मुख्य सामग्री पर जाएँ

Google पर Photo कैसे डालें (Upload और AI से बनाएं)

Google पर Photo कैसे डालें (Upload और AI से बनाएं)
विज्ञापन

Google par photo kaise dale — सीधी बात यह है कि Google में फोटो अपलोड करने का कोई बटन नहीं होता. Google एक सर्च इंजन है, फोटो रखने की जगह नहीं. वह दूसरी वेबसाइटों से तस्वीरें उठाकर दिखाता है. इसलिए अपनी फोटो Google पर लाने के लिए उसे किसी ऐसी जगह डालना पड़ता है जिसे Google पढ़ सके — जैसे एक फ्री ब्लॉग, पब्लिक सोशल प्रोफाइल, Google Business Profile या Google Maps.

नीचे चारों तरीके स्क्रीनशॉट के साथ दिए हैं. साथ में वो दो चीजें भी हैं जिनके लिए लोग यही सवाल खोजते हैं — Google Photos में फोटो अपलोड करना, और Google से AI की मदद से नई फोटो बनाना.

Google Par Photo Kaise Dale

इस लेख में आप जानेंगे

लेख की रूपरेखा — 20 विषय

Google पर Photo कैसे डालें — पहले यह समझ लें

Google किसी तस्वीर में चेहरा देखकर यह तय नहीं करता कि वो किसकी है. वह उस पेज का टेक्स्ट पढ़ता है जहां फोटो लगी है — फाइल का नाम, Alt text, आसपास लिखे शब्द और पेज का टाइटल. यानी अगर फोटो का नाम IMG_20260918.jpg है और पेज पर आपका नाम कहीं लिखा ही नहीं है, तो आपका नाम सर्च करने पर वो फोटो कभी नहीं आएगी.

इसलिए कोई भी तरीका अपनाएं, तीन चीजें हर बार करनी हैं: अपलोड से पहले फोटो का नाम बदलकर अपना नाम रखें (जैसे rahul-verma.jpg), जहां भी Alt text का विकल्प मिले वहां पूरा नाम लिखें, और उसी पेज पर एक-दो लाइन अपने बारे में लिखें. और हां, तीन ईमानदार बातें — Google इसमें 4 दिन से लेकर कुछ हफ्ते तक लगा सकता है, नाम बहुत आम हो (जैसे Rahul Kumar) तो टॉप पर आना लगभग नामुमकिन है, और किसी को भी इसकी गारंटी नहीं है.

Google Photos में फोटो Upload कैसे करें

बहुत लोग “गूगल में फोटो अपलोड कैसे करें” खोजते हैं, पर असल में उन्हें फोटो सुरक्षित रखनी होती है. उसके लिए Google Photos है:

  1. फोन में Google Photos ऐप खोलें या ब्राउज़र में photos.google.com पर जाएं.
  2. ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें, फिर Photos settings → Backup में जाएं.
  3. Backup चालू कर दें. चाहें तो Storage saver क्वालिटी चुनें, इससे जगह कम लगती है.
  4. कोई एक फोटो अभी अपलोड करनी हो तो उसे खोलकर मेन्यू से Back up चुनें.

एक Google अकाउंट में 15GB जगह फ्री मिलती है, जो Gmail, Drive और Photos तीनों में बंटती है. जगह भरने पर बैकअप चुपचाप रुक जाता है — इसीलिए बहुत लोगों की नई फोटो सिंक नहीं होतीं. ज्यादा जगह चाहिए तो Google One क्या है पढ़ें.

ध्यान रहे — Google Photos में डाली गई तस्वीरें Google Search पर कभी नहीं दिखतीं. वो पूरी तरह निजी रहती हैं, जब तक आप खुद उनका शेयर लिंक न बनाएं. अपनी फोटो सर्च में लानी है तो नीचे वाले तरीके अपनाने होंगे.

विज्ञापन

Blogger से गूगल पर अपनी Photo कैसे डालें

यह तरीका सबसे तेज काम करता है, क्योंकि Blogger खुद Google का है और उसके पेज जल्दी क्रॉल होते हैं. एक Gmail ID के अलावा कुछ नहीं चाहिए और पूरा काम फ्री है.

1. ब्राउज़र में Blogger.com खोलें.

2. CREATE YOUR BLOG पर टैप करें.

Google Par Photo Upload Kaise Kare in Hindi

3. जिस Gmail ID से ब्लॉग बनाना है उसे चुनें और Continue दबाएं.

