Wedding Decoration Services: भारत देश में शादी केवल एक रस्म नहीं एक भव्य उत्साह होता है। हर एक व्यक्ति सपना देखा है कि उसकी शादी यादगार रहे और सुंदर रहे और सबसे हटकर हो और इसी वजह से बहुत सारे लोग Wedding Decoration Services को चुनते हैं क्योंकि इसमें आपको एक अलग प्रकार का थीम दिया जाता है जो परंपरा के अनुसार और VIP तरीके से सजावट के साथ में आती है और सजावट एक माहौल तैयार कर देती है।
Wedding Decoration Services को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके बारे में आपको पूरी जानकारी होना जरूरी है और इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यही प्रदान किया जाएगा।

- Wedding Decoration Services क्या है!
- Wedding Decoration Services की विशेषताएं क्या है?
- विवाह और सजावट में क्या-क्या शामिल किया जाता है?
- Wedding Decoration की सेवाओं का व्यापार कैसे शुरू करेंगे?
- Wedding Decoration Services में सबसे ज्यादा लोकप्रिय विवाह सजावट?
- Wedding Decoration Services में सफल होने के लिए सुझाव?
- FAQs
- निष्कर्ष
Wedding Decoration Services क्या है!
विवाह सजावट सेवा एक प्रोफेशनल काम है जिसको प्रोफेशनल लोगों के द्वारा शादी और सगाई और हल्दी के रस में और मेहंदी के रस में में या फिर किसी रिसेप्शन पार्टी में सजावट किया जाता है। एक परफेक्ट थीम तैयार की जाती है जो देखने में इतनी खूबसूरत लगती है कि सामने वाले व्यक्ति का मुंह खुला का खुला रह जाए और इसमें फूलों से सजावट की जाती है और लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है और स्टेज डिजाइन किया जाता है और मंडप को सजाया जाता है और फोटो जॉन बनाया जाता है और एंट्री गेट को सजाया जाता है और टेबल को डेकोरेट किया जाता है।
Wedding Decoration Services की विशेषताएं क्या है?
शादी केवल पारंपरिक नहीं है इसमें थीम के आधारित सजावट की जाती है और बहुत सारे लोग रॉयल वेडिंग करते हैं और बॉलीवुड के लोग ऐसा करते हैं और थीम के हिसाब से सजावट करवाना ज्यादा पसंद करते हैं।
आप अपने व्यक्तिगत के अनुसार प्लानिंग कर सकते हैं। ग्राहकों की पसंद का भी ध्यान रखा जाता है जैसे कि रंग कौन सा करना है और कौन सी ट्रेड का ध्यान रखना है उसके हिसाब से योजना बनाई जाती है।
पूरे स्थान का डिजाइन तैयार किया जाता है, जैसे की स्टेज और गेट और मंडप और कुर्सी और टेबल्स यहां तक दीवारों का भी डिजाइन और रंग पूरा प्लानिंग किया जाता है।
एक प्रोफेशनल डिजाइनर आधुनिक लाइटिंग और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बहुत खूबसूरत सजावट करता है।
विवाह और सजावट में क्या-क्या शामिल किया जाता है?
मंडप सजावट किया जाता है और पारंपरिक तरीके से या आधुनिक मंडप डिजाइन फूलों के माध्यम से या फिर कपड़ों के माध्यम से झूमरो के माध्यम से किया जाता है।
स्टेज की सजावट की जाती है जहां पर दूल्हे और दुल्हन बैठते हैं,क्योंकि वही मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है।
लाइटिंग का भी ध्यान रखा जाता है जैसे की एलइडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है और परी लाइट का इस्तेमाल किया जाता है और स्पॉट लाइट और मूड लाइट का भी इस्तेमाल होता है।
फूलों की सजावट की जाती है ताजा या आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल किया जाता है और खूबसूरत दिखाने लायक बनाया जाता है।
फोटो जोन या सेल्फी प्वाइंट बनाया जाता है जहां पर फोटो लेकर सोशल मीडिया और बाकी जगह पर शेयर कर सकें।
प्रवेश द्वार पर मेहमानों के स्वागत के लिए बहुत अच्छे तरीके से सजावट की जाती है और भव्य द्वार की सजावट की जाती है।
टेबल और चेयर को भी डेकोरेट किया जाता है सुंदर कवर टेबल में डाले जाते हैं।
बारात में एंट्री सजावट की जाती है, जैसे की कार की सजावट की जाती है।
Wedding Decoration की सेवाओं का व्यापार कैसे शुरू करेंगे?
