मुख्य सामग्री पर जाएँ

Union Bank Statement कैसे निकालें – मिनी स्टेटमेंट नंबर

Union Bank Statement कैसे निकालें – मिनी स्टेटमेंट नंबर
विज्ञापन

Union Bank statement kaise nikale — Union Bank का मिनी स्टेटमेंट सबसे जल्दी WhatsApp पर मिल जाता है — बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से 9666606060 पर “Hi” भेजिए और मेन्यू में से Mini Statement चुन लीजिए. पूरा PDF स्टेटमेंट चाहिए तो Vyom ऐप के m-Passbook सेक्शन से या नेट बैंकिंग से निकलता है. फोन पर कुछ इनस्टॉल नहीं करना हो तो टोल-फ्री 1800 22 22 44 पर कॉल करके IVR से भी बैलेंस और आखिरी लेन-देन सुने जा सकते हैं.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय हो चुका है, इसलिए पुराने आंध्रा या कॉर्पोरेशन खाते वालों को भी यही तरीके इस्तेमाल करने हैं. नीचे हर तरीका अलग-अलग दिया है, साथ में वह चीज़ भी जिस पर सबसे ज्यादा लोग अटकते हैं — स्टेटमेंट PDF का पासवर्ड.

Union Bank Statement Kaise Nikale

Union Bank मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस चेक नंबर

ये सारे नंबर सिर्फ उसी मोबाइल नंबर से काम करते हैं जो आपके बैंक खाते में दर्ज है. किसी और नंबर से कॉल या मैसेज करने पर जवाब नहीं आएगा.

  • WhatsApp बैंकिंग — 9666606060. इस नंबर को सेव करके “Hi” भेजें. जवाब में मेन्यू आता है जिसमें Balance Enquiry और Mini Statement दोनों मिलते हैं. आखिरी कुछ लेन-देन तुरंत चैट में आ जाते हैं. यह अभी सबसे भरोसेमंद और तेज़ रास्ता है.
  • टोल-फ्री नंबर — 1800 22 22 44, 1800 22 22 43, 1800 208 2244 और 1800 425 1515. इन पर कॉल करके भाषा चुनें और IVR में बैलेंस तथा आखिरी लेन-देन का विकल्प चुनें. ये सभी नंबर पूरे भारत में फ्री हैं.
  • चार्ज वाला नंबर — 080 6181 7110. टोल-फ्री नंबर व्यस्त होने पर यह काम आता है. विदेश से कॉल करने वाले ग्राहक +91 80 6181 7110 इस्तेमाल करें.
  • SMS से मिनी स्टेटमेंट — रजिस्टर्ड नंबर से UMNS<space><अकाउंट नंबर> लिखकर 09223008486 पर भेजें. मैसेज देखने में ऐसा होना चाहिए: UMNS 123456789012345.

बैंक SMS और मिस्ड-कॉल वाले नंबर बीच-बीच में बदलता रहा है, खासकर विलय के बाद. अगर ऊपर वाला SMS नंबर जवाब न दे तो अपनी पासबुक के पहले पन्ने पर या बैंक की वेबसाइट पर मौजूद ताज़ा नंबर देखें — वहीं सबसे सही जानकारी मिलेगी. WhatsApp और टोल-फ्री दोनों हर हाल में चलते हैं. दूसरे बैंकों के नंबर चाहिए तो SBI का बैलेंस चेक करने का तरीका भी देख लें.

अगर आपका खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा में है तो BOB बैंक में मोबाइल नंबर चेंज करने का तरीका काम आएगा.

Vyom ऐप से Union Bank स्टेटमेंट कैसे निकालें

यूनियन बैंक ने अपने पुराने U-Mobile ऐप का नाम बदलकर Vyom कर दिया है. PDF में पूरा स्टेटमेंट, बैलेंस, पासबुक और पैसे भेजने जैसे सारे काम इसी एक ऐप से होते हैं. स्टेटमेंट निकालने के स्टेप ये हैं:

विज्ञापन

1. Vyom ऐप डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लें.

2. रजिस्ट्रेशन करें. इसमें वही सिम फोन में लगी होनी चाहिए जो बैंक में दर्ज है, क्योंकि ऐप खुद एक वेरिफिकेशन SMS भेजता है. डेबिट कार्ड की डिटेल भी माँगी जाती है.

3. अब नीचे दिखाए गए जैसी स्क्रीन आएगी. यहाँ Log in पर टैप करके अपना MPIN डालें.

Log in to Vyom - Union Bank of India

4. लॉग इन होने पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके m-Passbook पर टैप करें.