गूगल अपनी फोटो दिखाओ

4. ब्लॉग के Name में अपना पूरा नाम डालें और Next दबाएं.

गूगल फोटो अपलोड

5. URL में भी अपना नाम डालें, बिना स्पेस के. यह पता पहले से लिया हुआ हो तो बीच में अपना शहर या जन्म का साल जोड़ दें.

गूगल से अपना फोटो कैसे निकाले?

6. फिर से नाम डालकर Finish पर टैप करें.

Google Par Photo Kaise Dale in Hindi

7. ब्लॉग बन गया. अब New Post पर टैप करें.

Jio Phone Me Google Par Photo Kaise Dale

8. पोस्ट के Title में अपना नाम और उसके आगे Photo शब्द लिखें. फिर इमेज आइकॉन से Upload from computer चुनें.

Google Par Apni Photo Kaise Dale

9. Choose files से फोटो चुनें. एक साथ कई फोटो भी डाली जा सकती हैं. भेजने से पहले हर फाइल का नाम बदलकर अपना नाम रख लें — यह छोटा-सा काम सबसे ज्यादा फर्क डालता है. फोटो भारी हो तो पहले फोटो का साइज कम कर लें, हल्के पेज जल्दी इंडेक्स होते हैं.

Google Par Photo Kaise Dale 2023

10. Select पर टैप करें, फोटो पोस्ट में आ जाएगी.

Apni Photo Ko Google Par Kaise Dale

11. फोटो पर टैप करके सेटिंग्स के आइकॉन पर क्लिक करें.

गूगल पर फोटो कैसे डाला जाता

12. Alt text और Title text दोनों में अपना पूरा नाम लिखें. यही वो जगह है जिसे Google पढ़ता है.

Google Par Apna Photo Kaise Dale in Hindi

13. नीचे फोटो के बारे में दो-तीन लाइन लिखें (नाम, शहर, काम) और Publish दबा दें.

Harsh Lahre

आमतौर पर 4-5 दिन में फोटो Google पर आ जाती है. इसे तेज करना हो तो search.google.com/search-console पर उसी Gmail से लॉगिन करके अपने ब्लॉग का URL जोड़ें और ऊपर के बॉक्स में पोस्ट का लिंक डालकर Request Indexing दबा दें.

Facebook से गूगल पर फोटो कैसे डालें

फेसबुक पर डाली गई वही फोटो Google पकड़ पाता है जो Public हो. इसलिए पोस्ट करते समय दर्शकों वाला विकल्प “Friends” से बदलकर Public करना जरूरी है, वरना कुछ नहीं होगा.

1. अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करें.

2. What’s on your mind? पर टैप करें.

Google Par Photo Kaise Dalte Hain

3. Photos से फोटो चुनें. अपलोड से पहले फाइल का नाम बदलकर अपना नाम रख लें.

गूगल पर फोटो अपलोड कैसे करें

4. ऊपर टेक्स्ट बॉक्स में अपना नाम लिखें, ऑडियंस को Public करें और POST दबा दें.

गूगल में फोटो कैसे डाला जाता है

इस तरीके में 15-20 दिन लग सकते हैं और आजकल Facebook की निजी पोस्ट Google में पहले जैसी नहीं आतीं. इससे कहीं बेहतर नतीजे Facebook Page से मिलते हैं, क्योंकि पेज पूरी तरह पब्लिक होते हैं — Facebook Page कैसे बनाएं में तरीका दिया है. और हां, नाम गलत लिखा हो तो पहले उसे ठीक कर लें: Facebook पर नाम कैसे चेंज करें.

विज्ञापन

Quora से गूगल पर फोटो कैसे डालें

Quora के प्रोफाइल पेज Google में अच्छे से आते हैं, इसलिए वहां लगी प्रोफाइल फोटो भी नाम के साथ दिखने लगती है.

1. ब्राउज़र में hi.quora.com खोलें.

2. Google या Facebook से साइन अप करें. पहले से अकाउंट है तो साइन इन करें.

गूगल में अपनी फोटो डालें

3. ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.

कैसे डालें अपनी फोटो गूगल में

4. नीचे दिए एरो के निशान पर टैप करें.

गूगल में अपनी फोटो कैसे अपलोड करते हैं

5. प्रोफाइल में बदलाव करें पर टैप करें.

Google पर Photo कैसे डालें

6. फोटो अपलोड करें (फाइल का नाम पहले बदल लें) और “नाम में बदलाव करें” में अपना सही पूरा नाम लिखें. इसके बाद दो-चार सवालों के जवाब जरूर दें — खाली प्रोफाइल को Google इंडेक्स ही नहीं करता.