सबसे पहले आपको बाजार में रिसर्च करना है कि आपके मार्केट में किस तरह के सजावट की डिमांड रहती है।
थीम और डिजाइन का जानकारी होना चाहिए क्योंकि नए ट्रेंड और लोकप्रिय थीम आपको समझ में आना चाहिए।
सामग्री के लिए संपर्क होना चाहिए जैसे की फुल और कपड़ा और लाइटिंग और कुर्सी कवर और मंच आदि का सप्लाई आपके पास होना चाहिए।
मार्केटिंग तो विशेष तौर पर करना पड़ेगा और इसके लिए इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया बहुत सारे आते हैं, उनकी मदद ले सकते हैं या फिर लोकल एरिया में एडवर्टाइजमेंट कर सकते हैं।
आपके पास एक अनुभवी डेकोरेट करने वाली टीम होनी चाहिए और लाइटिंग के लिए टेक्नीशियन होना जरूरी है और कुछ मजदूर होने चाहिए।
Wedding Decoration Services में सबसे ज्यादा लोकप्रिय विवाह सजावट?
रॉयल सजावट और इसमें महलों जैसी सजावट होती है, झूमर और गोल्डन रंग का उपयोग किया जाता है।
फेयरी टेल सजावट में गुलाबी रोशनी और सॉफ्ट म्यूजिक और परियों की दुनिया जैसी सेटअप की जाती है।
एकदम नेचुरल सजावट के लिए ग्रीनरी और बास का उपयोग किया जाता है और लकड़ी का उपयोग किया जाता है और प्राकृतिक रूप से दिखने वाली सजावट की जाती है।
बॉलीवुड जैसी चमक धमक स्टाइलिश एंट्री वाली सजावट।
Wedding Decoration Services में सफल होने के लिए सुझाव?
विशेष तौर पर आपको ध्यान रखना है जितना क्लाइंट डिमांड करें उससे ज्यादा आपको थोड़ा बहुत काम करके देना है, ताकि आपका क्लाइंट खुश रहे।
अपने क्लाइंट को बजट का विकल्प जरूर दे।
समय से पहले ही सजावट को कर लें ताकि बाकी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रख सकें।
सोशल मीडिया पर शेयर करके ग्राहक से फीडबैक जरूर लें।
भारत में लगातार हर साल लाखों का दिया होती हैं और शादी में दिल खोलकर लोग पैसा खर्च करते हैं और इसी वजह से सजावट का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है और एक तरह का सजावट का इंडस्ट्री बनती जा रही है।
FAQs
Wedding Decoration Services में क्या बिना एक्सपीरियंस के व्यवसाय शुरू किया जा सकता है?
हां अगर आप को थोड़ा बहुत अनुभव है तो इस व्यापार को आप शुरू कर सकते हैं या फिर किसी की मदद भी ले सकते हैं।
Wedding Decoration Services में कितना पैसा खर्च करना पड़ सकता है?
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आप काम से कम ₹2 लाख से लेकर ₹400000 के अंदर छोटा-मोटा सजावट का प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं या फिर इससे कम भी पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
क्या इसका सीजन होता है व्यापार करने का?
बिल्कुल सीजन के हिसाब से ही इसमें कमाई होती है,जब शादियों का सीजन रहता है तभी इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है।
Wedding Decoration Services में क्या रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है?
अगर आप इसको प्रोफेशनल तरीके से काम करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन जीएसटी में करना पड़ेगा तभी लाभदायक होगा।
इस व्यापार के लिए ग्राहक कैसे खोजेंगे?
इस व्यापार को करने के लिए सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं जहां से आपके ग्राहक आएंगे।
निष्कर्ष
Wedding Decoration Services आज के समय में बहुत फेमस और तेजी से बढ़ने वाला व्यापार बन चुका है अगर आप सजावट का काम अच्छे तरीके से जानते हैं तो आप इस व्यापार को कर सकते हैं और इसके लिए आपको शुरू में थोड़े बहुत कड़े मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी फिर आपका जब पहचान अच्छा खासा हो जाएगा तो आपको क्लाइंट अपने आप मिलने लगेंगे। बताई गई जानकारी मे आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो कमेंट करके पूछे मेरे द्वारा पूरी तरह से मदद की जाए।