Click on mPassbook

5. पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट सामने आ जाएगा और ऊपर बैलेंस भी दिखेगा. इससे पुराना चाहिए तो Advance Search पर टैप करके तारीखें खुद चुन लें. फिर PDF Download दबाएँ.

Union Bank स्टेटमेंट कैसे निकालें

6. अगली स्क्रीन पर ऐप खुद बताता है कि PDF का पासवर्ड क्या होगा. Confirm पर टैप करें.

Vyom Bank Statement Password

7. फाइल फोन के Internal storage → Download फोल्डर में सेव हो जाती है. वहीं से उसे ईमेल कर सकते हैं या प्रिंट निकलवा सकते हैं.

File Download Complete

इस तरीके की एक असली दिक्कत यह है कि रजिस्ट्रेशन आसान नहीं है. डेबिट कार्ड न हो, सिम दूसरे फोन में लगी हो या डुअल-सिम फोन में SMS दूसरे स्लॉट से जा रहा हो तो रजिस्ट्रेशन बीच में अटक जाता है. जिनके साथ ऐसा हो, वे WhatsApp बैंकिंग या नेट बैंकिंग वाला रास्ता अपनाएँ. नया ATM कार्ड लेना हो तो Union Bank ATM फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहाँ दी है.

Union Bank स्टेटमेंट PDF का पासवर्ड क्या होता है

डाउनलोड की हुई PDF खोलते ही पासवर्ड माँगा जाता है और यहीं ज्यादातर लोग रुक जाते हैं. Vyom से निकाली गई फाइल का पासवर्ड आम तौर पर आपके पहले नाम के शुरुआती 4 अक्षर (छोटे अक्षरों में) + जन्मतिथि का दिन और महीना होता है.

उदाहरण के लिए नाम Rahul Singh और जन्मतिथि 05 मार्च 2002 है तो पासवर्ड होगा rahu0503. अगर पहले नाम में चार से कम अक्षर हों तो जितने अक्षर हैं उतने ही लिखें.

पासवर्ड न चले तो ये तीन चीज़ें जाँचें — बैंक रिकॉर्ड में आपका नाम कहीं उल्टा तो दर्ज नहीं (पहले सरनेम), जन्मतिथि खाते में सही है या नहीं, और नेट बैंकिंग या ईमेल से मिली फाइल का फॉर्मेट अलग हो सकता है. सबसे भरोसेमंद बात यह है कि डाउनलोड करते समय ऐप खुद स्क्रीन पर फॉर्मेट लिख देता है — उसी को ध्यान से पढ़ लें. बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर फाइल खराब नहीं होती, बस खुलती नहीं.

कई जगह स्टेटमेंट बिना पासवर्ड वाली फाइल में माँगा जाता है. ऐसे में PDF खोलकर उसका प्रिंट “Save as PDF” में लेने से नई फाइल बिना पासवर्ड की बन जाती है — तरीका फोटो को PDF कैसे बनाएं वाले लेख में समझाया गया है.

विज्ञापन

Net Banking से यूनियन बैंक का स्टेटमेंट निकालें

नेट बैंकिंग चालू है तो एक साल या उससे भी पुराना स्टेटमेंट निकालना सबसे आसान इसी से पड़ता है, और फाइल सीधे कंप्यूटर में सेव होती है. इसके लिए कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का ब्राउज़र चाहिए.

Union Bank Of India Net Banking
  • Google में Union Bank Online सर्च करके पहले रिजल्ट पर जाएँ. मिलते-जुलते नाम वाली नकली साइटों से बचने के लिए पता जाँच लें कि वह बैंक की ही आधिकारिक साइट है.
  • नए पेज में Retail User Login पर टैप करें.
  • User ID और पासवर्ड डालें, कैप्चा भरें और LOGIN दबाएँ.
  • लॉग इन होने पर Account सेक्शन में Balance & Transaction Info के अंदर Operative Accounts पर क्लिक करें.
  • अपने अकाउंट नंबर पर क्लिक करके View Statement चुनें.
  • Statement Duration में तारीखें डालें और Download as में PDF चुनकर एरो पर क्लिक कर दें. यहीं Excel या CSV भी चुना जा सकता है, जो हिसाब-किताब बनाने के लिए ज्यादा काम आता है.

एक बात ध्यान रखें — कई पोर्टल एक बार में सिर्फ कुछ महीनों का ही स्टेटमेंट देते हैं. दो साल का चाहिए तो छह-छह महीने के टुकड़ों में चार बार डाउनलोड करना पड़ सकता है.

