Instagram ki ID kaise banaye? Instagram account बनाने में मुश्किल से दो मिनट लगते हैं — ऐप खोलिए, Create new account पर टैप कीजिए, मोबाइल नंबर या Email डालिए, OTP भरिए और एक username चुन लीजिए. बस इतना ही. नीचे हर स्टेप स्क्रीनशॉट के साथ दिया है, और उसके बाद वो हिस्सा भी है जो लोग सबसे ज्यादा पूछते हैं — Instagram login कैसे करें, दूसरे फोन में लॉगिन कैसे करें, और पासवर्ड भूल जाने पर अकाउंट वापस कैसे पाएं.
दो बातें शुरू में ही साफ कर देते हैं. पहली, Instagram पर अकाउंट बनाने के लिए कम से कम 13 साल उम्र होनी चाहिए. दूसरी, 2024 के बाद से 18 साल से कम उम्र वालों का अकाउंट अपने-आप Teen Account बन जाता है, जो शुरू से ही private रहता है और जिसमें मैसेज भेजने की छूट कम होती है. यह सेटिंग आप खुद नहीं हटा सकते, उसके लिए पैरेंट की परमिशन चाहिए होती है.

लेख की रूपरेखा — 16 विषय
- Instagram Account कैसे बनाएं (Step by Step)
- Instagram Login कैसे करें (ऐप, वेब और दूसरे फोन में)
- Password भूल गए तो Instagram में Login कैसे करें
- बिना नंबर या Email के Instagram ID कैसे बनाएं
- एक ही फोन में दूसरी Instagram ID कैसे बनाएं
- Instagram Profile Edit कैसे करें
- Instagram पर पहली Post कैसे डालें
- नया अकाउंट बनाते समय ये गलतियां न करें
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Instagram Account कैसे बनाएं (Step by Step)
शुरू करने से पहले तीन चीजें तैयार रखें — एक चालू मोबाइल नंबर या Email ID, फोन में करीब 80-100MB खाली जगह (ऐप का साइज़ इतना है) और चलता हुआ इंटरनेट. अगर Email ID नहीं है तो पहले मोबाइल से Gmail ID बना लें, फ्री है.
स्टेप 1: Google Play Store (iPhone में App Store) से Instagram ऐप इंस्टॉल कर लें. पुराने या 2GB RAM वाले फोन में ऐप अटकता है, तो उसमें Instagram Lite डालें — वो सिर्फ 3MB का है और उसमें भी अकाउंट बन जाता है.
स्टेप 2: ऐप ओपन करें और Create new account पर क्लिक करें. अगर आपको सीधे लॉगिन वाली स्क्रीन दिख रही है तो सबसे नीचे “Sign up” या “Create new account” लिखा मिलेगा.

स्टेप 3: अपना फोन नंबर डालें और Next पर क्लिक करें. नंबर नहीं देना चाहते तो ऊपर Email टैब पर स्विच कर लें — दोनों में से कोई एक चलेगा. मेरा सुझाव है Email से बनाएं, क्योंकि नंबर बदलने पर अकाउंट वापस पाना मुश्किल हो जाता है.

स्टेप 4: नंबर या Email पर आया 6 अंक का OTP डालें. Android में कई बार Instagram खुद ही SMS पढ़कर वेरीफाई कर लेता है. OTP न आए तो 60 सेकंड रुकें, फिर Resend दबाएं; दो बार में भी न आए तो Email वाला तरीका आजमाएं. Email का कोड अक्सर Spam या Promotions फोल्डर में गिरता है — वहां जरूर देखें.
स्टेप 5: अपना पूरा नाम डालें और पासवर्ड बनाएं. पासवर्ड कम से कम 6 कैरेक्टर का होना चाहिए और Instagram अब बहुत आम पासवर्ड (जैसे 123456 या आपका नाम) सीधे रिजेक्ट कर देता है. इसे कहीं लिखकर रखें. इसके बाद Continue and sync contacts या Continue without syncing contacts में से चुनें — कॉन्टैक्ट सिंक न करना ज्यादा सुरक्षित है, क्योंकि तब आपका नंबर रखने वाले लोगों को आपका नया अकाउंट सजेस्ट नहीं होगा.

स्टेप 6: अपनी असली जन्मतिथि सेलेक्ट करें और Next दबाएं. यहां उम्र बढ़ाकर मत लिखिए. Instagram बाद में उम्र की जांच करता है और गलत निकलने पर अकाउंट lock करके ID या सेल्फी-वीडियो मांगता है, जिसे ठीक कराने में हफ्तों लगते हैं.

