Jio Caller Tune Kaise Set Kare – दोस्तों इस लेख में आप जानेंगे कि Jio नंबर पर Caller Tune कैसे सेट करें और अगर कॉलर ट्यून हटाना है तो उसे डीएक्टिवेट करते हैं. इस विषय पर और भी लेख इंटरनेट में मौजूद हैं लेकिन Jio Tune सेट करने का तरीका बदल चुका है और सभी पुराने तरीके बता रहे हैं. इस लेख में आपको नया तरीका बताया जायेगा.

JioTune सेट करने के लिए आप MyJio और JioSaavn दोनों मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. Jio की ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार MyJio ऐप में यह आप्शन होम पेज पर Quick Links में JioTunes के नाम से मिलता है और JioSaavn ऐप में भी JioTunes सेक्शन से ट्यून सेट की जा सकती है. ध्यान रहे कि फ्री में JioTune हर 30 दिन में सिर्फ एक बार सेट या चेंज किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि MyJio ऐप से जिओ ट्यून कैसे सेट करते हैं.
जिओ सिम में कॉलर ट्यून कैसे सेट करें
1. MyJio ऐप को इंस्टॉल करके लॉग इन करें.

2. होम पेज पर JioTunes आप्शन (Quick Links सेक्शन में) पर टैप करें. कुछ वर्ज़न में यह Music सेक्शन के अंदर JioTunes टैब के रूप में भी मिलता है.

3. कोई पसंदीदा गाना चुनें या सर्च करें.

4. इसके बाद सेट जिओट्यून पर टैप करें.

5. इस प्रकार आपके नंबर पर JioTune सेट हो जायेगा.
यह भी पढ़ें: रियल पैसे कमाने वाला ऐप
SMS द्वारा जिओ सिम में कॉलर ट्यून कैसे सेट करें
SMS के द्वारा अपने जिओ सिम में कॉलर ट्यून सेट करने के लिए फोन के Message ऐप को ओपन करके किसी फिल्म, एल्बम या गाने के पहले 3 शब्द लिखें जिसे आप बतौर जिओ ट्यून सेट करना चाहते हैं. इसके बाद उसे टोल-फ्री नंबर 56789 पर भेज दें. कन्फर्मेशन मेसेज आने पर Y लिख कर रिप्लाई कर दें.
जैसे कि मान लीजिये आप 2022 में रिलीज़ हुए Thank God मूवी के Dil De Diya गाने को अपना जिओ ट्यून बनाना चाहते हैं तो Dil De Diya लिख कर 56789 पर भेज दीजिये. इसके बाद कन्फर्मेशन के लिए एक मेसेज आएगा. उस मेसेज के रिप्लाई में Y लिख कर भेज दें. इस प्रकार आप मेसेज से अपना Jio Tune सेट कर सकते हैं.
अगर आप Thank God लिख कर भेजेंगे तो उसके सभी गानों की लिस्ट आएगी, आप दुसरे गानों को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.
Jio Tune को कॉपी कैसे करें
- जिसका जिओ ट्यून कॉपी करना चाहते हैं उसे कॉल करें.
- कॉल पिक करने से पहले * (स्टार) प्रेस करें.
- इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा.
- 30 मिनट के भीतर मेसेज के रिप्लाई में Y लिख कर भेज दें.
- वह Jio Tune 10 मिनट में कॉपी हो जाएगी.
Jio कॉलर ट्यून Deactivate कैसे करें
MyJio ऐप से
MyJio ऐप से जिओ ट्यून को डीएक्टिवेट करने के लिए आपको होम पेज पर Quick Links में JioTunes आप्शन सेलेक्ट करना होता है. उसके बाद जो कॉलर ट्यून आपके नंबर पर सेट है वह ऊपर में ही शो होगी. वही पर Deactivate के आप्शन पर क्लिक करके जिओ ट्यून को डीएक्टिवेट कर सकते हैं.

SMS द्वारा
SMS के जरिये जिओ ट्यून को डीएक्टिवेट करने के लिए फोन के Messages ऐप में जा कर मेसेज लिखें STOP और उसे 56789 या 155223 पर भेज दें. आप 155223 पर कॉल करके IVR के जरिये भी जिओ ट्यून बंद कर सकते हैं. रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही आपका जिओ ट्यून डीएक्टिवेट हो जायेगा और कन्फर्मेशन SMS आ जायेगा.
अंतिम शब्द
हमने आपको Jio Tune सेट करने और उसे डीएक्टिवेट करने से सम्बंधित काफी जानकारी दे दी है. हमें उम्मीद है कि आपको जिओ ट्यून सेट करना आ गया होगा और आपने जिओ ट्यून सेट कर लिया होगा. अगर कोई समस्या आ रही है और जिओ ट्यून सेट नहीं हो रही है तो अपनी समस्या हमें कमेंट में बताएं. हम उस परेशानी को ठीक करने की कोशिश करेंगे.
इन्हें भी पढ़ें:
- Photo एडिट कैसे करे
- Google Pay अकाउंट कैसे बनाये
- मेरी ट्रेन कहाँ है, ऐसे पता करें
- मोबाइल नंबर की लोकेशन कैसे पता करें
- Angel One ऐप के बारे में पूरी जानकारी
आपको हमारा यह लेख Jio Caller Tune Kaise Set Kare कैसा लगा इसके बारे में भी आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं. इसके साथ ही अगर आपको लेख से मदद मिली है या लेख पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूलें. आप ब्लॉग के अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं.