ब्रांच, ईमेल और ATM से स्टेटमेंट

  • ब्रांच से: पासबुक या पहचान पत्र लेकर जाएँ और स्टेटमेंट का अनुरोध पर्चा भरें. लोन, वीजा या इनकम टैक्स के लिए बैंक की मुहर और हस्ताक्षर वाला स्टेटमेंट सिर्फ यहीं मिलता है — ऐप से निकली PDF कई जगह स्वीकार नहीं होती. इसका छोटा-सा शुल्क लग सकता है.
  • ईमेल पर: खाते में ईमेल आईडी दर्ज हो तो बैंक हर महीने का स्टेटमेंट अपने आप भेजता है. न आ रहा हो तो ब्रांच में ईमेल अपडेट करवाएँ और स्पैम फोल्डर भी देख लें.
  • ATM से: कार्ड डालकर Mini Statement चुनने पर आखिरी कुछ लेन-देन की पर्ची निकल आती है. पूरा स्टेटमेंट ATM से नहीं मिलता. नीचे दिए वीडियो में यही प्रक्रिया दिखाई गई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना नेट बैंकिंग और बिना ऐप के स्टेटमेंट कैसे निकालें?

WhatsApp बैंकिंग (9666606060) और टोल-फ्री IVR से आखिरी कुछ लेन-देन मिल जाते हैं, और SMS वाला तरीका भी बिना इंटरनेट चलता है. पर महीनों का पूरा PDF स्टेटमेंट इनसे नहीं मिलता — उसके लिए या तो Vyom ऐप चाहिए, या नेट बैंकिंग, या ब्रांच जाना पड़ेगा.

मोबाइल नंबर बदल गया है तो क्या करें?

कोई भी तरीका तब तक नहीं चलेगा जब तक खाते में नया नंबर दर्ज न हो. इसके लिए ब्रांच में फॉर्म भरना पड़ता है या कुछ ATM में “Mobile Number Registration” का विकल्प मिल जाता है. यह काम पहले करवा लें, वरना WhatsApp और SMS दोनों खाली जवाब देंगे.

विज्ञापन

कितने साल पुराना स्टेटमेंट मिल सकता है?

ऐप और नेट बैंकिंग में आम तौर पर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड ऑनलाइन मिल जाता है. उससे भी पुराना चाहिए तो ब्रांच में लिखित अनुरोध देना पड़ता है और उसमें कुछ दिन लगते हैं, साथ ही शुल्क भी लग सकता है.

WhatsApp बैंकिंग सुरक्षित है?

बैंक की अपनी सेवा है और उसमें सिर्फ जानकारी मिलती है, पैसे नहीं भेजे जाते. पर यह जरूर ध्यान रखें कि बैंक कभी भी WhatsApp पर OTP, PIN, CVV या पासवर्ड नहीं माँगता. कोई मैसेज आकर यह माँगे, चाहे उसकी प्रोफाइल फोटो पर बैंक का लोगो ही क्यों न लगा हो, वह ठगी है. किसी अनजान लिंक को खोलने से पहले लिंक सेफ है या नहीं जाँचने का तरीका देख लें.

स्टेटमेंट में UPI के लेन-देन दिखते हैं?

हाँ, PhonePe, Google Pay या किसी भी UPI ऐप से किया गया हर लेन-देन बैंक स्टेटमेंट में आता है, भले ही एक रुपये का हो. इसीलिए बहुत ज्यादा छोटे-छोटे UPI लेन-देन होने पर स्टेटमेंट के पन्ने लंबे हो जाते हैं — ऐसे में नेट बैंकिंग से Excel में निकालना ज्यादा सुविधाजनक रहता है.

Vyom ऐप में लॉगिन नहीं हो रहा, क्या करें?

सबसे आम वजह यह होती है कि वेरिफिकेशन SMS फोन से जा ही नहीं पाता. जाँचें कि रजिस्टर्ड सिम उसी फोन में है, उसमें SMS भेजने लायक बैलेंस है, और ऐप को SMS की अनुमति दी गई है. डुअल-सिम फोन में ऐप कई बार गलत सिम चुन लेता है — दूसरी सिम कुछ देर के लिए बंद करके दोबारा कोशिश करें. MPIN भूल गए हों तो लॉगिन स्क्रीन पर ही Forgot MPIN से दोबारा सेट हो जाता है.

किसी स्टेप पर दिक्कत आ रही हो तो नीचे कमेंट में बता दें.

इन्हें भी पढ़ें:

Hindi Sink को फॉलो करें

@hindisinkofficial

नई Pocket FM कहानियों, स्टोरी गाइड और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

विज्ञापन
🔒 Link Safety Checker — कोई भी link safe है या नहीं, यहाँ जाँचें