OLA Cab Partner Program Se Paise Kaise Kamaye: आज के इस मॉडर्न जमाने में लगातार लोग पैसे कमाने के तरीके ढूंढ रहे हैं और आज मैं इन सभी बीच में OLA Partner Program Se Paise Kaise Kamaye इसके बारे में ज्यादा जानकारी बेहतरीन देने वाला हूं क्योंकि OLA Cab Partner Program के तहत बहुत सारा पैसा कमाया जा सकता है और इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किस तरह से पैसे कमाएंगे इसके बारे में और भी जानकारी आपको विस्तार पूर्वक दिया जाएगा तो आर्टिकल को जरूर अंतिम तक पढ़े तभी आपको पूरी जानकारी समझ में आएगी।

What is the OLA Cab Partner Program ( क्या है?)
OLA Cab Partner Program अगर सीधे शब्दों में कहें तो यह एक व्हीकल सर्विस देने वाला एप्लीकेशन है जिसमें आप ऑनलाइन गाड़ी की बुकिंग करते हैं और जब कोई व्यक्ति बुकिंग करता है तो आप उसको सर्विस प्रोवाइड करके पैसे लेते हैं इसी को OLA Cab Partner Program कहते है।
अगर कोई भी व्यक्ति किसी और की गाड़ी से भी काम करना चाहता है फिर भी ओला पार्टनर एप्लीकेशन की मदद से पैसे कमा सकता है।
आप चाहे तो अपनी खुद की गाड़ी के लिए ड्राइवर भी रख सकते हैं या फिर आप खुद भी अपनी गाड़ी को चलकर फिर भी प्रोवाइड कर सकते हैं ओला एप्लीकेशन पर जहां पर आपको बहुत सारे ग्राहक मिलते हैं और एक जगह से दूसरे जगह छोड़ने पर पैसा देते हैं और पुरी बुकिंग आपकी एप्लीकेशन की मदद से होती है और वहीं से आपकी एप्लीकेशन पर अलार्म आता है कि इस जगह से कस्टमर को बैठना है और दूसरे जगह छोड़ना है।
OLA Cab Partner Program से पैसे कमाने के कौन-कौन से तरीके हैं?
OLA Cab Partner Program से निम्न तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं?
खुद ड्राइव करके पैसे कमाना?
अगर आपके पास फोर व्हीलर है तो सेल्फ ड्राइव करके ओला पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं और एप्लीकेशन में यात्रियों को पिकअप करना होता है फिर एक जगह से दूसरे जगह पर पिक एंड ड्रॉप करके बहुत सारा पैसा कमाएंगे और इसमें कमाई आपकी ऐसे डिपेंड रहती है कि जितना ज्यादा आप राइड करेंगे और जितना ज्यादा यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाएं की उतना ज्यादा आप कमाई कर पाएंगे और अगर आप बहुत सारा काम करते हैं तो कंपनी के द्वारा बहुत सारा एक्स्ट्रा बोनस भी दिया जाता है।
सबसे बेहतरीन बात यह होने वाली है कि आप अपने सुविधा के अनुसार टाइम सेट कर सकते हैं मतलब कि आप इसमें जितना भर पेमेंट पाएंगे उन सभी पेमेंट को अपने खाते में डायरेक्ट भेज सकते हैं और फुल टाइम या पार्ट टाइम दोनों तरीके से काम कर सकते हैं — कमाई शहर, काम के घंटों और डिमांड पर निर्भर करती है।
गाड़ी किराए पर देकर भी पैसे कमा सकते हैं?
खुद का गाड़ी अगर आप नहीं चलाना चाहते और आपके पास समय नहीं है तो किसी भी भरोसेमंद ड्राइवर को किराए पर देकर आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं और ओला पार्टनर प्रोग्राम पर बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो खुद ड्राइव नहीं करते ड्राइवर रखे हैं और ड्राइवर की मदद से रजिस्ट्रेशन करके चलवाते हैं और बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं तो अगर आपके पास समय नहीं है तो आप ड्राइवर की मदद ले सकते हैं लेकिन फिर इस तरह से आपकी कमाई खुद चलाने के मुकाबले कम होगी क्योंकि उसमें ड्राइवर का भी खर्चा देना होता है।
OLA Cab Partner Program में ओला फ्लीट सर्विस से जुड़कर पैसे कमाना?
