम से जानकारी ठीक से नहीं निकाल पाता और आवेदन आगे ही नहीं बढ़ता.
  • झूठा अनुभव या झूठी स्किल — इंटरव्यू में दो सवालों में पकड़ में आ जाता है.
  • पुराना मोबाइल नंबर छोड़ देना — जो नंबर चालू है और जिस पर WhatsApp है, वही दीजिए. कॉल न लगने पर कंपनी दोबारा कोशिश नहीं करती.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रिज्यूम बनाने में कितना पैसा लगता है?

खुद बनाएंगे तो एक रुपया नहीं. Resume Maker ऐप, Google Docs और Canva — तीनों में फ्री टेम्पलेट से काम चल जाता है. साइबर कैफ़े या दुकान पर बनवाने पर पैसे लगते हैं और अक्सर वहाँ वही घिसा-पिटा टेम्पलेट मिलता है जो बाकी सब लेकर आते हैं.

विज्ञापन

रिज्यूम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

एक स्मार्टफोन, चालू ईमेल आईडी, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो, और आपकी मार्कशीट पर लिखी सही जानकारी — स्कूल-कॉलेज का नाम, बोर्ड और पास होने का साल. अनुभव है तो पुरानी कंपनी का नाम, पद और तारीखें भी पास रख लीजिए.

रिज्यूम कितने पन्ने का होना चाहिए?

Fresher के लिए एक पन्ना. पाँच-सात साल का अनुभव हो तो दो पन्ने तक ठीक है. उससे ज़्यादा लंबा रिज्यूम कोई पूरा नहीं पढ़ता.

क्या हिंदी में रिज्यूम बना सकते हैं?

बना तो सकते हैं, लेकिन भारत में ज़्यादातर प्राइवेट कंपनियाँ अंग्रेज़ी में ही रिज्यूम माँगती हैं. हिंदी रिज्यूम कुछ सरकारी दफ्तरों, स्थानीय दुकानों और हिंदी मीडिया के कामों में चल जाता है. अंग्रेज़ी कमज़ोर है तो सीधे अनुवाद मत कीजिए — छोटे-छोटे सीधे वाक्य लिखिए, गलतियाँ कम होंगी.

क्या AI से रिज्यूम बनवाया जा सकता है?

हाँ, ChatGPT जैसे टूल को अपनी जानकारी देकर Objective और बुलेट पॉइंट लिखवाए जा सकते हैं. पर हर लाइन खुद पढ़कर ठीक कीजिए — AI अक्सर ऐसा अनुभव लिख देता है जो आपके पास है ही नहीं, और वही लाइन इंटरव्यू में भारी पड़ती है. फोन नंबर, ईमेल जैसी निजी जानकारी AI को देने की ज़रूरत नहीं, उसे बाद में खुद जोड़ लीजिए.

घर बैठे रिज्यूम कैसे बनाएं?

ऊपर बताए तीनों तरीके घर बैठे फोन से ही होते हैं. सबसे तेज़ Resume Maker ऐप है, सबसे साफ़-सुथरा Google Docs, और सबसे सुंदर Canva. कहीं जाने या किसी को पैसे देने की ज़रूरत नहीं.

इन्हें भी पढ़ें:

अगर आपका interest writing में है तो resume में content writing या story writing को skill के तौर पर ज़रूर लिखें, क्योंकि आज Pocket FM जैसे audio platforms Hindi writers और voice artists को regular काम देते हैं। Portfolio बनाने से पहले यह समझ लें कि इस industry में कौन सी कहानियाँ चलती हैं; इसके लिए Pocket FM की popular stories की guide एक अच्छी शुरुआत है।

Resume meaning in hindi kya hai?

Resume फ्रेंच शब्द से आया है जिसका मतलब है “सारांश”. हिंदी में इसे रिज्यूमे या संक्षिप्त विवरण कहते हैं: एक-दो पन्ने का कागज़ जिसमें आपकी पढ़ाई, अनुभव और हुनर संक्षेप में लिखे होते हैं. यह CV और Biodata से अलग है.

Job ke liye apna resume kaise banate hain?

सबसे ऊपर नाम और संपर्क, फिर दो लाइन का Objective, Education, Experience, Skills और Projects इसी क्रम में लिखें. जिस नौकरी के लिए भेज रहे हैं उसके विज्ञापन वाली स्किल ऊपर रखें और फाइल हमेशा PDF में भेजें. Fresher हैं तो रिज्यूम एक पन्ने का रखें.

Resume kaise banaye PDF me, mobile se?

Resume Maker ऐप में View CV से टेम्पलेट चुनकर Download दबाएँ, या Google Docs में रिज्यूम लिखकर ⋮ > Share & export > Save as > PDF चुनें. दोनों तरीके फ्री हैं और PDF सीधे फोन में सेव होती है.

Hindi Sink को फॉलो करें

@hindisinkofficial

नई Pocket FM कहानियों, स्टोरी गाइड और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

विज्ञापन
🔒 Link Safety Checker — कोई भी link safe है या नहीं, यहाँ जाँचें