गूगल में फोटो कैसे डालें

दुकान या बिजनेस की फोटो Google पर कैसे डालें

अगर आपकी दुकान, क्लिनिक, कोचिंग या कोई भी बिजनेस है तो यह सबसे मजबूत तरीका है, क्योंकि इसमें फोटो सीधे Google Search और Google Maps दोनों में दिखती हैं. यह पूरी तरह फ्री है.

  1. google.com/business खोलकर अपनी Gmail ID से साइन इन करें.
  2. बिजनेस का नाम, कैटेगरी, पता और फोन नंबर भरें.
  3. वेरिफिकेशन पूरा करें. भारत में यह आमतौर पर पोस्टकार्ड, फोन कॉल या वीडियो के जरिए होता है और इसमें कुछ दिन लगते हैं.
  4. वेरिफाई होने के बाद प्रोफाइल में Photos → Add photos से दुकान के बाहर की, अंदर की और प्रोडक्ट की तस्वीरें डालें.

बिजनेस नहीं है तो भी Google Maps पर फोटो डाली जा सकती है — Maps ऐप में नीचे Contribute → Add photos से किसी जगह की तस्वीर जोड़िए. ये फोटो आपके नाम (Local Guide प्रोफाइल) के साथ दिखती हैं. बस अपने घर की या निजी तस्वीरें यहां मत डालिए, ये सबको दिखती हैं और हटाना झंझट है.

Google पर Post कैसे करें (Google Par Post Kaise Dale)

जैसे फोटो के लिए Google में कोई upload बटन नहीं होता, वैसे ही Google पर सीधे “post” डालने का भी कोई आम बटन नहीं है. Google पर आपकी post तभी दिखती है जब वह किसी ऐसी जगह publish हो जिसे Google पढ़ सके. आम आदमी के लिए ये तीन रास्ते हैं:

1. Blogger पर पोस्ट लिखकर publish करें

  • Blogger.com पर अपनी Gmail ID से ब्लॉग बनाएं (तरीका ऊपर Blogger वाले हिस्से में है).
  • New Post पर टैप करें. Title में वही शब्द लिखें जिनसे लोग आपको खोजेंगे, जैसे आपका नाम या आपकी दुकान का नाम.
  • नीचे अपनी बात लिखें, चाहें तो फोटो जोड़ें और उसके Alt text में भी वही नाम लिखें.
  • Publish दबाएं. जल्दी दिखाना हो तो Search Console में पोस्ट का लिंक डालकर Request Indexing कर दें.

2. बिजनेस है तो Google Business Profile पर Update डालें

जिनकी Business Profile verify हो चुकी है, वे उसी Gmail से लॉगिन रहते हुए Google पर अपने बिजनेस का नाम सर्च करें. प्रोफाइल मैनेज करने वाले पैनल में Add update (या इससे मिलता-जुलता) विकल्प मिलता है. उसमें टेक्स्ट और फोटो डालकर Post कर दें. यह update आपकी प्रोफाइल पर Search और Maps दोनों में दिखता है.

विज्ञापन

3. Google Maps पर review या फोटो डालें

किसी दुकान, मंदिर या जगह के बारे में लिखना हो तो Maps ऐप में वह जगह खोलें और review लिखें या Contribute → Add photos से फोटो जोड़ें. यह आपके नाम के साथ सबको दिखता है, इसलिए निजी जानकारी न डालें.

याद रखें, किसी भी तरीके से डाली गई post Google में कब और किस नंबर पर दिखेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं होती.

Google से Photo कैसे बनाएं (AI से)

“गूगल से फोटो कैसे बनाएं” खोजने वाले ज्यादातर लोग असल में AI से तस्वीर बनाना चाहते हैं. Google के दो फ्री टूल इसके लिए हैं:

  • Gemini ऐप — Play Store से इंस्टॉल करें, Gmail से लॉगिन करें और चैट बॉक्स में सीधे हिंदी में लिखिए कि कैसी फोटो चाहिए. अपनी फोटो अपलोड करके “इसे पुराने जमाने की साड़ी वाली तस्वीर में बदलो” जैसा भी कहा जा सकता है — यही फीचर 2025 में भारत में खूब वायरल हुआ था.
  • ImageFX — ब्राउज़र में labs.google/fx खोलिए, Google अकाउंट से साइन इन कीजिए और अंग्रेजी में प्रॉम्प्ट लिखिए. यहां एक साथ कई वेरिएशन मिलते हैं.