एक से ज्यादा गाड़ियां लगाकर खुद का एक छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ओला फ्लीट सर्विस से जुड़ना सबसे बेहतरीन विकल्प होने वाला है क्योंकि इस प्लेटफार्म में आपको बस रजिस्ट्रेशन करना होता है और अलग-अलग ड्राइवर रख कर आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं बस आपको ऑपरेट करना होता है और इससे इनकम बहुत ज्यादा हो जाती है और राइडर को बस पूरी जानकारी देना होता है और उसको इस एप्लीकेशन का हिस्सा बनाना होता है।
फ्लीट पार्टनर बनने पर गाड़ियों का मेंटेनेंस और ड्राइवर मैनेजमेंट और ट्रैकिंग जैसा काम पर ध्यान देना होता है और ओला इसमें बहुत ज्यादा मदद करता है क्योंकि सही तरीके से ऑपरेट करना आसान हो जाता है एप्लीकेशन की मदद से और इसमें कमाई आपकी गाड़ियों की संख्या और उनके चलने पर निर्भर करती है, तो इस प्रोग्राम को जरूर ज्वॉइन करें अगर आपके पास एक से ज्यादा गाड़ियां है।
रिफेरल प्रोग्राम के द्वारा पैसे कमाना?
ओला के रिफेरल प्रोग्राम में भी बहुत सारा पैसा कमाया जा सकता है और यह सबसे आसान तरीका है बिना किसी इन्वेस्टमेंट के पैसे कमाना क्योंकि इस एप्लीकेशन में जवाब दूसरे को रेफर करते हैं तो जब कोई भी व्यक्ति इस एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करता है और ड्राइविंग के लिए ज्वाइन करता है तो आपको बहुत सारा पैसा इस एप्लीकेशन से प्राप्त होता है — रिफेरल बोनस की रकम समय-समय पर और शहर के हिसाब से बदलती रहती है, ताज़ा ऑफर Ola Driver ऐप में देखें।

OLA Partner किस तरह बनेंगे?
OLA Partner बनाना इस एप्लीकेशन पर सबसे ज्यादा फायदेमंद सौदा हो सकता है और इसके लिए Ola Driver ऐप (पुराना नाम Ola Partner) को प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड करना है या partners.olacabs.com पोर्टल से रजिस्ट्रेशन शुरू करना है और फिर मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर लेना है जिसमें आपका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगा जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा जाएगा और आधार कार्ड मांगी जाएगी और गाड़ी का इंश्योरेंस बीमा मांगा जाएगा और बैंक खाता का डिटेल डालकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं — ध्यान रहे कि गाड़ी का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कई शहरों में गाड़ी का इंस्पेक्शन भी) पूरा होने के बाद ही प्रोफाइल एक्टिव होता है — फिर आप पैसे कमाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
इस एप्लीकेशन पर अगर आप खुद ही काम करना चाहते हैं तो खुद का डॉक्यूमेंट अपलोड करें अगर ड्राइवर को रखना चाहते हैं तो ड्राइवर का डॉक्यूमेंट अपलोड करना पड़ेगा और अपना प्रोफाइल एक्टिव कर लें और फिर विशेष तौर पर यह ध्यान रखना है कि कस्टमर के साथ बहुत अच्छा बिहेवियर करना है क्योंकि अगर आप अच्छे तरीके से बिहेव नहीं करेंगे तो आपकी ज्यादा कमाई नहीं हो पाएगी कभी-कभी कस्टमर बहुत अच्छा पैसा आपको दे देते हैं ऐसे ही।
OLA Cab Partner Program में कमीशन कितना बनता है?
OLA ने अब कैब ड्राइवरों के लिए जीरो कमीशन मॉडल लागू कर दिया है, यानी राइड के किराए से कोई कमीशन नहीं कटता और ड्राइवर को 100% किराया मिलता है। इसके बदले ड्राइवर को एक फिक्स सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है — रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करीब ₹67 प्रतिदिन रही है, लेकिन यह फीस समय-समय पर बदल सकती है इसलिए ताज़ा जानकारी Ola Driver ऐप में ही देखें। कमाई इस पर निर्भर करती है कि आप कितनी राइड पूरी करते हैं — जितना ज्यादा ड्राइव करेंगे, उतनी ज्यादा कमाई होगी।
निष्कर्ष
OLA Cab Partner Program के बारे में बताई गई जानकारी मैं आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं मेरे द्वारा पूरी तरह से मदद की जाएगी।






