MoneyView App Se Personal Loan Kaise Le – Approval Kaise Hota Hai

0

Loan लेने की जरूरत काफी लोगों को पड़ती है, पर दिक्कत loan ढूंढने में नहीं, सही platform चुनने में होती है। एक ही search में दर्जनों apps सामने आ जाते हैं, और लगभग हर एक fast approval का दावा करता है।

ऐसे में लोग apply तो कर देते हैं, पर एक सवाल दिमाग में अटका रहता है- आखिर loan approve होता कैसे है?

क्योंकि सिर्फ application submit कर देने भर से loan मिलना तय नहीं होता। Lender आपकी income, credit profile, repayment capacity और कई और चीजें check करता है। इसी सबके आधार पर तय होता है कि loan approve होगा या नहीं।

अगर आप moneyview se loan kaise le जानना चाहते हैं, तो approval process समझना भी उतना ही जरूरी है। इस article में हम देखेंगे कि MoneyView App पर apply कैसे करें, approval किन बातों पर depend करता है, कौन-कौन से documents लगते हैं, और loan मिलने से पहले क्या-क्या steps होते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे

MoneyView App Kya Hai?

MoneyView एक financial services platform है जहां personal loan के लिए online apply किया जा सकता है। घर बैठे mobile से ही पूरी application हो जाती है।

Official website के मुताबिक, eligible applicants ₹5,000 से ₹10 लाख तक का personal loan apply कर सकते हैं। Amount, interest rate और approval- यह सब हर applicant की profile के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

Eligibility पूरी होने पर, verification के बाद loan amount सीधे bank account में transfer कर दी जाती है। यही वजह है कि काफी लोग personal loan के लिए MoneyView App चुनते हैं।

MoneyView Se Loan Lene Ke Liye Eligibility Kya Hai?

Apply करने से पहले eligibility जान ले- इससे पहले ही अंदाजा लग जाता है कि apply किया जा सकता है या नहीं।

MoneyView पर approval कई factors पर टिका होता है- income, employment, credit profile, और बाकी financial details।

नीचे सामान्य eligibility criteria दिए हैं:

CriteriaRequirement
Age21 से 57 वर्ष के बीच
Citizenshipभारतीय नागरिक
Monthly IncomeMinimum ₹13,500 (शहर के अनुसार अलग हो सकती है)
EmploymentSalaried या eligible self-employed applicant
Credit ProfileLoan approval के दौरान check की जाती है

ध्यान दें: Final eligibility और approval lender की internal verification पर depend करता है।

MoneyView Se Loan Kaise Le? Step-by-Step Process

पहली बार MoneyView App से loan ले रहे हैं, तो नीचे दिए steps काम आएंगे।

Step 1: MoneyView App Download Karein

Google Play Store से MoneyView App download करें। हमेशा official app ही install करें।

Step 2: Mobile Number Se Register Karein

App open करते ही mobile number डालें और OTP से verify करें। इसके बाद account बन जाता है।

Step 3: Apni Basic Details Fill Karein

अब कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे:

  • Full Name
  • Date of Birth
  • PAN Number
  • Employment Details
  • Monthly Income

यह सही भरना जरूरी है, क्योंकि approval process में यही details verify होती हैं।

Step 4: KYC Complete Karein

इसके बाद PAN, Aadhaar और बाकी जरूरी details से KYC पूरा करें। जरूरत पड़ने पर selfie verification भी मांगी जा सकती है।

Step 5: Loan Eligibility Check Karein

KYC पूरी होने के बाद system profile check करता है। Eligible होने पर available loan amount और बाकी details दिख जाती हैं।

यहीं पर कई लोग जल्दबाजी कर देते हैं। पर loan amount चुनने से पहले interest rate, tenure और EMI ध्यान से देख लेना बेहतर रहता है।

Step 6: Loan Amount Aur Tenure Select Karein

जरूरत के हिसाब से loan amount चुनें, फिर repayment tenure select करें। EMI आपकी monthly income के हिसाब से comfortable होनी चाहिए- बिना सोचे-समझे बड़ी amount चुनने से बचें।

Step 7: Application Submit Karein

सारी details check करने के बाद application submit कर दें। इसके बाद verification शुरू होती है, जहां lender profile जांचकर तय करता है कि loan approve होगा या नहीं।

पर आखिर approval होता कैसे है? Lender किन बातों को देखता है, approval में कितना time लगता है- साथ ही interest rate, documents और बाकी जरूरी सवाल अगले हिस्से में देखते हैं।

MoneyView Loan Approval Kaise Hota Hai?

अब सबसे जरूरी सवाल- approval होता कैसे है?

कई लोगों को लगता है application submit करते ही loan approve हो जाता है। ऐसा नहीं होता। Submit होने के बाद lender आपकी दी गई जानकारी और eligibility verify करता है।

Approval के दौरान आमतौर पर यह देखा जाता है:

  • Income Details
  • Employment Information
  • Credit Profile
  • KYC Verification
  • Repayment Capacity

Profile lender की eligibility से मैच करने पर loan approve हो सकता है। किसी जानकारी में गलती होने या eligibility पूरी न होने पर application reject भी हो सकती है।

इसलिए submit करने से पहले सारी details एक बार जरूर check कर लें।

MoneyView Loan Ke Liye Kaun-Kaun Se Documents Chahiye?