दो सीमाएं जान लीजिए. फ्री अकाउंट में रोजाना कितनी तस्वीरें बनेंगी इसकी एक तय सीमा होती है, और सीमा खत्म होने पर अगले दिन तक रुकना पड़ता है. दूसरी, Google की बनाई हर AI तस्वीर में SynthID नाम का अदृश्य वॉटरमार्क होता है — यानी बाद में यह पकड़ा जा सकता है कि तस्वीर AI से बनी है. किसी असली व्यक्ति की तस्वीर बिना इजाजत बदलकर डालना कानूनी दिक्कत में डाल सकता है.

प्रॉम्प्ट कैसे लिखे जाएं, यह Gemini AI से wedding photos बनाने की प्रॉम्प्ट गाइड और Ghibli स्टाइल AI इमेज कैसे बनाएं में उदाहरण के साथ समझाया है. सिर्फ पुरानी फोटो सुधारनी है तो फोटो एडिट कैसे करें देख लीजिए.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Google पर फोटो डालने में कितना समय लगता है?

Blogger से आमतौर पर 4-5 दिन, Quora से 7-15 दिन और Facebook से 15-20 दिन या उससे भी ज्यादा. Search Console से indexing request भेजने पर यह समय काफी घट जाता है. Google किसी को गारंटी नहीं देता कि फोटो दिखेगी ही.

विज्ञापन

क्या Google Photos की तस्वीरें सर्च में आती हैं?

नहीं. Google Photos एक निजी बैकअप सेवा है, उसका Google Search से कोई लेना-देना नहीं. वहां डाली फोटो सिर्फ आपको दिखती है, जब तक आप खुद शेयर लिंक न बनाएं.

अपना नाम सर्च करने पर फोटो क्यों नहीं आ रही?

तीन आम वजहें — पेज अभी इंडेक्स नहीं हुआ, फोटो में Alt text या नाम लिखा ही नहीं गया, या पोस्ट पब्लिक नहीं है. एक बड़ी वजह यह भी है कि आपके नाम से कोई मशहूर व्यक्ति मौजूद है; ऐसे में नाम के साथ शहर या काम जोड़कर सर्च करें.

Google से अपनी फोटो कैसे हटाएं?

पहले उस वेबसाइट से फोटो हटाइए जहां वो लगी है, क्योंकि Google सिर्फ दिखाता है, रखता नहीं. उसके बाद Google के “Remove outdated content” टूल से उस लिंक को हटवाइए. निजी जानकारी या फोटो के लिए Google का Results about you टूल अलग से शिकायत दर्ज करने देता है.

जियो फोन या कीपैड फोन से फोटो डाल सकते हैं?

Blogger और Quora दोनों कीपैड फोन के ब्राउज़र में खुल तो जाते हैं, पर फाइल अपलोड करना वहां बहुत मुश्किल होता है. आसान रास्ता यह है कि किसी स्मार्टफोन से एक बार ब्लॉग पोस्ट बना दें; उसके बाद वो फोटो हमेशा के लिए Google पर बनी रहती है.

इन्हें भी पढ़ें:

कोई स्टेप अटक रहा हो या फोटो हफ्तों बाद भी न दिख रही हो तो कमेंट में अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक डाल दीजिए, देखकर बता देंगे कि कमी कहां रह गई.

Google per photo kaise dalte hain?

Google में सीधे फोटो upload करने का कोई बटन नहीं है. फोटो को Blogger, public Facebook पोस्ट, Quora प्रोफाइल या Google Business Profile पर डालना पड़ता है, और फाइल का नाम तथा Alt text अपने नाम से रखना होता है. Blogger वाला तरीका सबसे तेज़ है, आमतौर पर 4-5 दिन में फोटो दिखने लगती है.

Google pe post kaise kare?

Google पर post दिखाने के लिए उसे Blogger पर publish करें, या बिजनेस है तो Google Business Profile में Add update से डालें. Google Maps पर review भी आपके नाम से public दिखता है. पूरे स्टेप ऊपर “Google पर Post कैसे करें” वाले हिस्से में हैं.

Hindi Sink को फॉलो करें

@hindisinkofficial

नई Pocket FM कहानियों, स्टोरी गाइड और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

विज्ञापन
🔒 Link Safety Checker — कोई भी link safe है या नहीं, यहाँ जाँचें