स्टेप 7: अगली स्क्रीन पर Instagram खुद एक username सुझा देता है, जो आमतौर पर बेतुका होता है (जैसे user_9384712). सीधे Sign up दबाने के बजाय Change username पर क्लिक करें.

स्टेप 8: अपना username डालें और Next दबाएं. इसमें सिर्फ अंग्रेजी अक्षर, अंक, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) चलते हैं, स्पेस नहीं. आपका पसंदीदा नाम पहले से लिया हुआ हो तो बीच में एक डॉट लगाकर देखें — जैसे rahul.verma. Username बाद में भी बदला जा सकता है, तरीका Instagram पर Username कैसे चेंज करें में दिया है.

स्टेप 9: Add a photo पर क्लिक करके प्रोफाइल फोटो लगाएं और Next दबाएं. यह स्टेप स्किप भी किया जा सकता है, लेकिन बिना फोटो वाले नए अकाउंट को लोग फेक समझकर फॉलो रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देते हैं.


स्टेप 10: आपकी Instagram ID बन चुकी है. अब Instagram कुछ लोगों को फॉलो करने का सुझाव देगा. यहां एक साथ 20-30 लोगों को फॉलो मत कीजिए — नए अकाउंट पर ऐसा करने से Instagram कुछ घंटों के लिए Action Blocked लगा देता है. पांच-सात लोगों से शुरू करें और ऊपर दिए तीर के निशान पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएं.

नकली ऐप से बचने के लिए Instagram सिर्फ़ Google Play पर Instagram का आधिकारिक पेज से ही इंस्टॉल करें।
Instagram Login कैसे करें (ऐप, वेब और दूसरे फोन में)
बहुत से लोग गूगल पर “instagram login create” लिखकर खोजते हैं. दरअसल Instagram की पहली स्क्रीन पर दोनों चीजें एक साथ होती हैं — ऊपर Log in और सबसे नीचे Create new account. जिसके पास पहले से ID है वो ऊपर वाला दबाए.
- Instagram ऐप खोलें या ब्राउज़र में instagram.com पर जाएं.
- Log in पर टैप करें.
- पहले बॉक्स में username, मोबाइल नंबर या Email — तीनों में से कुछ भी डाला जा सकता है.
- दूसरे बॉक्स में पासवर्ड डालकर Log in दबाएं.
- Facebook से जुड़ा अकाउंट है तो सीधे Continue as [नाम] पर टैप कर दें, पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी.
नए फोन या लैपटॉप से पहली बार लॉगिन करने पर Instagram अक्सर “We detected an unusual login attempt” दिखाकर Email या SMS पर एक कोड भेजता है. वो कोड डालते ही लॉगिन हो जाता है. यही वजह है कि पुराना Email एक्टिव रखना जरूरी है — फोन खो जाए तो अकाउंट उसी से वापस मिलता है.
एक बात जो कम लोग जानते हैं: लैपटॉप पर instagram.com से लॉगिन करने पर सब कुछ काम करता है, लेकिन स्टोरी वेबसाइट से पोस्ट नहीं होती. उसके लिए मोबाइल ऐप चाहिए या Meta Business Suite.
Password भूल गए तो Instagram में Login कैसे करें
यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है और इसका जवाब सीधा है — पासवर्ड याद न हो तब भी लॉगिन हो सकता है, बशर्ते आपके पास अकाउंट से जुड़ा नंबर या Email हो.
- लॉगिन स्क्रीन पर Forgot password? पर टैप करें.
- अपना username, मोबाइल नंबर या Email डालें और Next दबाएं.
- Instagram आपको दिखाएगा कि कोड कहां भेजा जाए — SMS पर या Email पर. जो चालू हो वो चुनें.
- आए हुए login link पर टैप करते ही अकाउंट सीधे खुल जाता है, पासवर्ड डाले बिना.
- अंदर जाते ही नया पासवर्ड सेट कर लें. पूरा तरीका Instagram Password Change कैसे करें में है.
ईमानदारी से एक बात बता दें: अगर अकाउंट से जुड़ा नंबर भी बंद हो चुका है और Email भी याद नहीं, तो Instagram से अकाउंट वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है. ऐप में “Need more help?” से सेल्फी वीडियो वाला वेरिफिकेशन जरूर मिलता है, पर वो तभी काम करता है जब प्रोफाइल पर आपकी साफ फोटो लगी हो. इसीलिए अभी जाकर Two-Factor Authentication ऑन कर लें — यही असली बीमा है.
बिना नंबर या Email के Instagram ID कैसे बनाएं
इंटरनेट पर इसके बहुत वीडियो हैं, लेकिन सच यह है कि बिल्कुल बिना किसी चीज़ के Instagram अकाउंट नहीं बनता. Instagram को एक contact चाहिए ही होता है. जो तरीका असल में काम करता है वो यह है — साइन इन पेज पर Log in पर जाकर Continue Using Facebook चुनें. तब Instagram आपके Facebook प्रोफाइल से नाम और Email उठा लेता है और अलग से नंबर नहीं मांगता.

यानी नंबर की जगह Facebook अकाउंट लग जाता है — और Facebook खुद भी कभी न कभी नंबर या Email मांग ही चुका होगा. अगर मकसद सिर्फ अपना पर्सनल नंबर छिपाना है तो सबसे साफ रास्ता है एक अलग Gmail बनाकर उसी से साइन अप करना. “फेक नंबर” या “टेम्पररी नंबर” वाली वेबसाइटों से बना अकाउंट अक्सर कुछ दिन में ही डिसेबल हो जाता है, क्योंकि वही नंबर सैकड़ों लोग इस्तेमाल कर चुके होते हैं.
एक ही फोन में दूसरी Instagram ID कैसे बनाएं
ऐप हटाने की जरूरत नहीं है. प्रोफाइल सेक्शन में सबसे ऊपर अपने username पर टैप करें, फिर Add account और उसके बाद Create new account चुनें. एक ही Instagram ऐप में पांच अकाउंट तक जोड़े जा सकते हैं और username पर टैप करके उनके बीच स्विच होता रहता है.
ध्यान रखने वाली बात — दूसरे अकाउंट के लिए अलग Email या नंबर चाहिए होगा, क्योंकि एक नंबर एक समय में सिर्फ एक अकाउंट से जुड़ सकता है. और अगर आपका पहला अकाउंट पहले कभी बैन हुआ है तो उसी फोन से बना नया अकाउंट भी कुछ ही घंटों में डिसेबल हो सकता है.
Instagram Profile Edit कैसे करें
अकाउंट बनने के बाद प्रोफाइल अधूरी रहती है. प्रोफाइल सेक्शन में जाकर फोटो के नीचे Edit Profile पर क्लिक करें.

यहां से जो-जो बदला जा सकता है, वो नीचे दिए इंटरफेस में मिलता है.

- Bio में 150 कैरेक्टर तक लिखा जा सकता है. लाइन तोड़नी हो तो पहले Notes ऐप में लिखकर कॉपी-पेस्ट करें, Instagram का कीबोर्ड Enter को ठीक से नहीं लेता.
- Links में अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल का लिंक डाल सकते हैं — अब एक नहीं, पांच लिंक तक जोड़ने की सुविधा है.
- कोई Facebook Page है तो उसे Accounts Centre से कनेक्ट किया जा सकता है.
- Name 14 दिन में सिर्फ दो बार बदला जा सकता है, इसलिए सोच-समझकर डालें. Username पर यह रोक नहीं है.
- Email, नंबर, जेंडर और जन्मतिथि Personal information settings के अंदर मिलते हैं.
- शुरू से ही प्राइवेसी चाहिए तो अकाउंट को private कर लें — तरीका Instagram Account Private कैसे करें में है.
दुकान, पेज या क्रिएटर वाला अकाउंट चाहिए तो Edit Profile के नीचे Switch to professional account मिलता है. उसका पूरा सेटअप इंस्टाग्राम पेज कैसे बनाएं में समझाया है.
Instagram पर पहली Post कैसे डालें
1. होम या प्रोफाइल स्क्रीन पर ऊपर दिए Plus आइकॉन पर क्लिक करें.
2. नीचे से एक पॉप-अप खुलेगा. Reels से वीडियो, Post से फोटो और Story से इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई जाती है. अभी Post चुनें.

3. गैलरी से फोटो चुनें और ऊपर दिए तीर पर क्लिक करें. एक साथ 10 फोटो तक चुनी जा सकती हैं.
4. नीचे फिल्टर मिलेंगे, चाहें तो लगाएं वरना सीधे आगे बढ़ें.
5. कैप्शन लिखें. यहां लोकेशन और म्यूजिक भी जोड़ा जा सकता है. हैशटैग तीन-चार ही काफी हैं, 30 भरने से रीच नहीं बढ़ती.

6. सही के निशान पर क्लिक करते ही पोस्ट पब्लिश हो जाती है.
नया अकाउंट बनाते समय ये गलतियां न करें
नए अकाउंट पर Instagram की नजर सबसे ज्यादा रहती है. पहले हफ्ते में ये चार चीजें अकाउंट डुबा देती हैं:
- पहले ही दिन सैकड़ों लोगों को फॉलो करना, फिर अनफॉलो करना. इससे सीधे Action Block लगता है.
- “फ्री फॉलोअर्स” देने वाली वेबसाइट या ऐप में अपना Instagram पासवर्ड डालना. यह पासवर्ड चोरी का सबसे आम तरीका है. कोई लिंक खोलने से पहले उसे सेफ है या नहीं जांच लें.
- Instagram का mod APK (GB Insta, Insta Pro) इस्तेमाल करना — इनसे अकाउंट permanently डिसेबल हो जाता है.
- दूसरों की रील डाउनलोड करके बिना क्रेडिट के अपनी प्रोफाइल पर डालना. कॉपीराइट स्ट्राइक के बाद रीच खत्म हो जाती है.
अकाउंट को सही तरीके से आगे बढ़ाना है तो Instagram growth और reach बढ़ाने के तरीके वाला लेख पढ़ें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Instagram ID बनाने के लिए कितनी उम्र चाहिए?
कम से कम 13 साल. 13 से 17 साल के बीच बना अकाउंट अपने-आप Teen Account बन जाता है, जो डिफ़ॉल्ट रूप से private होता है और उसमें अनजान लोग मैसेज नहीं भेज सकते. यह सेटिंग बच्चा खुद नहीं बदल सकता.
एक मोबाइल नंबर से कितनी Instagram ID बन सकती हैं?
एक समय में एक ही. एक नंबर एक ही अकाउंट से जुड़ा रह सकता है. दूसरा अकाउंट बनाना हो तो अलग Email इस्तेमाल करें. हां, एक ऐप में पांच अलग-अलग अकाउंट लॉगिन करके रखे जा सकते हैं.
बिना पासवर्ड के Instagram लॉगिन कैसे करें?
लॉगिन स्क्रीन पर Forgot password? दबाकर अपना username डालें. Instagram आपके Email या नंबर पर एक login link भेजता है, जिस पर टैप करते ही अकाउंट खुल जाता है. Facebook से जुड़ा अकाउंट हो तो “Continue as” से भी बिना पासवर्ड लॉगिन होता है.
Instagram अकाउंट डिसेबल हो जाए तो क्या करें?
जब आप लॉगिन करेंगे तो स्क्रीन पर ही अपील का बटन दिखेगा. उसे दबाकर फॉर्म भरें और तय समय में सेल्फी वीडियो भेजें. गलती से हटाए गए अकाउंट अक्सर 24 से 72 घंटे में वापस आ जाते हैं; नियम तोड़ने पर हटाए गए अकाउंट आमतौर पर वापस नहीं मिलते.
क्या Instagram पोस्ट करने के पैसे देता है?
सीधे पोस्ट करने के पैसे नहीं मिलते. भारत में Reels Play बोनस प्रोग्राम बंद हो चुका है. कमाई ब्रांड डील, एफिलिएट लिंक, अपने प्रोडक्ट की बिक्री और सब्सक्रिप्शन जैसे तरीकों से होती है, और उसके लिए एक मजबूत निश और अच्छा-खासा ऑडियंस बेस चाहिए.
Instagram अकाउंट प्राइवेट करने से क्या होता है?
सिर्फ आपके अप्रूव किए हुए फॉलोअर्स ही आपकी पोस्ट, रील और स्टोरी देख पाते हैं. बाकी लोगों को प्रोफाइल पर सिर्फ फोटो, नाम और बायो दिखता है. अकाउंट प्राइवेट होने पर आपका कंटेंट Explore और हैशटैग में भी नहीं जाता, इसलिए नए फॉलोअर्स मिलने बंद हो जाते हैं.
इन्हें भी पढ़ें:
- मोबाइल ऐप क्या है
- बाइक नंबर से मालिक का नाम Online
- इंस्टाग्राम पेज कैसे बनाये
- Game Kaise Banaye
- Game Kaise Download Karte Hain
- Instagram Password Change कैसे करें (2026 का नया तरीका)
- Instagram पर Two-Factor Authentication कैसे On करें
Instagram ID बनाते या लॉगिन करते समय कहीं अटक जाएं तो कमेंट में अपनी दिक्कत लिखिए — स्क्रीन पर क्या लिखा आ रहा है, यह जरूर बताइएगा, उसी से समस्या पकड़ में आती है.