Apply करते समय कुछ जरूरी documents चाहिए होते हैं। हालांकि applicant की profile के अनुसार verification अलग हो सकती है।

DocumentPurpose
PAN CardIdentity verification के लिए
Aadhaar CardKYC verification के लिए
SelfieIdentity confirm करने के लिए
Bank Account DetailsLoan amount receive करने के लिए

सारे documents सही तरीके से upload होने पर verification process आसान हो जाता है।

MoneyView Loan Ka Interest Rate Aur Charges Kitne Hain?

सिर्फ loan amount देखना काफी नहीं होता। Interest rate और बाकी charges की जानकारी होना भी जरूरी है।

MoneyView की official website के अनुसार, interest rate applicant की profile और eligibility के आधार पर तय होता है।

ChargeDetails
Interest Rate14% प्रति वर्ष से शुरू
Loan Amount₹5,000 से ₹10 लाख तक
Loan Tenure3 से 60 महीने तक
Processing FeeLoan application के समय दिखाई जाती है

ध्यान दें: Final interest rate और charges हर applicant के लिए अलग हो सकते हैं। Loan accept करने से पहले सारी details जरूर पढ़ें।

MoneyView Se Loan Lene Ke Fayde

Online personal loan लेने की सोच रहे हैं, तो MoneyView App कुछ सुविधाएं भी देता है।

FeatureBenefit
100% Digital ProcessBranch जाने की जरूरत नहीं पड़ती
Paperless Applicationअधिकांश process online पूरा हो जाता है
Loan Range₹5,000 से ₹10 लाख तक loan apply किया जा सकता है
Flexible Tenure3 से 60 महीने तक repayment का विकल्प
Online TrackingApplication status app में देखा जा सकता है

Loan Apply Karne Se Pehle In Baaton Ka Dhyan Rakhein

Loan लेना आसान है, पर कुछ छोटी बातें आगे चलकर काम आ सकती हैं।

  • Loan लेने से पहले अपनी EMI जरूर calculate करें।
  • उतना ही loan लें, जिसकी repayment आराम से हो सके।
  • PAN, Aadhaar और बाकी details सही भरें।
  • Interest rate और processing fee ध्यान से पढ़ें।
  • Loan agreement accept करने से पहले सारे terms and conditions देख लें।
  • केवल official MoneyView App का ही इस्तेमाल करें।

क्या MoneyView App आपके लिए सही विकल्प है?

अगर आपका सवाल moneyview se loan kaise le था, तो उम्मीद है अब पूरी process समझ आ गई होगी।

MoneyView App के जरिए personal loan online apply किया जा सकता है- registration, KYC, eligibility check से लेकर application submit करने तक, सब कुछ digital है। पर loan approval आखिरकार आपकी profile, documents और lender की verification पर ही टिका होता है।

Loan लेने से पहले हमेशा अपनी जरूरत, repayment capacity और EMI ध्यान में रखें। सही जानकारी के साथ apply करने से process काफी आसान हो जाता है।

Finance, banking और online services से जुड़ी ऐसी ही आसान भाषा में जानकारी पढ़नी हो, तो HindiSink पर ऐसे कई और useful articles मिल जाएंगे।

FAQs

1. क्या MoneyView App पर loan approval सभी applicants को मिल जाता है?

नहीं। Approval आपकी eligibility, income, credit profile और lender की verification पर depend करता है। सभी applicants का result एक जैसा नहीं होता।

2. MoneyView App पर loan approval की संभावना कैसे बढ़ाई जा सकती है?

सही documents upload करें, income और personal details सही भरें। इससे verification आसान होता है और गलत जानकारी की वजह से होने वाली दिक्कत से बचा जा सकता है।

3. क्या MoneyView App पर loan की EMI पहले से check की जा सकती है?

हाँ। Apply करते समय available loan amount, tenure और applicable interest rate के आधार पर EMI देखी जा सकती है।

4. अगर MoneyView App पर loan reject हो जाए, तो क्या दोबारा apply कर सकते हैं?

हाँ। Application approve न होने पर, eligibility सुधरने या जरूरी जानकारी सही होने के बाद दोबारा apply किया जा सकता है।

5. MoneyView App से loan लेते समय सबसे जरूरी बात क्या है?

Loan accept करने से पहले interest rate, processing charges, EMI और repayment terms अच्छे से पढ़ लें। साथ ही, repayment capacity के अनुसार ही loan amount चुनें।

Related Articles (पोस्ट को भी जरूर पढ़ें)

अगर आप ऐसी ही useful जानकारी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आर्टिकल्स को जरूर पढ़ें:

GroMo App Se Paise Kaise Kamaye: सबसे अनोखे और बेहतरीन तरीके
Website से पैसा कैसे कमाए : घर बैठे वेबसाइट से पैसे कमाने के पक्के तरीके
Content Writing से पैसा कैसा कमाए : घर बैठे पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका, जाने कंटेंट राइटिंग के बारे में

Social Media:

Facebook | Instagram | Youtube |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें